PM Vidyalaxmi Scheme: 7.5 लाख रुपये तक का लोन दे रही सरकार, गारंटर की भी नहीं जरुरत, ऐसे करें आवेदन

Last Updated: Jul 2, 2026, 19:10 IST

उच्च शिक्षा का सपना देख रहे छात्रों के लिए एक बड़ी अपडेट आई है, केंद्र सरकार की पीएम विद्या-लक्ष्मी योजना के तहत पात्र कैंडिडेट्स बिना किसी गारंटर और बिना कोई संपत्ति गिरवी रखे एजुकेशन लोन हासिल कर सकते हैं। 

छात्र कैसे कर सकते है आवेदन?
छात्र कैसे कर सकते है आवेदन?

PM Vidyalaxmi Yojana 2026: हायर एजुकेशन का सपना देखने वाले लाखों होनहार छात्रों के लिए केंद्र सरकार की पीएम विद्या लक्ष्मी योजना (PM Vidyalaxmi scheme) बड़ी राहत लेकर आई है। शिक्षा मंत्रालय ने छात्रों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील करते हुए बताया है कि पात्र कैंडिडेट्स बिना किसी गारंटर और बिना कोई संपत्ति गिरवी रखे एजुकेशन लोन हासिल कर सकते हैं। 

शिक्षा मंत्रालय ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, ‘अगर आपने किसी चयनित संस्थान में दाखिला लिया है, तो PM विद्या लक्ष्मी योजना के तहत बिना कोलेटरल और बिना गारंटर के शिक्षा ऋण का लाभ उठा सकते हैं।’ 

क्या है पीएम विद्या लक्ष्मी योजना?

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत शुरू की गई पीएम विद्या लक्ष्मी योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक तंगी किसी भी छात्र की पढ़ाई में रुकावट न बने। इस योजना के जरिए उच्च शिक्षा के लिए आसान और पारदर्शी तरीके से एजुकेशन लोन उपलब्ध कराया जाता है। 

छात्र कैसे कर सकते है आवेदन?

छात्र कॉमन एजुकेशन लोन एप्लीकेशन फ़ॉर्म (CELAF) के जरिए डिजिटल पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद सरकारी, निजी, क्षेत्रीय ग्रामीण (RRB) और सहकारी बैंकों सहित योजना से जुड़े बैंक एजुकेशन लोन उपलब्ध कराते हैं। 

योजना के तहत कितना मिलेगा लोन?

इस योजना के तहत पात्र छात्रों को 7.5 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन बिना गारंटर और बिना किसी सिक्योरिटी के मिल सकता है। इतना ही नहीं, इस लोन पर सरकार 75 फीसदी तक की क्रेडिट गारंटी भी देती है, जिससे छात्रों को आसानी से ऋण मिल सके। 

कम आय वाले परिवारों को विशेष राहत

सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों के लिए ब्याज में भी राहत का प्रावधान किया है।

3% ब्याज सब्सिडी: जिन परिवारों की सालाना आय 8 लाख रुपये तक है, उन्हें 10 लाख रुपये तक के एजुकेशन लोन पर 3% ब्याज सब्सिडी मिलेगी। 

ब्याज पर सब्सिडी: वहीं, 4.5 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले पात्र छात्रों को निर्धारित मानदंडों के अनुसार पूरे ब्याज पर सब्सिडी का लाभ भी दिया जा सकता है। 

आवेदन से पहले करें यह काम 

शिक्षा मंत्रालय ने छात्रों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले Quality Higher Education Institutions (QHEIs) की लिस्ट जरूर देखें। साथ ही छात्रों को सलाह दी जाती है कि पात्रता, योजना से जुड़े बैंक, जरूरी डॉक्यूमेंट और अन्य दिशा निर्देश आधिकारिक पोर्टल पर देखने के बाद ही आवेदन करें। 

छात्रों के लिए बड़ी राहत

यह योजना उन छात्रों के लिए बड़ी मदद साबित हो सकती है जो आर्थिक कारणों से अपनी उच्च शिक्षा जारी रखने में कठिनाई का सामना करते हैं। अब योग्य छात्र बिना गारंटर और बिना किसी एसेट गिरवी के आसानी से एजुकेशन लोन लेकर अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jul 2, 2026, 19:10 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News