RRB Paramedical Admit Card 2026: आरआरबी पैरामेडिकल एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डाउनलोड लिंक

Last Updated: Mar 9, 2026, 14:46 IST

RRB Paramedical Admit Card 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने पैरामेडिकल की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। 

RRB Paramedical Admit Card 2026
RRB Paramedical Admit Card 2026

RRB Paramedical Admit Card 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर पैरामेडिकल के कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है।  इसके तहत कुल 434 रिक्त पदों को भरा जाएगा। 

11, 12 और 13 मार्च 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को परीक्षा तिथि, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का स्थान और रोल नंबर को ध्यानपूर्वक देखने की सलाह दी जाती है। उम्मीदवारों को एग्जाम हॉल में एडमिट कार्ड के साथ एक वैध आईडी प्रूफ साथ लाना अनिवार्य है। बिना हॉल टिकट के एग्जाम हॉल में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। 

RRB Paramedical Admit Card 2026 डाउनलोड करने का लिंक 

 रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 08 मार्च 2026 को पैरामेडिकल के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की अनिवार्यता होगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे लिंक उपलब्ध कराया गया है। 

आरआरबी पैरामेडिकल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

RRB Paramedical Admit Card 2026 - हाइलाइट्स 

आरआरबी की पैरामेडिकल की 11, 12 और 13 मार्च को होने वाले कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT) में शामिल होने वाले उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर 90 मिनट पर पहले पहुंच जाएं। इसके अलावा नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।  

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) 

पद का नाम

पैरामेडिकल

रिक्त पदों की संख्या 

434 

विज्ञापन संख्या 

CEN 03/2025 

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 

8 मार्च 2026 

आरआरबी पैरामेेडिकल परीक्षा तिथि 

11, 12 और 13 मार्च 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.rrbcdg.gov.in

RRB Paramedical Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाएं। 

  • अब अपना जोन सलेक्ट करें। विज्ञापन संख्या CEN 03/2026 खोजें। 

  • RRB Paramedical Admit Card 2026 पर क्लिक करें।

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें। 

  • एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी को अच्छे से चेक करें। सबमिट पर क्लिक करें। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और इसकी एक कॉपी परीक्षा केंद्र साथ लेकर जाएं। 

आरआरबी की पैरामेडिकल की सीबीटी परीक्षा कुल 90 मिनट की होगी। इसमें प्रश्न सामान्य जागरूकता, सामान्य अंकगणित, सामान्य बुद्धि और तर्कशक्ति, सामान्य विज्ञान, और व्यावसायिक क्षमता आदि विषय से होंगे। इन पदों के चयन में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), दस्तावेज का सत्यापन और मेेडिकल शामिल है। 

ये भी पढ़ें: UPSC Topper 2025 AIR 10 Ujjwal Priyank: उज्ज्वल प्रियांक ने तीसरी बार में हासिल की 10वीं रैंक, लगन और मेहनत से कायम की मिसाल

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Mar 9, 2026, 12:27 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News