Current Affairs One-Liners 10 March 2026: आज के वन-लाइनर करेंट अफेयर्स यहां एक नए फॉर्मेट में प्रस्तुत किए गए हैं। ये अपडेट परीक्षा के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण हैं और आपकी तैयारी में मददगार साबित होंगे। आज के मुख्य हाई लाइट्स में संयुक्त सैन्य अभ्यास लामितिये-2026, आहार 2026, सीआईएसएफ स्थापना आदि से संबंधित सवाल शामिल हैं।
- केन्द्रीय कैबिनेट ने हाल ही में किस हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में स्थापित करने की घोषणा की- मदुरै हवाई अड्डा (तमिलनाडु)
- हाल ही में नए एनडीएसए कार्यालय का उद्घाटन और बांध सुरक्षा के लिए प्रमुख डिजिटल पहलें किसने शुरू कीं- केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल
- 11 मार्च 2026 को सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान के अंतर्गत निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों का राष्ट्रीय सम्मेलन कौन सा मंत्रालय आयोजित करेगा- पंचायती राज मंत्रालय
- संयुक्त सैन्य अभ्यास 'लामितिये- 2026' भारत और किस देश के बीच आयोजित किया जा रहा है- सेशेल्स
- हाल ही में भारत मंडपम, नई दिल्ली में आहार 2026 (AAHAR 2026) के 40वें संस्करण का उद्घाटन किसने किया- केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल
- 'डिफेन्स फ़ोर्स विजन 2047: भविष्य के लिए तैयार भारतीय सेना के लिए एक रोडमैप' किसने जारी किया- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- पीएम नरेंद्र मोदी 11 मार्च 2026 को किस राज्य में ₹5,650 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे- तमिलनाडु
- 'आहार 2026' के लिए भागीदार देश के रूप में कौन सा देश शामिल हो रहा है- इटली
- बीसीसीआई ने T20 विश्व कप विजेता टीम के लिए कितने करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की- 131 करोड़ रुपये
- केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है- 10 मार्च
Comments
All Comments (0)
Join the conversation