UPTET 2026 Application Correction Window: आवेदन में गलती सुधारने का आखिरी मौका, 8 मई तक खुली है विंडो

Last Updated: May 5, 2026, 16:49 IST

UPTET 2026 Application Correction Window: यूपीटीईटी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर आवेदन संबंधी करेक्शन विंडो ओपन कर दी है। पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार 8 मई 2026 तक अपने फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद सुधार करने का मौका नहीं दिया जाएगा।  UPTET 2026 Application Correction Window: यूपीटीईटी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर आवेदन संबंधी करेक्शन विंडो ओपन कर दी है। पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार 8 मई 2026 तक अपने फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद सुधार करने का मौका नहीं दिया जाएगा। 

UPTET 2026 Application Correction Window
UPTET 2026 Application Correction Window

UPTET 2026 Application Correction Window: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) ने आवेदन संबंधी करेक्शन विंडो ओपन कर दी है। पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर 8 मई 2026 तक अपने फॉर्म में करेक्शन या बदलाव कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद सुधार करने का मौका नहीं दिया जाएगा। इससे पहले कुछ तकनीकी कारणों के चलते रजिस्ट्रेशन संबंधी प्रक्रिया की तिथि को आगे बढ़ाया गया था। 

वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) है जरूरी 

आयोग ने इस बार वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) को जरूरी कर दिया है। उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान बेसिक पर्सनल डिटेल्स और ऑर्डर आईडी दर्ज करना अनिवार्य है। यह आईडी लॉग इन और फॉर्म के अंदर करेक्शन के लिए बेहद जरूरी है।

UPTET 2026 Application Form में कैसे करेक्शन करें? 

यूपीटीईटी के फॉर्म में करेक्शन के लिेए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले यूपीटीईटी की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं। 

  • ओटीआर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • आवेदन फॉर्म में करेक्शन करें। अब सबमिट पर क्लिक करें। 

  • आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लें। इसका एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Assistant Professor Vacancy 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर के 3540 पदों के लिए आवेदन शुरू, 21 से 40 के बीच कर सकते हैं Apply

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: May 5, 2026, 16:49 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News