UP Scholarship Status 2026: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने वाली UP Scholarship 2025-26 के दूसरे फ्रेज का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। समाज कल्याण विभाग के नए अपडेट के अनुसार, स्कॉलरशिप की राशि भेजने की प्रक्रिया 18 मार्च को जारी करने की योजना है। स्कॉलरशिप में भाग लेने वाले सभी छात्र एप्लीकेशन को ऑनलाइन देख सकते हैं।
स्कॉलरशिप चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट
यदि आपने भी रजिस्टर किया है, तो यह जानना बेहद जरूरी है कि आपके फॉर्म की वर्तमान स्थिति क्या है। साथ ही, फॉर्म या एप्लीकेशन की वर्तमान स्थिति जानने के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर देख सकते हैं
UP Scholarship 2026 से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स
स्कॉलरशिप के दूसरे फ्रेज के लिए डेटा लॉकिंग और फंड ट्रांसफर की समयसीमा तय कर दी गई है। छात्र इससे जुड़ी सभी डिटेल्स और डेट्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल के देखें। इस टेबल के सहारे छात्रों को पूरे शेड्यूल की जानकारी दी जाएगी।
| इवेंट | इंपोर्टेंट डेट्स |
| डिस्ट्रिक्ट कमेटी द्वारा डेटा लॉकिंग | 10 मार्च 2026 तक |
| फंड की डिमांड क्रिएशन | 13 मार्च 2026 तक |
| बैंक खाते में पैसे का ट्रांसफर (DBT) | 18 मार्च 2026 |
| स्टेटस चेक करने की सुविधा | अभी उपलब्ध है |
स्कॉलरशिप स्टेटस कैसे चेक करें?
छात्र को स्कॉलरशिप का स्टेटस देखने के लिए किसी भी साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं है, अब सभी छात्र अपने मोबाइल से ही एप्लीकेशन की पूरी डिटेल्स और अपडेट्स को चेक कर सकते हैं।
- ऑफिशियल वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए 'Status' ऑप्शन पर क्लिक करें और 'Application Status 2025-26' को चुनें।
- फिर, अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि फिल करें।
- प्रलीकेशन के स्टेटस को देखने के लिए 'Search' बटन पर क्लिक करें।
- उसके बाद स्टेटस स्लिप की PDF को डाउनलोड कर लें।
UP Scholarship 2026 Eligibility Criteria: स्कॉलरशिप के लिए कौन-कैन एलिजिबल है?
यूपी स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए कुछ बुनियादी शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है।
- निवास: छात्र उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
- संस्थान: छात्र यूपी के किसी मान्यता प्राप्त स्कूल, कॉलेज या यूनिवर्सिटी में पढ़ रहा हो।
- आय सीमा :
- Pre-Matric (कक्षा 9-10): सभी कैटेगरी के लिए ₹1,00,000 से कम।
- Post-Matric (11वीं-12वीं/Graduation): OBC/General/Minority के लिए ₹2,00,000 और SC/ST के लिए ₹2,50,000 से कम।
- आधार लिंकिंग: आपका बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है, क्योंकि पैसा DBT के माध्यम से आता है।
स्टेटस में दिखने वाले संदेशों का क्या है मतलब?
जब आप स्टेटस चेक करेंगे, तो आपको कुछ तकनीकी शब्द दिख सकते हैं:
- Pending at District Scholarship Committee: इसका मतलब है कि आपका फॉर्म अभी जिले स्तर पर जांचा जा रहा है।
- Verified/Recommended by District Committee: आपका फॉर्म बिल्कुल सही है और आप फंड मिलने के पात्र हैं।
- Rejected: यदि आपके दस्तावेजों या आय प्रमाण पत्र में कोई विसंगति पाई गई है, तो फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।
- Disbursed: इसका अर्थ है कि सरकार की ओर से पैसा जारी कर दिया गया है।
PFMS पोर्टल से भी चेक करें पेमेंट स्टेटस
अगर वेबसाइट पर स्टेटस 'Verified' दिखा रहा है, तो आप Public Financial Management System (PFMS) पोर्टल पर जाकर अपना बैंक खाता नंबर डालकर भी चेक कर सकते हैं कि पैसा क्रेडिट हुआ है या नहीं।
यहां भी पढ़े: CBSE Board Exam Postponed Update: 12वीं के 9, 10 और 11 मार्च के एग्जाम हुए पोस्टपोन, बोर्ड ने जारी किया 4th नोटिस

Comments
All Comments (0)
Join the conversation