Live

mpresults.nic.in Result 2026 LIVE: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट आज 11 बजे, रोल नंबर से ऐसे चेक करें मार्कशीट

Bagesh Yadav
Apr 15, 2026, 07:31 IST

mpresults.nic.in Result 2026 LIVE: इंतजार हुआ ख़त्म! एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज सुबह 11 बजे जारी होगा। राज्य के सीएम डॉ. मोहन यादव परिणाम जारी करेंगे। छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाकर रोल नंबर/रोल कोड से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्र अपना रिजल्ट DigiLocker और MPBSE के मोबाइल ऐप पर भी देख सकते है, साथ ही छात्र जागरण जोश पर भी अपना रिजल्ट देख सकते है। रिजल्ट देखने के बाद “Download/Print” विकल्प से डिजिटल मार्कशीट (PDF) डाउनलोड करें, जो एडमिशन व अन्य कामों में उपयोगी रहेगी।

MP Board 10th 12th Result 2026 Live
MP Board 10th 12th Result 2026 Live

HIGHLIGHTS

  • MP Board 10th, 12th रिजल्ट 2026: छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाकर रोल नंबर/रोल कोड से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
  • MP Board Result 2026: छात्र अपना रिजल्ट DigiLocker और MPBSE मोबाइल ऐप पर देख सकेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित करेंगे।
  • एमपी बोर्ड परिणाम 2026: पिछले साल एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम में लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया था। इसी तरह, एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम में भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा।

mpresults.nic.in Result 2026 LIVE: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा कक्षा 10वीं (HSC) और 12वीं (HSSC) का रिजल्ट 2026 आज ऑनलाइन जारी करने जा रहा है। छात्र अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से एमपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपना एमपी बोर्ड रिजल्ट देख सकते हैं और डिजिटल मार्कशीट (PDF) डाउनलोड कर सकते हैं। यह ऑनलाइन मार्कशीट कॉलेज एडमिशन, दस्तावेज़ सत्यापन और अन्य कार्यों के लिए उपयोगी होती है। साथ ही छात्र जागरण जोश पर भी अपना रिजल्ट बिना किसी रुकावट के देख और डाउनलोड कर सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जानकारी दी है कि छात्र अपना रिजल्ट DigiLocker और MPBSE के मोबाइल ऐप के माध्यम से भी आसानी से देख सकेंगे।

बताते चलें कि राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित करेंगे। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास के समत्व सभागार में प्रातः 11 बजे आयोजित किया जाएगा।

एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026

रोल नंबर से MP Board रिजल्ट 2026 कैसे करें चेक 

यहां बताये गए स्टेप के माध्यम से आप अपना एमपी 10वीं या 12वीं का रिजल्ट सबसे पहले देख सकते है-

स्टेप 1: सबसे पहले ब्राउज़र खोलें और mpresults.nic.in या mpbse.nic.in रिजल्ट वेबसाइट पर जाएं

स्टेप 2: होमपेज पर “MP Board Class 10 Result 2026” या “Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब स्क्रीन पर रिजल्ट लॉगिन पेज खुलेगा 

स्टेप 4: अब रोल नंबर (कभी-कभी) जन्मतिथि या कैप्चा दर्ज करें 

स्टेप 5: अब “Submit” या “View Result” पर क्लिक करें, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

स्टेप 6: “Download” या “Print” पर क्लिक करके मार्कशीट PDF सेव कर लें।

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Apr 15, 2026, 07:31 IST

    MP Board 10th 12th Result 2026 Live: कितने छात्रों को नतीजों का है इंतज़ार?

    आज MP Board कक्षा 10 और कक्षा 12, दोनों के नतीजे एक साथ घोषित किए जाएँगे। इस साल 16 लाख से ज़्यादा छात्र अपने स्कोरकार्ड का इंतज़ार कर रहे हैं — जिनमें से लगभग 9.07 लाख छात्र कक्षा 10 के और करीब 7 लाख छात्र कक्षा 12 के हैं।

  • Apr 15, 2026, 07:29 IST

    MP Board 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 DigiLocker पर कैसे देखें

    माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 2026 कुछ घंटों में जारी किए जाएंगे। छात्र अपने परिणाम results.digilocker.gov.in वेबसाइट पर देख सकेंगे। इसके लिए अपना रोल नंबर और आवेदन नंबर तैयार रखें। परिणाम का इंतज़ार अब लगभग खत्म होने वाला है—सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं!

  • Apr 15, 2026, 07:27 IST

    MP बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 में सिर्फ साढ़े 3 घंटे बाकी

    एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 में सिर्फ साढ़े 3 घंटे बाकी रह गए हैं। छात्रों की रिजल्ट को लेकर टेंशन बढ़ती जा रही है। आज सुबह 11 बजे परिणाम इन आधिकारिक वेबसाइटों mpbse.mponline.gov.in और mpresults.nic.in पर जारी कर दिया जाएगा। 

  • Apr 15, 2026, 07:15 IST

    कम नंबर आने पर क्या करें छात्र

    एमपी बोर्ड ने सप्लीमेंट्री परीक्षा व्यवस्था को समाप्त कर ‘सेकेंड चांस’ यानी द्वितीय परीक्षा प्रणाली लागू कर दी है। अब इसमें सिर्फ फेल छात्र ही नहीं, बल्कि वे छात्र भी शामिल हो सकेंगे जो अपने अंक सुधारना चाहते हैं। विद्यार्थी किसी भी विषय में दोबारा परीक्षा देकर बेहतर परिणाम हासिल कर सकते हैं। यह परीक्षा मई 2026 में होगी।


  • Apr 15, 2026, 06:59 IST

    MP Board 10वीं रिजल्ट 2026 कब और कहां देखें?

    MP Board 10वीं (कक्षा 10) का रिजल्ट 2026 आधिकारिक रूप से 15 अप्रैल 2026 सुबह करीब 11 बजे जारी किया जायेगा. छात्र अपना रिजल्ट mpresults.nic.in – एमपी रिजल्ट आधिकारिक पोर्टल या mpbse.nic.in – मध्य प्रदेश बोर्ड की मुख्य वेबसाइट पर देख सकते है.


  • Apr 15, 2026, 06:45 IST

    छात्र कैसे देखें 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026

    MPBSE Board Result 2026 Class 10, 12: एमपी बोर्ड के छात्र अपना 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कई आसान तरीकों से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर विजिट किया जा सकता है। इसके अलावा छात्र SMS के जरिए भी परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, DigiLocker ऐप/वेबसाइट और MPBSE मोबाइल ऐप के माध्यम से भी मार्कशीट आसानी से डाउनलोड की जा सकती है।


  • Apr 15, 2026, 06:41 IST

    एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में पासिंग मार्क्स क्या हैं?

    एमपी बोर्ड 10वीं में पास होने के लिए हर विषय में न्यूनतम 33% अंक लाना जरूरी होता है। अधिकांश विषयों का थ्योरी पेपर 75 अंक का होता है, तो पास होने के लिए कम से कम 25 अंक चाहिए (करीब 33%)। अगर किसी के एक‑दो विषय में 33% कम अंक आते हैं तो उस विषय में फेल माना जाता है और कम्पार्टमेंट/सप्लीमेंट्री परीक्षा देना पड़ सकता है.


  • Apr 15, 2026, 06:12 IST

    MP Board 10th 12th Result 2026 Live: मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विवरण आवश्यक

    MP बोर्ड कक्षा 10 और 12 के नतीजे डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को अपने रोल नंबर और अन्य लॉगिन क्रेडेंशियल्स की आवश्यकता होगी। रिजल्ट पोर्टल पर विवरण दर्ज करने के बाद, मार्कशीट दिखाई देगी जिसे भविष्य में उपयोग के लिए डाउनलोड किया जा सकता है।

  • Apr 15, 2026, 06:07 IST

    MP Board 10th 12th Result 2026 Live: रिजल्ट घोषित होने के बाद, स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइटों पर देखें

    छात्र अपने MP बोर्ड कक्षा 10 और 12 के नतीजे कई आधिकारिक प्लेटफॉर्म के ज़रिए देख सकेंगे। इनमें mpbse.mponline.gov.in और DigiLocker और मोबाइल ऐप शामिल हैं। बोर्ड ने यह सुनिश्चित किया है कि नतीजों के लिंक सभी प्लेटफॉर्म पर एक ही समय पर एक्टिवेट हों, ताकि कोई देरी न हो और ऑनलाइन अपने अंक देखने वाले लाखों उम्मीदवारों को आसानी से एक्सेस मिल सके।

  • Apr 15, 2026, 06:04 IST

    MP Board Result 2026 Live: फरवरी और मार्च के बीच विभिन्न केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित हुई

    MP बोर्ड की कक्षा 10 की परीक्षाएं 13 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित की गईं, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 7 फरवरी से 7 मार्च, 2026 तक हुईं। सभी परीक्षाएं निर्धारित केंद्रों पर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की गईं, जिसमें हिंदी और क्षेत्रीय भाषा के प्रश्नपत्रों जैसे कुछ विषयों के लिए संशोधित समय-सारिणी का पालन किया गया।

  • Apr 15, 2026, 06:03 IST

    MP Board Result 2026 Live: परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक होने चाहिए

    MPBSE के दिशानिर्देशों के अनुसार, परीक्षाओं में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय के साथ-साथ कुल मिलाकर भी कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। जो उम्मीदवार इस न्यूनतम आवश्यकता को पूरा करने में असफल रहते हैं, वे दूसरी परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे; यह परीक्षा उन्हें उसी शैक्षणिक वर्ष के भीतर अपने अंकों में सुधार करने या फेल विषयों को पास करने का अवसर प्रदान करती है।

  • Apr 15, 2026, 05:55 IST

    MP Board 10th 12th Result 2026 Live: मई 2026 के लिए दूसरी परीक्षा का शेड्यूल जारी

    MP बोर्ड की 2026 की दूसरी परीक्षा 7 मई से शुरू होगी, जिसमें कक्षा 10 और कक्षा 12, दोनों के छात्र शामिल होंगे। जहाँ कक्षा 10 की परीक्षाएँ 19 मई को समाप्त हो जाएँगी, वहीं कक्षा 12 की परीक्षाएँ 25 मई तक जारी रहेंगी। सभी पेपर निर्धारित केंद्रों पर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही पाली में आयोजित किए जाएँगे।

  • Apr 15, 2026, 05:51 IST

    MP Board Result 2026 Live: पिछले साल कैसा रहा था प्रदर्शन

    वर्ष 2025 में एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम में लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 76.22% रहा, जिसमें लड़कों का पास प्रतिशत 73.21% और लड़कियों का 79.27% दर्ज किया गया। आंकड़ों के अनुसार, 4,08,884 लड़के पंजीकृत हुए थे, जिनमें से 4,05,685 परीक्षा में शामिल हुए और 2,96,944 पास हुए। वहीं, 4,01,135 लड़कियां पंजीकृत हुईं, जिनमें से 3,99,247 ने परीक्षा दी और 3,16,470 सफल रहीं। 

    इसी तरह, एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम में भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा। कुल पास प्रतिशत 74.48% दर्ज किया गया, जिसमें लड़कियों की सफलता दर लड़कों की तुलना में अधिक रही, जिससे एक बार फिर छात्राओं की बेहतर शैक्षणिक उपलब्धि सामने आई।

  • Apr 15, 2026, 05:51 IST

    बिना इंटरनेट कैसे देखें MP Board रिजल्ट 2026

    स्टेप 1: अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है, तो आप SMS के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं:

    स्टेप 2: Class 10 के लिए: MPBSE10 <space> ROLL NUMBER

    स्टेप 3: Class 12 के लिए: MPBSE12 <space> ROLL NUMBER

    स्टेप 4: इस SMS को 56263 (या बोर्ड द्वारा निर्धारित नंबर) पर भेजें।

    स्टेप 5: कुछ ही सेकंड में आपके मोबाइल पर रिजल्ट आ जाएगा।

    MP Board 10वीं और 12वीं का रिजल्ट ऑनलाइन आसानी से चेक किया जा सकता है। छात्र सही जानकारी दर्ज करके कुछ ही मिनटों में अपना रिजल्ट और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, ऑनलाइन मार्कशीट प्रोविजनल होती है, इसलिए ओरिजिनल प्रमाणपत्र के लिए स्कूल से संपर्क करना जरूरी है।

  • Apr 15, 2026, 05:50 IST

    MP Board Result: मार्कशीट पर ये डिटेल्स जरुर करें चेक

    MP Board की डिजिटल मार्कशीट में निम्न विवरण शामिल होते हैं:

    छात्र का नाम

    रोल नंबर

    स्कूल का नाम

    विषयवार अंक

    कुल अंक और प्रतिशत

    पास/फेल स्थिति

    डिवीजन (First/Second/Third)

  • Apr 15, 2026, 05:50 IST

    MP Board मार्कशीट 2026 कैसे करें डाउनलोड (PDF)

    छात्र सही जानकारी दर्ज करके यहां बताए गए स्टेप से अपना रिजल्ट और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

    स्टेप 1: mpresults.nic.in या MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    स्टेप 2: संबंधित रिजल्ट लिंक (10वीं/12वीं) पर क्लिक करें। 

    स्टेप 3: रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें और “Submit” पर क्लिक करें।

    स्टेप 4: अब “Download PDF Marksheet” या “Print” विकल्प पर क्लिक करें।

    स्टेप 5: मार्कशीट PDF फाइल डाउनलोड कर लें और सुरक्षित रखें।

  • Apr 15, 2026, 05:50 IST

    MP Board 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 हाई लाइट्स

    छात्र नीचे दी तालिका में रिजल्ट के बारे में सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।

    बोर्ड का नाम

    मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE)

    क्लास 

    10वीं और 12वीं

    रिजल्ट लिंक 

    • mpbse.nic.in

    • mpresults.nic.in

    • Jagran Josh

    रिजल्ट जारी होने का माध्यम

    ऑनलाइन पोर्टल, SMS, मोबाइल ऐप, DigiLocker

    रिजल्ट डेट

    15 अप्रैल 2026 (सुबह 11 बजे)

    रिजल्ट का प्रकार

    पहले प्रोविजनल रिजल्ट जारी होता है, बाद में स्कूल से ओरिजिनल मार्कशीट मिलती है.

  • Apr 15, 2026, 05:49 IST

    mpresults.nic.in Result 2026 LIVE: पिछले साल कैसा रहा था प्रदर्शन

    वर्ष 2025 में एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम में लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया था। इसी तरह, एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम में भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा। कुल पास प्रतिशत 74.48% दर्ज किया गया, जिसमें लड़कियों की सफलता दर लड़कों की तुलना में अधिक रही, जिससे एक बार फिर छात्राओं की बेहतर शैक्षणिक उपलब्धि सामने आई। 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More

Trending

Latest Education News