CBSE 12th Maths Exam: प्रश्न पत्र के QR कोड ने छात्रों को कराया Rickroll, बोर्ड ने जारी किया स्पष्टीकरण

Akshara Verma
Last Updated: Mar 10, 2026, 19:41 IST

CBSE बोर्ड की कक्षा 12 के गणित एग्जाम में मौजूद QR कोड से जुड़ी गड़बड़ी सामने आई। कोड खुलने पर 1987 का एक संगीत वीडियो दिखाई दिया। CBSE बोर्ड ने प्रश्न पत्र की प्रामाणिकता के संबंध में स्पष्टीकरण भी जारी किया।

CBSE Class 12 Maths Question Paper QR Code Leads to Rickrolling
CBSE Class 12 Maths Question Paper QR Code Leads to Rickrolling

CBSE Class 12 Maths Paper: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) एक बार फिर से एक संगीत वीडियो के कारण सुर्खियों में है।  बोर्ड ने 9 मार्च, 2026 को कक्षा 12 का गणित एग्जाम आयोजित किया था। एग्जाम खत्म होने के बाद से, छात्रों ने प्रश्न पत्र के QR कोड में गड़बड़ी की शिकायत की है। जब छात्रों ने प्रश्न पत्र पर छपे एक QR कोड को स्कैन किया तब वह किसी शैक्षणिक वेबसाइट के बजाय एक मशहूर मीम वीडियो 'Rickroll' (Rick Astley का गाना 'Never Gonna Give You Up') पर ले गया।

खबरों के मुताबिक, CBSE की कक्षा 12 के गणित के प्रश्न पत्र पर छपे क्यूआर कोड ने छात्रों को गायक रिक एस्टली के 1987 के एक वायरल संगीत वीडियो - नेवर गोना गिव यू अप - की ओर निर्देशित किया। सोशल मीडिया पर इस घटना के वायरल होने के बाद, CBSE बोर्ड ने तुरंत एक्शन लिया। 

छात्रों ने सोशल मीडिया पर वायरल म्यूजिक वीडियो के क्यूआर कोड को स्कैन करने के वीडियो साझा किए। कुछ लोगों को यह मजेदार लगा, वहीं कुछ ने सवाल उठाया कि किसी आधिकारिक परीक्षा दस्तावेज पर ऐसा लिंक कैसे आ सकता है। उपयोगकर्ताओं ने इस मुद्दे की गंभीरता को उजागर करते हुए स्पष्टीकरण की मांग की।

The Rickrolling Incident: पूरा मामला क्या है? 

गणित के प्रश्न पत्र में एक 'केस स्टडी' आधारित प्रश्न के साथ एक QR कोड दिया गया था। बोर्ड का उद्देश्य छात्रों को अतिरिक्त रिफ्रेश मटेरियल उपलब्ध कराना था। लेकिन जैसे ही कुछ छात्रों ने एग्जाम के बाद इसे स्कैन किया, तो वे सीधे यूट्यूब के उस वीडियो पर पहुंच गए, जो इंटरनेट की दुनिया में 'Rickrolling' के नाम से प्रसिद्ध है।

Rickroll क्या होता है? 

यह एक इंटरनेट प्रैंक है, जिसमें किसी इंपोर्टेंट लिंक के बदले धोखे से 1987 के हिट गाने 'Never Gonna Give You Up' का वीडियो चला दिया जाता है।

सीबीएसई (CBSE) की ऑफिशियल स्पष्टीकरण

बोर्ड ने इस घटना को एक 'तकनीकी चूक' और 'बाहरी शरारत' करार दिया है। बोर्ड के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया है कि प्रश्न पत्र तैयार करते समय जिस लिंक का उपयोग किया गया था, उसे बाद में किसी तीसरे पक्ष द्वारा बदल दिया गया या रीडायरेक्ट कर दिया गया।

बोर्ड द्वारा जारी मुख्य बिंदु:

इवेंट  बोर्ड का स्पष्टीकरण
कारण URL शॉर्टनर या डोमेन एक्सपायरी की समस्या
छात्रों पर प्रभाव परीक्षा के अंकों पर कोई असर नहीं पड़ेगा
जांच आईटी टीम और साइबर सेल मामले की जांच कर रहे हैं
भविष्य का कदम अब से प्रश्न पत्रों में QR कोड का उपयोग बंद या सुरक्षित किया जाएगा

सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

जैसे ही यह खबर फैली, ट्विटर (X) और इंस्टाग्राम पर छात्रों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। कुछ छात्रों ने लिखा, "गणित के कठिन सवालों के बीच रिक एस्टली का गाना सुनकर थोड़ा तनाव कम हुआ," वहीं कुछ ने इसे बोर्ड की सुरक्षा में बड़ी सेंध बताया।

छात्रों और पेरेंट्स के लिए इंपोर्टेंट जानकारी

CBSEने पेरेंट्स और छात्रों को स्पष्ट रूप से कहा है कि इस घटना से छात्रों के मूल्यांकन पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। यदि किसी छात्र ने उस प्रश्न को हल करने में कठिनाई महसूस की है, तो बोर्ड 'मार्किंग स्कीम' में ढील देने पर विचार कर सकते है।

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 10, 2026, 18:11 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News