UPSC Final Cut Off 2025: कैटेगरी वाइज चेक करें पिछले साल और इस साल की कट ऑफ

Last Updated: Mar 10, 2026, 17:59 IST

UPSC Cut off Marks 2025: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 के लिए प्रीलिम्स, मेन्स और अंतिम चरणों में सभी श्रेणियों के लिए कट अंक जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार इस लेख के माध्यम से इस साल के कट ऑफ और पिछले साल के कट ऑफ अंक देख सकते हैं। 

UPSC Final Cut Off 2025
UPSC Final Cut Off 2025

UPSC Cut off Marks 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 के कट ऑफ मार्क्स जारी कर दिए हैं। आयोग ने प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू के बाद अंतिम चरण के कट ऑफ मार्क्स जारी किए हैं। इस लेख में हमने पिछले साल और इस साल के कट ऑफ अंक दिए हैं। इससे उम्मीदवारों को परीक्षा प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक अंकों का स्पष्ट अंदाजा हो जाता है। 

UPSC Cut off Marks 2025: यूपीएससी कट ऑफ अंक 

यूपीएसई सीएसई 2025 एग्जाम में कुल 958 उम्मीदवारों को आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए नियुक्त किया गया है। प्रारंभिक परीक्षा के लिए, सामान्य वर्ग के लिए जीएस पेपर 1 में कट-ऑफ 92.66 अंक है। यूपीएससी सीएसई 2025 में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ 89.34 है, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 92.00, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 84.00 और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 82.66 है। दिव्यांगजन श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ 76.66 से 40.66 अंकों के बीच है। 

UPSC Cut off 2025: यूपीएससी परीक्षा के तीन चरण 

यूपीएससी की ओर से जारी की गई कट ऑफ प्रत्येक श्रेणी में उम्मीदवार द्वारा प्राप्त न्युनतम अंक हैं। यह परीक्षा तीन चरणों में पूरी होती है, जो कि निम्नलिखित है:

चरण 

          परीक्षा प्रकार 

              अंक

प्रीलिम्स 

वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ)

GS पेपर 1 200 में से 33% आवश्यक है।

मेन्स 

वर्णनात्मक 

1750 

फाइनल 

लिखित परीक्षा + पर्सनैलिटी टेस्ट 

मेन्स एग्जाम 1750 + इंटरव्यू 275 कुल 2025 अंक 

यूपीएससी सीएसई 2024 VS यूपीएससी सीएसई 2025 

आयोग ने स्पष्ट किया कि सीएसई 2025 प्रारंभिक परीक्षा का कट-ऑफ केवल जीएस पेपर 1 से ही गणना किया जाता है। जिसमें कहा कि जीएस पेपर 2 (CST) योग्यता परीक्षा है और इसके लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं।

वर्ग 

प्रीलिम्स कट ऑफ 2024

प्रीलिम्स कट ऑफ 2025

जनरल 

            87.88

          92.66

ईडब्ल्यूएस 

            85.92

          89.34

अन्य पिछड़ा वर्ग 

            87.28

          92.00

अनुसूचित जाति 

            79.03

          84.00

अनुसूचित जनजाति

            74.23

          82.66

पीडब्ल्यूबीडी 1

            69.42

          76.66

पीडब्ल्यूबीडी 2

            65.30

          54.66

पीडब्ल्यूबीडी 3

            40.56

          40.66

पीडब्ल्यूबीडी 4

            40.56

          40.66

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: Mar 10, 2026, 17:57 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News