UPSSSC Lekhpal Exam Date 2026 OUT: यूपी लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा तिथि घोषित, यहां देखें नोटिस

Last Updated: May 5, 2026, 15:49 IST

UPSSSC Lekhpal Exam Date 2026 OUT: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राजस्व लेखपाल भर्ती 2026 के तहत कुल 7994 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा 21 मई 2026 (गुरुवार) को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। 

UPSSSC Lekhpal Exam Date 2026 OUT: यूपी लेखपाल भर्ती की परीक्षा तिथि घोषित
UPSSSC Lekhpal Exam Date 2026 OUT: यूपी लेखपाल भर्ती की परीक्षा तिथि घोषित

UPSSSC Lekhpal Exam Date 2026 OUT: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लेखपाल मुख्य परीक्षा 2026 को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। UPSSSC द्वारा जारी विज्ञापन संख्या-02-परीक्षा/2025 के तहत राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के नियंत्रणाधीन लेखपाल के कुल 7994 रिक्त पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है।

आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार लेखपाल मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2025)/01 का आयोजन 21 मई 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक राज्य में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। इससे पहले आयोग ने 26 फरवरी 2026 को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी किया था।

अब आयोग ने मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले कुल 3,66,712 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क जमा करने संबंधी निर्देश जारी किए हैं। आधिकारिक सूचना के अनुसार अनारक्षित एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) श्रेणी के अभ्यर्थियों को 200 रुपये तथा अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) श्रेणी के अभ्यर्थियों को 80 रुपये ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा। वहीं दिव्यांग अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।

आयोग ने बताया कि अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध “Main Examination Fee Deposition” विकल्प के माध्यम से आवश्यक विवरण भरकर शुल्क जमा कर सकते हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि मुख्य परीक्षा शुल्क जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड जारी करने की सूचना अलग से वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

UP Lekhpal Exam Date 2026-यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा हाइलाइट्स

उम्मीदवार नीचे दी तालिका में यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं। 

विवरण

जानकारी

भर्ती का नाम

UP लेखपाल भर्ती 2026

संगठन का नाम

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग

पद का नाम

राजस्व लेखपाल

विभाग का नाम

राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश

विज्ञापन संख्या

02-परीक्षा/2025

कुल रिक्त पदों की संख्या

7994

परीक्षा का नाम

लेखपाल मुख्य परीक्षा 2026

परीक्षा तिथि

21 मई 2026 (गुरुवार)

परीक्षा समय

सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

कुल शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थी

3,66,712

आधिकारिक वेबसाइट

upsssc.gov.in

नौकरी का स्थान

उत्तर प्रदेश

UP Lekhpal Exam Date 2026 Notice PDF

up-lekhpal

UP Lekhpal Admit Card 2026 Kab Aayega?

यूपी लेखपाल एडमिट कार्ड 2026 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जल्द जारी किया जाएगा।  जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार पहले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा शुल्क जमा करना होगा, इसके बाद ही एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा।

चूंकि UP लेखपाल मुख्य परीक्षा 21 मई 2026 को आयोजित होगी, इसलिए संभावना है कि एडमिट कार्ड मई 2026 के दूसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: May 5, 2026, 15:49 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News