Bihar NMMS Admit Card 2026: बिहार एनएमएमएस एडमिट कार्ड जारी, nmmssbihar.co.in लिंक से करें डाउनलोड

Last Updated: Mar 10, 2026, 18:13 IST

Bihar NMMS Admit Card 2026: राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर बिहार NMMS का एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। स्कॉलरशिरप परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट nmmssbihar.co.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar NMMS Admit Card 2026
Bihar NMMS Admit Card 2026

Bihar NMMS Admit Card 2026: बिहार के राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) ने नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप (NMMS) की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट nmmssbihar.co.in से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार NMMS की परीक्षा 11 मार्च 2026 को पूरे राज्य में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड के साथ एक वैध आईडी प्रूफ लाना अनिवार्य है। इसके बिना प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा।   

Bihar NMMS Admit Card 2026: डाउनलोड करने का लिंक  

बिहार NMMS की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल पोर्टल पर एक्टिवेट हो चुका है। छात्र अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि बिहार NMMS की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड समय से पहले डाउनलोड कर लें, ताकि बाद में परेशानी न हो। नीचे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक उपलब्ध कराया गया है। 

Bihar NMMS Admit Card 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

Bihar NMMS Admit Card 2026 - हाइलाइट्स 

छात्रों को सलाह दी जाती है कि हॉल टिकट में निहित नाम, एग्जाम और एग्जाम की तिथि को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर संबंधित अधिकारी से संपर्क करें। आप नीचे दी गई टेबल से बिहार NMMS से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।  

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) 

परीक्षा का नाम 

नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप (NMMS)

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 

09 मार्च 2026 

परीक्षा की तिथि 

11 मार्च 2026  

ऑफिशियल वेबसाइट 

nmmssbihar.co.in 

Bihar NMMS Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

बिहार NMMS Admit Card डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट nmmssbihar.co.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं। “Bihar NMMS Admit Card 2026” पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें। 

  • एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी को अच्छे से चेक करें। सबमिट पर क्लिक करें। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और इसकी एक कॉपी परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाएं। 

बिहार NMMS की परीक्षा दो भागों में आयोजित की जाती है। परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को कक्षा 9 से लेकर 12वीं तक प्रतिवर्ष 12000 रुपये की स्कॉलरशिप दी जाती है। 

ये भी पढ़ें: UPSC CSE Cut off 2025: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कट-ऑफ मार्क्स जारी, डाउलोड करें PDF

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Mar 10, 2026, 18:13 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News