UP Scholarship Status 2026: उत्तर प्रदेश सरकार ने लाखों छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए यूपी स्कॉलरशिप 2026 कार्यक्रम के फेज में तेजी लाने का निर्णय लिया है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के बीच, समाज कल्याण विभाग ने सामान्य, ओबीसी (OBC), एससी (SC), एसटी (ST) और अल्पसंख्यक समुदायों सहित विभिन्न श्रेणियों के लाभार्थियों के संबंध में जानकारी दी है।
समाज कल्याण विभाग ने 18 मार्च 2026 को फेज-2 स्कॉलरशिप का पैसा खाते में ट्रांसफर करेगा। यह स्कॉलरशिप प्री-मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक योजना के तहत दी जाएगी। जो उम्मीदवार बेसब्री से स्कॉलरशिप का इंतजार कर रहे हैं, वे अपने आवेदन की स्थिति को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने फॉर्म का स्टेट्स यूपी की ऑफिशियल वेबसाइट scholarship.up.gov.in. के जरिए चेक कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार का स्कॉलरशिप डेटा
सरकारी रिपोर्टों के अनुसार, उत्तर प्रदेश सरकार ने 2025-26 के सेशन में स्कॉलशिप के लिए लगभग ₹2,825 करोड़ आवंटित किए हैं। इसके चलते शुरुआती चरणों में ही तकरीबन 4 लाख से अधिक छात्र लाभान्वित हुए हैं। पोस्ट मैट्रिक योजना के तहत अनुसूचित जाति (SC) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ₹7,210.80 करोड़ रुपये आवंटित किए, जिससे 61.71 लाख उम्मीदवारों का जीवन संवर गया।
UP Scholarship Status 2026 चेक कैसे करें?
यूपी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन भरने वाले आवेदन नीचे दिए सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर अपना स्टेट्स चेक कर सकते हैं।
-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाएं।
-
स्टेट्स पर क्लिक करने के बाद होम पेज पर जाएं।
-
अकादमिक वर्ष 2025-26 सलेक्ट करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
-
अब अपने अपने आवेदन की स्थिति चेक करें।
आप अपने स्कॉलरशिप का स्टेट्स जानने के लिए उमंग एप का भी उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए अपने फोन में उमंग एप डाउनलोड करें और इसे खोले। अब यूपी स्कॉलरशिप या PFMS सर्च करें। अपनी डिटेल्स भरें और आवेदन फॉर्म का स्टेट्स चेक करें।
ये भी पढ़ें: RRB Paramedical Admit Card 2026: आरआरबी पैरामेडिकल एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डाउनलोड लिंक
Comments
All Comments (0)
Join the conversation