Gujarat Board Class 10th Result 2026: इंतजार खत्म! गुजरात बोर्ड कल जारी करेगा 10वीं का रिजल्ट 2026, gseb.org पर ऐसे करें डाउनलोड

Last Updated: May 5, 2026, 13:40 IST

Gujarat Board Class 10th Result 2026: गुजरात बोर्ड कल अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 जारी करेगा। हालांकि, इससे पहले बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 04 मई को जारी कर चुका है। कक्षा 10वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org परजाकर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

Gujarat Board Class 10th Result 2026
Gujarat Board Class 10th Result 2026

Gujarat Board Class 10th Result 2026: गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) कल यानी 06 मई 2026 को सुबह 8.00 बजे अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.gseb.org पर कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 जारी करेगा। हालांकि, इससे पहले बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 04 मई को जारी कर चुका है। कक्षा 10वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org परजाकर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 26 फरवरी से 16 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर  अपने सीट नंबर का इस्तेमाल करके 10वीं का रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही रिजल्ट आप उमंंग ऐप और डिजीलॉकर के जरिए भी देखा जा सकता है। गुजरात बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 9 लाख छात्र शामिल हुए थे। 

Gujarat Board Class 10th Result 2026 - हाइलाइट्स 

गुजरात बोर्ड कल यानी 06 मई 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर स्कूल से संपर्क किया जा सकता है। आप नीचे टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

बोर्ड का नाम 

गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) 

परीक्षा का नाम 

10वीं 

परीक्षा की तिथि 

26 फरवरी से 16 मार्च 2026 के बीच आयोजित

रिजल्ट जारी होने की तिथि 

06 मई 2026 को सुबह 8.00 बजे 

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.gseb.org 

Gujarat Board Class 10th Result 2026 कैसे डाउनलोड करें? 

गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले गुजरात बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.gseb.org पर जाएं।
    GSEB SSC Result 2026 पर क्लिक करें। 

  • सीट नंबर दर्ज करें। 

  • रिजल्ट में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। 

  • रिजल्ट डाउनलोड कर लें। इसकी एक कॉपी एडमिशन के लिए अपने पास रखें। 

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: May 5, 2026, 13:40 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News