UP Police SI Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी करेगा। बोर्ड के अनुसार 14 मार्च 2026 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 11 मार्च 2026 को और 15 मार्च 2026 की परीक्षा के लिए यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2026 12 मार्च 2026 को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर हॉल टिकट 2026 डाउनलोड कर सकेंगे।
UP Police SI लिखित परीक्षा 2026 का आयोजन 14 और 15 मार्च 2026 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगा। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी निर्देश जैसी जानकारी होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य है, क्योंकि इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। जानकारी के मुताबिक इस भर्ती के लिए करीब 15.75 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
यहां देखें: यूपी पुलिस एसआई परीक्षा केंद्र सूची 2026
UP Police SI Admit Card 2026 Live Updates:-
यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2026 से जुड़ी सभी लाइव और लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए इस पेज को सेव करें और समय-समय पर रिफ्रेश करते रहें।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation