Current Affairs Quiz 09 March 2026: ‘फिट इंडिया कार्निवाल’ का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?

Last Updated: Mar 9, 2026, 17:45 IST

Current Affairs Quiz 09 March 2026: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और जागरूक पाठकों के लिए जागरण जोश लेकर आया है आज के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स क्विज़. इस क्विज में विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम, टी20 वर्ल्ड कप 2026, फिट इंडिया कार्निवाल 2026 आदि से जुड़े सवाल शामिल हैं. 

Current Affairs Quiz 09 March 2026: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और जागरूक पाठकों के लिए जागरण जोश लेकर आया है परीक्षा की दृष्टि से आज के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स क्विज़. इस क्विज में विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम, टी20 वर्ल्ड कप 2026, फिट इंडिया कार्निवाल 2026 आदि से जुड़े सवाल शामिल हैं. 

1. 'विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम' का आयोजन किस मंच के माध्यम से किया जा रहा है?

A) मेरा युवा भारत (MY Bharat) 

B) नेहरू युवा केंद्र संगठन (NYKS)

C) राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS)

D) राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC)

उत्तर: A) मेरा युवा भारत (MY Bharat)

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय 09 मार्च 2026 को दिल्ली में विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम के दूसरे फेज का शुभारंभ कर रहा है। यह पहल 'विकसित भारत 2047' के दृष्टिकोण के साथ युवाओं की भागीदारी को मजबूत करने के लिए मेरा युवा भारत (MY Bharat) के माध्यम से आयोजित की जा रही है। मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के 35 से अधिक कॉलेजों के 10 हजार से अधिक छात्रों के इस कार्यक्रम में भाग लेने की उम्मीद है। 

2. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' का अवार्ड किसने जीता?

A) हार्दिक पांड्या
B) अक्षर पटेल
C) जसप्रीत बुमराह
D) सूर्यकुमार यादव

उत्तर: C) जसप्रीत बुमराह

8 मार्च 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतते हुए क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय लिख दिया। जसप्रीत बुमराह को फाइनल में शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच दिया गया. भारत, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में तीन बार चैंपियन बनने वाली पहली टीम बन गयी है। 

3. PM मोदी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कितनी राशि की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया?

A) लगभग ₹25,000 करोड़

B) लगभग ₹30,000 करोड़

C) लगभग ₹33,500 करोड़

D) लगभग ₹40,000 करोड़

उत्तर: C) लगभग ₹33,500 करोड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 08 मार्च 2026 को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, कनेक्टिविटी में सुधार करने और निवासियों के लिए जीवनयापन को आसान बनाने के उद्देश्य से लगभग ₹33,500 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

4. फिट इंडिया कार्निवाल का दूसरा संस्करण कहाँ आयोजित किया जा रहा है?

A) मेजर ध्यानचंद स्टेडियम
B) इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम
C) जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम
D) त्यागराज स्टेडियम

उत्तर: C) जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम 

फिट इंडिया कार्निवाल (Fit India Carnival) का दूसरा संस्करण 08 मार्च 2026 को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर शुरू होगा। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'साइकिल पर फिट इंडिया संडे' के 64वें संस्करण के पूरा होने के बाद यह कार्निवाल 8, 9 और 10 तारीख को आयोजित किया जा रहा है। इस संस्करण में महिला एथलीटों, प्रभावित करने वालों (influencers) और फिटनेस चैंपियनों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

5. अल नीनो प्रभाव से उत्पन्न सूखे के बाद, किस पूर्वी अफ्रीकी देश को भारत ने 1000 मीट्रिक टन चावल की मानवीय सहायता भेजी है?

A) केन्या
B) मलावी
C) नाइजीरिया
D) सोमालिया

उत्तर: B) मलावी 

भारत ने अल नीनो प्रभाव से उत्पन्न सूखे के बाद खाद्य सुरक्षा के प्रति मलावी (पूर्वी अफ्रीका का देश) के प्रयासों का समर्थन करने के लिए न्हावा शेवा पोर्ट से मलावी के लोगों के लिए एक हज़ार मीट्रिक टन चावल की मानवीय खेप भेजी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह खेप ग्लोबल साउथ में भागीदारों का समर्थन करने और दक्षिण-दक्षिण सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने की भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

T20 World Cup 2026 Stats: भारत ने घर में रचा इतिहास, टाइटल किया डिफेंड, पहली बार बने ये रिकॉर्ड

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 9, 2026, 17:45 IST

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News