अभिनेता से नेता बने विजय का पूरा नाम क्या है? पढ़ें यहां

Last Updated: May 5, 2026, 13:59 IST

अभिनेता से नेता बने “थलापति” विजय का पूरा नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है। चेन्नई में जन्मे विजय ने फिल्मी करियर से अपार लोकप्रियता हासिल की। 2024 में उन्होंने तमिलगा वेत्त्री कज़गम (TVK) बनाकर राजनीति में कदम रखा और 2026 चुनाव में 108 सीटें जीतकर ऐतिहासिक एंट्री दर्ज की।

अभिनेता से नेता बने विजय का पूरा नाम क्या है? पढ़ें यहां
अभिनेता से नेता बने विजय का पूरा नाम क्या है? पढ़ें यहां

अभिनेता से नेता बने थलापति विजय का पूरा नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर (Joseph Vijay Chandrasekhar) है। चेन्नई में जन्मे विजय ने बाल कलाकार के रूप में शुरुआत की और तमिल सिनेमा के सुपरस्टार बने। 2024 में उन्होंने तमिलगा वेत्त्री कज़गम (TVK) की स्थापना कर राजनीति में कदम रखा। साल 2026 चुनाव में 108 सीटें जीतकर उनकी पार्टी ने ऐतिहासिक एंट्री की और उन्हें एक मजबूत राजनीतिक नेता के रूप में स्थापित किया।

“थलापति विजय” के नाम से भी है मशहूर 

विजय ने राजनीति में ऐतिहासिक एंट्री मारी है, उन्हें “थलापति विजय” के नाम से भी जाना जाता है। विजय का जन्म 22 जून 1974 को चेन्नई में हुआ। फिल्मी परिवार से आने वाले विजय ने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में शुरुआत की और आगे चलकर तमिल सिनेमा के सुपरस्टार बने। 60 से अधिक फिल्मों में काम कर उन्होंने “मास एंटरटेनर” की पहचान बनाई।

कब हुई राजनीति में एंट्री 

विजय ने 2 फरवरी 2024 को अपनी पार्टी तमिलगा वेत्त्री कज़गम (TVK) की स्थापना की। इससे पहले उनका फैन क्लब “विजय मक्कल इयक्कम” सामाजिक और स्थानीय चुनावों में एक्टिव था। विजय ने अपनी राजनीति को सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और भ्रष्टाचार विरोध जैसे मुद्दों पर केंद्रित किया।

TVK की विचारधारा अंबेडकर, पेरियार और कामराज से प्रेरित है। पार्टी का “सीटी” (whistle) चिन्ह भ्रष्टाचार और वंशवादी राजनीति के खिलाफ जागरूकता का प्रतीक बन कर उभरा है। घोषणापत्र में महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता, मुफ्त बस यात्रा, किसानों और युवाओं के लिए योजनाएं शामिल थीं।

2026 के चुनाव में शानदार प्रदर्शन

23 अप्रैल 2026 को हुए चुनाव में रिकॉर्ड 85.1% मतदान हुआ। विजय ने 234 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ा और DMK व AIADMK गठबंधनों को कड़ी टक्कर दी। 4 मई को आए नतीजों में TVK ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटें जीतीं और सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।

कैसा है राजनीतिक प्रभाव 

हालांकि बहुमत से कुछ सीटें कम रहीं, लेकिन TVK ने तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव ला दिया। DMK (59 सीट) और AIADMK (47 सीट) पीछे रह गए। यह 1967 के बाद पहली बार है जब कोई नई पार्टी सबसे बड़ी बनी है। अब सरकार गठन और गठबंधन को लेकर विजय की भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 5, 2026, 13:59 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News