Check HPBOSE 12th Result 2026 Here
HPBOSE 12th Result 2026 OUT LIVE: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने आज 4 मई 2026 को सुबह 11 बजे HPBOSE 12वीं का परिणाम 2026 जारी कर दिया है। बोर्ड साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम के परिणाम एक साथ घोषित करेगा। छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।
एचपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होते ही hpbose.org पर HP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 का डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया है। छात्र अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन रिजल्ट और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
छात्र अपने रोल नंबर की मदद से HPBOSE क्लास 12 रिजल्ट 2026 और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र बिना किसी समय गंवाए जागरण जोश की वेबसाइट jagranjosh.com/results पर भी परिणाम देख सकते हैं।
इस वर्ष आयोजित परीक्षा में कुल 29,775 छात्रों ने भाग लिया। इनमें सबसे अधिक 23,559 छात्र आर्ट्स स्ट्रीम से रहे, जबकि साइंस स्ट्रीम में 3,732 और कॉमर्स स्ट्रीम में 2,463 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं वोकेशनल स्ट्रीम से 21 छात्र परीक्षा में शामिल हुए।
HP Board 12th Result 2026 कैसे चेक करें?
छात्र नीचे दिए स्टेप्स की मदद से एचपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 आसानी से चेक कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आप HPBOSE की वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
-
वेबसाइट के होमपेज पर छात्र “HPBOSE Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
-
इसके बाद, लॉगिन सेक्शन में, छात्रों को अपने एडमिट कार्ड पर दिया गया रोल नंबर डालना चाहिए।
-
इसके बाद VIEW Result या सबमिट बटन पर क्लिक करें।
-
अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा ।
-
अपने अंक चेक करें और प्रिंटआउट ले लें।
पिछले साल 2025 में हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 17 मई को जारी किया गया था। उस समय 86,373 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 76,315 छात्र पास हुए थे। कुल पास प्रतिशत 83 फीसदी रहा था।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation