JEE Advanced 2026: जेईई एडवांस एग्जाम के लिए जल्द शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन, जानें पूरा शेड्यूल

Akshara Verma
Last Updated: Mar 9, 2026, 16:08 IST

JEE Advanced 2026 के एग्जाम का आयोजन IIT रुड़की द्वारा किया जा रहा है। जेईई एडवांस्ड एग्जाम के लिए विदेशी छात्र 6 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वहीं, भारतीय छात्रों 23 अप्रैल से वेबसाइट jeeadv.ac.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। लास्ट डेट और एग्जाम डेट जानने के लिए यहां पढ़ें।

JEE Advanced 2026 Registration Begins Soon
JEE Advanced 2026 Registration Begins Soon

JEE Advanced 2026 Registration Soon: देश के सबसे महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग संस्थानों (IITs) में दाखिले का सपना देख रहे छात्रों के लिए JEE Advanced 2026 का एग्जाम नजदीक आ रहा है। JEE Advance 2026 का आयोजन IIT रुड़की द्वारा कराया जा रहा है। साथ ही, संस्थान ने एग्जाम को पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। साथ ही, JEE Main के आधार पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 23 अप्रैल से शुरू होंगी। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

JEE Advanced 2026: एग्जाम और रजिस्ट्रेशन का पूरा टाइमटेबल

बोर्ड ने एग्जाम और रजिस्ट्रेशन की डेट्स से लेकर रिजल्ट तक का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। छात्र नीचे दी गई टेबल के माध्यम से मुख्य डेट्स की जानकारी हासिल करें। 

इवेंट  इंपोर्टेंट डेट्स 
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन स्टार्ट होने की डेट (Foreign National and OCI/PIO (F) Candidates) 6 अप्रैल 2026
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (भारतीय छात्र) 23 अप्रैल से 2 मई 2026
फीस भुगतान की लास्ट डेट 4 मई 2026
एडमिट कार्ड डाउनलोड 11 मई से 17 मई 2026
जेईई एडवांस एग्जाम की डेट  17 मई 2026 (रविवार)
आंसर की जारी होने की डेट 25 मई 2026
फीडबैक फिल करने की डेट 25 से 26 मई 2026
रिजल्ट और फाइनल आंसर की 01 जून 2026

एग्जाम कौन दे सकता है?

जेईई एडवांस का एग्जाम हर कोई नहीं दे सकता। इसके लिए आपको JEE Main 2026 में शानदार प्रदर्शन करना होगा।

  • मुख्य शर्त: केवल वे छात्र जो जेईई मेंस (Paper 1 - B.E./B.Tech) में टॉप 2.5 लाख रैंक के भीतर आएंगे, वही एडवांस के लिए रजिस्टर कर पाएंगे।
  • कैटगरी-वाइज वितरण: इन 2.5 लाख छात्रों में विभिन्न कैटेगरी (General, OBC, SC, ST, EWS) के छात्र शामिल होंगे।
  • अटेम्प्ट सीमा: एक छात्र लगातार दो वर्षों में अधिकतम 2 बार ही जेईई एडवांस के एग्जाम दे सकते है।
  • शैक्षणिक योग्यता: छात्र ने पहली बार 12वीं के एग्जाम साल 2025 या 2026 में दी होनी चाहिए।

एप्लीकेशन फीस

जेईई एडवांस के एग्जाम के लिए विभिन्न कैटेगरियों के अनुसार फीस को निर्धारित किया गया है। छात्र कैटेगरी-वाइज एप्लीकेशन फीस की जानकारी लेने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

कैटेगरी  फीस 
महिला उम्मीदवार (सभी श्रेणियां) ₹1,600
SC, ST और PwD उम्मीदवार ₹1,600
अन्य सभी उम्मीदवार (General/OBC) ₹3,200

एग्जाम का पैटर्न और समय 

जेईई एडवांस के एग्जाम कंप्यूटर आधारित (CBT) होते है। साथ ही, इसमें दो अनिवार्य पेपर होते हैं।

  • पेपर 1: सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।
  • पेपर 2: दोपहर 02:30 बजे से शाम 05:30 बजे तक।

छात्रों को दोनों पेपरों (Paper 1 & Paper 2) में शामिल होना जरूरी है। यदि कोई एक भी पेपर छोड़ देता है, तो उसे मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं किया जाएगा।

तैयारी के लिए अंतिम टिप्स

अब जबकि एग्जाम 17 मई को तय की गई है, आपके पास तैयारी के लिए सीमित समय बचा है।

  1. आईआईटी रुड़की के पैटर्न को समझें: पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें, विशेषकर वे वर्ष जब रुड़की ने पेपर सेट किया था।
  2. मॉक टेस्ट: अपनी गति और सटीकता सुधारने के लिए नियमित रूप से ऑनलाइन मॉक टेस्ट दें।
  3. सिलेबस पर फोकस: एडवांस का सिलेबस मेंस से थोड़ा अलग और गहरा होता है, इसलिए अवधारणाओं की गहराई तक जाएं।

यहां भी पढ़े: UP Scholarship Status 2026: यूपी स्कॉलरशिप के लिए जानें एलिजिबल कैटेरिया; यहां देखें स्टेटस चेक करने का आसान तरीका

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 9, 2026, 16:08 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News