SWAYAM (Study Webs of Active-Learning for Young Aspiring Minds) भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इसका प्रमुख उद्देश्य प्रत्येक छात्र तक शिक्षा की पहुंच और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना है। इस कड़ी में इस पोर्टल पर सरकार ने विभिन्न श्रेणियोंं में कार्यक्रम लांच किये हैं। हालांकि, जानकारी के अभाव में छात्र इस पोर्टल का लाभ नहीं उठा पाते हैं। क्या आप भारत सरकार से फ्री में कोर्स करने के इच्छुक हैं, यदि हां, तो यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी है।
कक्षा 9वीं से लेकर पोस्ट-ग्रेजुएशन तक के कोर्स उपलब्ध
स्वयं पोर्टल दुनिया के सबसे बड़े MOOCs (Massive Open Online Courses) प्लेटफॉर्म्स में से एक है। यहां कक्षा 9वीं से लेकर पोस्ट-ग्रेजुएशन तक के कोर्स उपलब्ध हैं। ऐसे में छात्र अपनी सुविधानुसार कोर्स कर सकते हैं।
स्वयं पोर्टल की मुख्य विशेषताएं क्या हैं
स्वयं पोर्टल पर मौजूद कोर्स IIT, IIM, IISc, IGNOU और NCERT जैसे संस्थानों के टॉप प्रोफेसरों द्वारा तैयार किए जाते हैं। यहां चार स्तरीय पद्धति को अपनाया गया है, जिसमें वीडियो लेक्चर, पढ़ने के लिए ई-सामाग्री, सेल्फ-असेसमेंट टेस्ट और क्विज शामिल है। यदि आप किसी कॉलेज में पढ़ रहे हैं, तो यहां के कोर्स के क्रेडिट आपके डिग्री प्रोग्राम में जोड़ दिए जाएंगे।
कैसे करें फ्री में कोर्स
अब हम यह जान लेते हैं कि आप यहां से कैसे फ्री में कोर्स कर सकते हैंः
-सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट swayam.gov.in पर पहुचें या फिर 'SWAYAM' ऐप डाउनलोड भी कर सकते हैं।
-अब आपको 'Sign up' पर क्लिक करना है।
-अब आपको 'Course Catalog' में जाकर अपने अनुसार विषय चुनें।
- आप अपनी पसंद के कोर्स पर क्लिक करने के बाद 'Join' बटन दबाएं। ऐसा करने आप उस कोर्स की सभी वीडियो और सामग्री मुफ्त में देख सकते हैं।
कैसे मिलेगा सर्टिफिकेट?
सर्टिफिकेट के लिए आपको इस प्रक्रिया का पालन करना होगाः
-कोर्स करने के बाद एक ऑफलाइन परीक्षा होती है, जिसके लिए आपको अलग से पंजीकरण करना होगा।
-इस परीक्षा के लिए सामान्य तौर पर 1000 रुपये का शुल्क होता है, लेकिन आरक्षित वर्ग के लिए यह निशुल्क है।
-यदि आप इस परीक्षा में पासिंग मार्क्स ले आते हैं, तो आपको भारत सरकार की ओर से एक डिजीटल सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।
पढ़ेंः भारत में किस शहर को कहा जाता है ‘झंडों का शहर’, जानें नाम