किस क्रांतिकारी नेता को ‘भारत का ग्लैडस्टोन’ कहा जाता था और क्यों, यहां पढ़ें

Last Updated: Jul 2, 2026, 17:48 IST

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में कई ऐसे नेता हुए हैं, जिन्होंने अपने कौशल और विचारों के आधार पर भारत की आजादी को प्रमुखता से लड़ा है। इस कड़ी में एक नेता का नाम ऐसा भी रहा है, जिन्हें ‘भारत का ग्लैडस्टोन’ भी कहा जाता था। कौन थे यह नेता, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

भारत के ग्लैडस्टोन
भारत के ग्लैडस्टोन

भारत का स्वतंत्रता इतिहास उठाकर देखें, तो हमें कई ऐसे महान क्रांतिकारियों के नाम पढ़ने को मिलते हैं, जिन्होंने देश की आजादी में अपने तार्किक विचारों का लोहा मनवाया। इस कड़ी में एक नाम ऐसा भी है, जिन्हें उनके बुद्धि कौशल और विचारों के लिए ‘भारत का ग्लैडस्टोन’ जैसा नाम दिया गया था। अब हमें यह जानना होगा कि आखिर ग्लैडस्टोन कौन थे और यह उपनाम भारत में किस नेता को दिया गया था ? इस संबंध में विस्तार से जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें। 

किस नेता को कहा जाता था ‘भारत का ग्लैडस्टोन’

अब सवाल है कि भारत में किस नेता को ‘भारत का ग्लैडस्टोन’ कहा जाता था, तो आपको बता दें कि नरम दल के नेता रहे गोपाल कृष्ण गोखले को भारत में ग्लैडस्टोन का उपनाम दिया गया था। गोखले को उनकी आर्थिक समझ और तार्किक विचारों के साथ बहस करने की क्षमता के कारण यह उपनाम दिया गया था। 

ब्रिटिश अधिकारियों को करा दिया था चुप

जीके गोखले अक्सर ब्रिटिश अधिकारियों को अपने तार्किक विचारों से चुप करा देते थे। यही वजह थी कि अंग्रेज अधिकारी भी उनके सामने बोलने से कतराते थे। अंग्रेजों ने जब बजट पेश किया, तो गोखले ने बजट की खामियां दर्शाते हुए इसे सैन्य पर खर्च वाला बजट बताया था। उनका कहना था कि लोगों के टैक्स का पैसा लोगों के स्वास्थ्य व अन्य सुविधाओं पर खर्च होना चाहिए, न कि ब्रिटिश सेना को मजबूत करने पर भारतीयों का पैसा खर्च होना चाहिए।

आखिर कौन थे ग्लैडस्टोन ?

अब हम यह जान लेते हैं कि आखिर ग्लैडस्टोन कौन थे? आपको बता दें कि ग्लैडस्टोन का पूरा नाम विलियम एवर्ट ग्लैडस्टोन था, जो कि 19वीं सदी में ब्रिटेन के सबसे शक्तिशाली नेताओं में से एक थे। उन्होंने अपने जीवन के 60 वर्ष राजनीति में बिताए और इस दौरान वह रिकॉर्ड चार बार ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने। इससे पहले वह ब्रिटेन के वित्त मंत्री भी रहे थे और अपनी आर्थिक नीतियों व बजट प्रबंधन के लिए उन्हें पूरी दुनिया में जाना गया। वह लोगों के बीच इतने लोकप्रिय थे कि उन्हें लोग ‘द पीपल्स विलियम’ और ‘ग्रैंड ओल्ड मैन’ कहते थे।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 2, 2026, 17:48 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News