UPSSSC JE Answer Key 2026 OUT: यूपी जूनियर इंजीनियर आंसर की जारी, इस लिंक से डाउनलोड करें PDF

Last Updated: May 5, 2026, 15:11 IST

UPSSSC JE Answer Key 2026 OUT: यूपी जेई आंसर की 2026 ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी कर दी गई है। उम्मीदवार जिसने जूनियर इंजीनियर परीक्षा दी है, वे अब अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। यूपी जूनियर इंजीनियर उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर 10 मई तक उपलब्ध रहेगी।

UPSSSC JE Answer Key 2026 OUT: यूपी जूनियर इंजीनियर आंसर की जारी, इस लिंक से डाउनलोड करें PDF
UPSSSC JE Answer Key 2026 OUT: यूपी जूनियर इंजीनियर आंसर की जारी, इस लिंक से डाउनलोड करें PDF

UPSSSC JE Answer Key 2026 OUT: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या 08-परीक्षा/2024 के तहत जूनियर इंजीनियर (सिविल) मुख्य परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की 4 मई को आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। उम्मीदवार जिसने इस परीक्षा में भाग लिया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

UPSSSC JE प्रोविजनल आंसर की 2026, 10 मई 2026 तक ऑफिशियल साइट पर उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवार उत्तर कुंजी और मार्किंग स्कीम की मदद से अपने संभावित अंक भी अनुमानित कर सकते हैं। यूपी जूनियर इंजीनियर (सिविल) मुख्य परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की गई थी। 

UPSSSC JE Answer Key 2026 OUT

UP Junior Engineer Answer Key 2026 Download Link 

जूनियर इंजीनियर परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए, UPSSSC JE की आधिकारिक आंसर की, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। उम्मीदवार अब बिना समय गंवाए उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी जेई उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया है। 

UPSSSC JE Answer Key 2026 PDF

यहां क्लिक करें

UPSSSC Junior Engineer Answer Key 2026 डाउनलोड कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करके यूपी जेई उत्तर कुंजी 2026 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट www.upsssc.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर, 'Important Announcement' सेक्शन पर क्लिक करें।

  • विज्ञापन संख्या-08-परीक्षा/2024, अवर अभियंता (सिविल) मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2023)/08 के अंतर्गत दिनांक 03-05-2026 को आयोजित लिखित परीक्षा की Provisional उत्तर कुंजी देखने हेतु यहां क्लिक करें  पर क्लिक करें।

  • उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।

  • अपने उत्तर चेक करें और अंको की गणना करें।

UPSSSC JE उत्तर कुंजी 2026 से स्कोर कैसे कैलकुलेट करें?

UPSSSC JE उत्तर कुंजी 2026 की मदद से उम्मीदवार अपने संभावित अंक आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए सही और गलत उत्तरों का मिलान करना होता है। उम्मीदवार सही उत्तरों के अंक जोड़कर और नेगेटिव मार्किंग होने पर गलत उत्तरों के अंक घटाकर अपना अनुमानित स्कोर निकाल सकते हैं। इससे चयन और मेरिट की संभावना का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: May 5, 2026, 10:07 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News