BU Jhansi Result 2026 Link: BA, BSc, BCom, Msc समेत अन्य UG, PG सेमेस्टर और वार्षिक रिजल्ट जारी bujhansi.ac.in पर करें चेक

Last Updated: Mar 10, 2026, 20:44 IST

Bundelkhand University Jhansi Result 2026 OUT: बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी (BU), झांसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर विभिन्न UG और PG कोर्स के सेमेस्टर परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था, वे अब ऑनलाइन अपना बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी रिजल्ट 2026 चेक कर सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। BU झांसी रिजल्ट 2026 का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में दिया गया है।

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी रिजल्ट 2026 आउट
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी रिजल्ट 2026 आउट

BU Jhansi Result 2026 OUT: बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी (BU), झांसी ने BA, BSc, BCom, MSc समेत कई UG और PG कोर्स के सेमेस्टर और वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने इन परीक्षाओं में भाग लिया था, वे अब यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। विश्वविद्यालय की ओर से जारी परिणामों में अलग-अलग कोर्स और सेमेस्टर के नतीजे शामिल हैं। छात्र रोल नंबर या अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करके अपना बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी रिजल्ट 2026 देख सकते हैं और मार्कशीट की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

BU Jhansi Result 2026 Download Link

BU झांसी रिजल्ट 2025 बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी कर दिया है। जो छात्र सेमेस्टर एंड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट और मार्क्स ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट -bujhansi.ac.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा। इसके जरिए छात्र आसानी से अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों की सुविधा के लिए इस लेख में BU झांसी रिजल्ट 2025 की लॉगिन विंडो का डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है।

BU Jhansi Result 2026 Link

यहां क्लिक करें

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

छात्र बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी (BU) झांसी के UG और PG कोर्स समेत अन्य परीक्षाओं के अलग-अलग सेमेस्टर के रिजल्ट यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। BU झांसी रिजल्ट 2026 की PDF डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें।

स्टेप 1: सबसे पहले यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर ‘Examination’ सेक्शन में जाकर ‘Results’ पर क्लिक करें।

स्टेप 3: इसके बाद ‘View Results’ पर क्लिक करें और अपना कोर्स चुनें

स्टेप 4: अब अपना रोल नंबर दर्ज करें और ‘View Result’ पर क्लिक करें।

स्टेप 5: स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, इसे देखें और PDF डाउनलोड कर लें।

बीयू झांसी रिजल्ट 2026 मार्कशीट पर दी गई जानकारी

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी (BU) झांसी द्वारा जारी रिजल्ट में छात्रों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी होती हैं। स्टूडेंट्स को मार्कशीट डाउनलोड करने के बाद इन विवरणों को ध्यान से जांच लेना चाहिए। आमतौर पर रिजल्ट में निम्न जानकारी शामिल होती है:

  • छात्र का नाम

  • रोल नंबर

  • रजिस्ट्रेशन नंबर

  • कोर्स का नाम

  • सेमेस्टर/ईयर

  • विषयों के नाम

  • प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक

  • कुल अंक

  • रिजल्ट स्टेटस (पास/फेल)

  • विश्वविद्यालय का नाम और परीक्षा सत्र

अगर मार्कशीट में किसी भी तरह की गलती दिखाई दे, तो छात्र को तुरंत यूनिवर्सिटी या अपने कॉलेज से संपर्क करना चाहिए।

bujhansi.ac.in Result 2026: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के बारे में

उत्तर प्रदेश के झांसी में स्थित बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी की स्थापना 1975 में हुई थी और यह राज्य की एक प्रमुख यूनिवर्सिटी मानी जाती है। यहां आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स, लॉ, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और एग्रीकल्चर जैसे विषयों में अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और डॉक्टरेट कोर्स कराए जाते हैं।

यह यूनिवर्सिटी अपनी अच्छी शिक्षा व्यवस्था के लिए जानी जाती है और UGC व AICTE से मान्यता प्राप्त है। बड़े कैंपस में फैली इस यूनिवर्सिटी में हॉस्टल, सेंट्रल लाइब्रेरी, लैब और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे यह छात्रों के लिए पढ़ाई का एक अच्छा विकल्प बनती है।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: Mar 10, 2026, 09:12 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News