MP ITI TO Admit Card 2026: एमपी आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर एडमिट कार्ड जारी, esb.mp.gov.in करें डाउनलोड

Last Updated: Mar 9, 2026, 15:46 IST

MP ITI TO Admit Card 2026:  एमपीपीईबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे लेख में डाउनलोड करने का लिंक उपलब्ध कराया गया है। 

MP ITI TO Admit Card 2026:
MP ITI TO Admit Card 2026:

MP ITI TO Admit Card 2026: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) ने अपवी ऑफिशियल वेबसाइट पर esb.mp.gov.in पर आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ट्रेनिंग ऑफिसर हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। MP ITI ट्रेनिंग ऑफिसर की परीक्षा 2026 शुरू हो चुकी है, जो 17 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड के साथ एक वैध आई डी जरूर साथ लेकर जाएं। एग्जाम हॉल में बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। 

MP ITI TO Admit Card 2026 डाउनलोड करने का लिंक 

MP ITI ट्रेनिंग ऑफिसर के लिए एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल पोर्टल पर एक्टिवेट हो चुका है। उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि MP ITI ट्रेनिंग ऑफिसर एडमिट कार्ड समय से पहले डाउनलोड कर लें, ताकि बाद में परेशानी न हो। नीचे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक उपलब्ध कराया गया है। 

MP ITI ट्रेनिंग ऑफिसर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

MP ITI TO Admit Card 2026 - हाइलाइट्स 

 मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) राज्य के अलग-अलग ITI ट्रेड्स में 1120 ट्रेनिंग ऑफिसर के रिक्त पदों की भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन कर रहा है। इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी किया जा चुका है। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वूपर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB)

पद का नाम 

ट्रेनिंग ऑफिसर (TO) 

परीक्षा का नाम

MP ITI ट्रेनिंग ऑफिसर परीक्षा 2026 

रिक्त पदों की संख्या 

1120 

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 

20 फरवरी 2026 

परीक्षा की तिथि 

27 फरवरी से 17 मार्च 2026 तक 

एग्जाम मोड 

ऑफलाइन (पेन और पेपर) 

ऑफिशियल वेबसाइट 

esb.mp.gov.in 

MP ITI TO Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एमपीपीईबी की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं। MP ITI TO Admit Card 2026 पर क्लिक करें।

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें। 

  • एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी को अच्छे से चेक करें। सबमिट पर क्लिक करें। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और इसकी एक कॉपी परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाएं। 

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को परीक्षा तिथि, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का स्थान और रोल नंबर को ध्यानपूर्वक देखने की सलाह दी जाती है। अगर इसमें किसी भी तरह की दिक्कत आती है, तो संबंधित अधिकारी से संपर्क करें। 

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Mar 9, 2026, 15:46 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News