RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 Date: राजस्थान 10वीं बोर्ड जल्द हो सकता है जारी, जानें कैसे करें मार्कशीट डाउनलोड?

Akshara Verma
Last Updated: Mar 9, 2026, 16:44 IST

Rajasthan Board 10th Result 2026: बोर्ड ऑफ सेकेंड्री राजस्थान अजमेर कक्षा 10वीं का रिजल्ट जल्द जारी कर सकता है। वहीं मार्च में ही 12वीं के रिजल्ट की संभावना है। इससे जुड़ी सभी डिटेल्स जानने के लिए नीचे देखें। 

Rajasthan Board RBSE Class 10th Result 2026 Date
Rajasthan Board RBSE Class 10th Result 2026 Date

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 Date: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर द्वारा कक्षा 10वीं के एग्जाम खत्म हो चुके है। अब लाखों छात्रों को अपने एग्जाम रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द जारी हो सकता हैं। वहीं, 12वीं का रिजल्ट भी जारी होने की उम्मीद की जा सकती है।

छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाकर अपने रिजल्ट को चेक कर सकेंगे। वेबसाइट पर छात्रों को अपने रोल नंबर और जन्म तिथि को फिल करके ही रिजल्ट पेज जाना पडेगा। 

RBSE 10th Result 2026: कब आएगा रिजल्ट?

राजस्थान बोर्ड के पिछले रुझानों को देखते हुए कक्षा 10वीं का रिजल्ट आमतौर पर एग्जाम खत्म होने के 50 से 60 दिनों में जारी किया जाता है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पिछले सात सालों में पहली बार मार्च में सबसे पहले रिजल्ट जारी करने जा रहा है। छात्र पिछले सालों की डेट्स पर जारी किए गए रिजल्ट की जानकारी यहां से लें। 

साल  डेट्स 
2025 28 मई 2025 
2024 29 मई 2024
2023 1 जून 2023 
2022 13 जून 2022 
2021 30 जुलाई 2021
2020 28 जुलाई 2020
2019 3 जून 2019

RBSE Result 2026: इस साल 10वीं के एग्जाम 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित किए गए थे। साथ ही, सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड मई 2026 के आखरी सप्ताह में नतीजों की घोषणा कर सकता है। हालांकि, कुछ हालिया अपडेट्स के मुताबिक बोर्ड अप्रैल के अंत या मई की शुरुआत में भी चौंकाने वाले नतीजे दे सकता है।

इवेंट  इंपोर्टेंट डिटेल्स 
बोर्ड का नाम राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE)
एग्जाम की डेट्स  12 फरवरी से 28 फरवरी 2026
रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट  12 फरवरी से 28 फरवरी 2026
ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in
ऑप्शनल वेबसाइट rajresults.nic.in

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक कैसे करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद आप नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  1. ऑफिशियल बसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर "Main Examination Results 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब "RBSE Secondary 2026 Result" वाले विकल्प को चुनें।
  4. अपना रोल नंबर फिल करें और 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
  5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे भविष्य के लिए Download या Print कर लें।

SMS के जरिए रिजल्ट देखने का तरीका

इंटरनेट धीमा होने या वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में आप SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट मंगवा सकते हैं:

  • अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाएं।
  • टाइप करें: RJ10 <स्पेस> अपना रोल नंबर (उदाहरण: RJ10 1234567)
  • इसे 5676750 या 56263 पर भेज दें।
  • कुछ ही पलों में आपका विषयवार स्कोर आपके मोबाइल पर आ जाएगा।

10वीं की मार्कशीट कैसे निकालें? (DigiLocker)

ऑनलाइन मिलने वाली मार्कशीट एक 'प्रोविजनल' डॉक्यूमेंट होती है। ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से प्राप्त करनी होगी, लेकिन आप डिजिटल कॉपी DigiLocker से भी सुरक्षित रख सकते हैं:

  • DigiLocker App डाउनलोड करें या वेबसाइट पर जाएं।
  • अपने आधार नंबर से लॉगिन/साइन-अप करें।
  • 'Education' सेक्शन में जाकर "Board of Secondary Education, Rajasthan" सर्च करें।
  • "Class X Marksheet" चुनें और अपना रोल नंबर व वर्ष (2026) दर्ज करें।
  • आपकी डिजिटल मार्कशीट फेच (Fetch) हो जाएगी जिसे आप कभी भी उपयोग कर सकते हैं।
Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 6, 2026, 13:16 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News