Optical Illusion तेज नजरों की परीक्षा के लिए होता है। इस कड़ी में हम आपके लिए एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें चार झूलों की तस्वीर दी गई है। इनमें से किसी एक झूले पर मैना बैठी हुई है। हालांकि, कई लोग मैना को ढूंढने में विफल रहे हैं।
जिन लोगों ने मैना को ढूंढा है, उन्होंने अधिक समय लिया है। हालांकि, क्या आप तय समय सीमा में मैना को ढूंढ सकते हैं। यदि हां, तो यह चैलेंज आपके लिए है। आपको सिर्फ 9 सेकेंड में मैना को ढूंढकर बताना है कि मैना आखिर किस झूले पर बैठी हुई है।
तस्वीर में क्या-क्या है शामिल
तस्वीर में आपको चार झूलों की तस्वीर दी गई है। इस तस्वीर में प्रत्येक झूल की तस्वीर को नंबर भी दिया गया है। इस कड़ी में झूलों की आधी-अधूरी तस्वीरें दी गई हैं। हालांकि, तस्वीर बहुत ही सामान्य है, लेकिन झूलों की आकृति इस प्रकार बनी हुई है कि इसे देखने में भ्रम उत्पन्न होता है। यही वजह है कि लोगों को मैना आसानी से नहीं मिल रही है।
अपने परिवार के साथ साझा कर सकते हैं फोटो
यदि आप इसका जवाब नहीं ढूंढ पा रहे हैं, तो आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ भी इस तस्वीर को साझा कर सकते हैं। क्योंकि, यह तस्वीर दिमाग और तेज नजरों का परीक्षण करती है। ऐसे में यह दिखाएगा कि आपके आसपास कितनी तेज नजरों वाले लोग हैं।
क्या आपने अब मैना ढूंढ ली है
अब 9 सेकेंड से अधिक समय हो गया है। ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि आपने यह ढूंढ लिया होगा कि आखिर किस झूले पर मैना बैठी हुई है। यदि आप अब भी मैना को नहीं ढूंढ सके हैं, तो आप थोड़ा समय और ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रहे कि यह समय अतिरिक्त 10 सेकेंड से अधिक नहीं होना चाहिए।

Source: Pinterest
इस झूले पर बैठी हुई है मैना
यदि आप अब भी मैना को नहीं ढूंढ सके हैं, तो आपको बता दें कि मैना झूला नंबर 4 पर बैठी हुई है। हमने आपकी सुविधा के लिए मैना को एक काले रंग के स्कॉयर में रखा है, जिससे आप आसानी से पहचान सके।
पढ़ेंः बिल्डिंग के किस फ्लोर पर बैठा है कबूतर, 11 सेकेंड में भी नहीं दे पाएंगे जवाब