OFSS Bihar 11th Admission 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) जल्द ओएफएसएस पोर्टल ofssbihar.net पर शैक्षिणिक सत्र 2026-28 के लिए इंटरमीडिएट अर्थात् कक्षा 11वीं में एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट जारी करेगा। ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स (OFSS) के माध्यम से आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वे OFSS पोर्टल पर जाकर मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं।
बिहार इंटर एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर ही 11वीं में एडमिशन लेने की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। बिहार राज्य के 10,010 प्लस टू स्कूलों में 17.50 लाख सीटों पर 11वीं कक्षा में दाखिला होगा।
पहली लिस्ट में स्कूल आवंटन से असंतुष्ट छात्र क्या करें?
बिहार बोर्ड ओएफएसएस पोर्टल ofssbihar.net पर इंटर (कक्षा 11वीं) में एडमिशन की पहली लिस्ट जारी करेगा। वहीं, पहली लिस्ट में स्कूल आवंटन से असंतुष्ट छात्र के पास स्लाइड अप का विकल्प मौजूद है। हालांकि इसके लिए जरूरी है कि वे पहले उस संस्थान में एडमिशन ले लें, जहां उसका चयन हुआ हो। अन्यथा आवेदन रद्द हो सकता है।
OFSS Bihar 11th Admission 2026 के लिए आवेदन शुल्क
बिहार इंटर एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद आवेदन शुल्क के रूप में 350 रुपये देने होंगे। आप यह शुल्क ऑनलाइन भी जमा कर सकते हैं। आवेदन शुल्क के बिना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी नहीं होगी।
OFSS बिहार इंटर मेरिट लिस्ट में नाम कैसे चेक करें?
ओएफएसएस बिहार इंटर की पहली मेरिट लिस्ट का इंतदार कर रहे छात्र नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
-
सबसे पहले छात्र ओएफएसएस के ऑफिशियल पोर्टल ofssbihar.net पर जाएं।
-
Intimation Letter डाउनलोड कर लें।
-
लेटर में निहित आवंटित स्कूल का नाम चेक करें।
-
नामांकन की प्रक्रिया को शुरू करें।
ये भी पढ़ें: MMRDA Admit Card 2026: एमएमआरडीए एडमिट कार्ड mmrda.maharashtra.gov.in पर होगा जारी, परीक्षा 11 मई से शुरू