India Japan Summit 2026: निवेश से लेकर बुलेट ट्रेन तक कई बड़े फैसले, यहां देखें 10 हाई लाइट्स

Last Updated: Jul 2, 2026, 17:02 IST

नई दिल्ली में आयोजित 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी जापानी समकक्ष सनाए ताकाइची (Sanae Takaichi) ने व्यापार, डिफेन्स, टेक्नोलॉजी, क्लीन एनर्जी और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई। यहां आप बैठक की हाई लाइट्स देख सकते है।

India Japan Summit 2026: निवेश से लेकर बुलेट ट्रेन तक कई बड़े फैसले, यहां देखें 10 हाई लाइट्स
India Japan Summit 2026: निवेश से लेकर बुलेट ट्रेन तक कई बड़े फैसले, यहां देखें 10 हाई लाइट्स

India Japan Summit 2026 in Hindi: भारत और जापान ने अपने रणनीतिक रिश्तों को नई ऊंचाई देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। नई दिल्ली में हाल ही में आयोजित 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची (Sanae Takaichi) ने व्यापार, रक्षा, टेक्नोलॉजी, क्लीन एनर्जी और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई। 

प्रधानमंत्री बनने के बाद यह सनाए ताकाइची की पहली आधिकारिक भारत यात्रा है। उन्होंने अपनी यात्रा से पहले ही साफ कर दिया था कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में भारत और जापान की साझेदारी पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने दोनों देशों को एशिया की प्रमुख लोकतांत्रिक ताकतें बताते हुए क्षेत्र में शांति, स्थिरता और नियम-आधारित व्यवस्था बनाए रखने की साझा जिम्मेदारी पर जोर दिया।

भारत में बड़े निवेश की तैयारी

शिखर सम्मेलन के दौरान जापान की निजी कंपनियों ने भारत में करीब 120 सहयोग समझौतों के जरिए 12.5 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की है। इसके अलावा जापान ने अगले 10 वर्षों में भारत में 10 ट्रिलियन येन (करीब 67 अरब डॉलर) के सार्वजनिक और निजी निवेश का लक्ष्य भी तय किया है।

भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन: हाई लाइट्स

भारत और जापान कई वर्षों से एक महत्वपूर्ण साझेदार रहे है, जिसके मद्देनजर यह यात्रा बहुत ही अहम माना जा रहा है, सम्मेलन की प्रमुख बातें आप यहां देख सकते है- 

1. बड़े निवेश का ऐलान 

जापान ने अगले 10 वर्षों में भारत में लगभग 67 अरब डॉलर के निवेश का लक्ष्य रखा, जिससे बुनियादी ढांचे, उद्योग और तकनीकी क्षेत्रों में बड़े अवसर पैदा होंगे।

2. आर्थिक सुरक्षा पर साझेदारी

सेमीकंडक्टर, क्वांटम टेक्नोलॉजी और एडवांस्ड मैटेरियल्स जैसे अहम क्षेत्रों में सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए संयुक्त रोडमैप पर भी सहमति बनी। 

3. AI और डिजिटल टेक्नोलॉजी पर फोकस

दोनों देशों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अगली पीढ़ी की डिजिटल तकनीकों में मिलकर काम करने का फैसला किया है।

4. रक्षा सहयोग में नया अध्याय

भारत और जापान ने पहली बार संयुक्त रक्षा सह-विकास परियोजना को अंतिम रूप दिया, जो दोनों देशों के रक्षा संबंधों के लिए एक अहम उपलब्धि मानी जा रही है। 

5. रेयर अर्थ और क्रिटिकल मिनरल्स

दोनों देशों ने महत्वपूर्ण खनिजों की संयुक्त खोज, विकास और आपूर्ति पर समझौते को अंतिम रूप दिया है, ताकि किसी एक देश पर निर्भरता कम की जा सके। 

6. बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर भी हुई चर्चा 

बैठक के दौरान, मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट को तय समय में आगे बढ़ाने और भविष्य की परिवहन तकनीकों पर सहयोग जारी रखने के भरोसे को भी दोहराया गया है।

7. हिंद-प्रशांत में साझा रणनीति पर दिया गया जोर 

पीएम मोदी ने अपने जापानी समकक्ष के साथ मिलकर इंडो-पैसिफिक रीजन में सहयोग की बात दोहराई है। दोनों नेताओं ने ‘फ्री एंड ओपन इंडो-पैसिफिक’ के विजन को दोहराते हुए क्वाड के जरिए क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। 

8. स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग पर भी बनी बात 

भारत-जापान बायो-गैस पहल की घोषणा की गई, जिससे स्वच्छ ऊर्जा और ग्रीन डेवलपमेंट को बढ़ावा मिलेगा।, इन घोषणाओं को एक विशेष प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। 

9. स्किल डेवलपमेंट पर भी मिलेगा सहयोग

दोनों देश अगले पांच वर्षों में 5 लाख कुशल पेशेवरों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने पर सहमति बनी, जिससे दोनों देशों के उद्योगों को प्रशिक्षित मानव संसाधन का सपोर्ट मिल सकेगा। 

10. कारोबार को मिलेगा नया विस्तार

भारत-जापान आर्थिक मंच में जापान के 150 से अधिक उद्योग प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। दोनों देशों ने भारत में जापानी कंपनियों की संख्या दोगुनी करने और व्यापारिक साझेदारी को नई गति देने का लक्ष्य रखा।

नया रोडमैप दोनों देशों के रिश्तों को दे रहा मजबूती 

भारत और जापान के रिश्ते लंबे समय से विश्वास और सहयोग पर आधारित रहे हैं। बदलते वैश्विक हालात में दोनों देशों का यह नया रोडमैप सिर्फ निवेश बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि तकनीक, रक्षा, ऊर्जा और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में भी साझेदारी को मजबूती प्रदान करेगा।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jul 2, 2026, 17:02 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News