MP Board 10th 12th Result 2026: मध्य प्रदेश के लाखों छात्रों का इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) आज यानी 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11:00 बजे 10वीं और 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी करेगा। CM डॉ. मोहन यादव स्वयं मुख्यमंत्री आवास (समत्व सभागार) से रिजल्ट की घोषणा करेंगे। रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया जाएगा जिसमें बोर्ड के आधिकारियों द्वारा पास प्रतिशत, जिलेवार पास प्रतिशत, टॉपर लिस्ट, साइंस- कॉमर्स और आर्ट्स के टॉपर्स के नाम सहित अन्य जानकारी साझा की जाएगी। इसके बाद एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट और एमपी बोर्ड 12वीं 2025 लिंक आधिकारिक वेबसाइटों पर एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र अपने रोल नंबर की मदद से परिणाम देख और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
MP Board 10th 12th Result 2026 Kab Aayega?
छात्र नीचे दी तालिका में एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजों के बारे में हाइलाइट्स देख सकते हैं।
| जानकारी | विवरण |
|---|---|
| बोर्ड का नाम | मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) |
| परीक्षा | 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 |
| रिजल्ट तिथि | 15 अप्रैल 2026 |
| रिजल्ट समय | सुबह 11:00 बजे |
| रिजल्ट मोड | ऑनलाइन |
| रिजल्ट वेबसाइट्स | mpbse.mponline.gov.in, mpresults.nic.in, mpbse.nic.in |
| लॉगिन डिटेल्स | रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर |
| पासिंग मार्क्स | न्यूनतम 33% |
| रिजल्ट की घोषणा | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा |
MP बोर्ड 10th 12th रिजल्ट 2026 कैसे और कहां देखें?
MP Board 10th 12th रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र MPBSE की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर और आवेदन संख्या की जरूरत होगी।
-
mpbse.mponline.gov.in
-
mpresults.nic.in
-
mpbse.nic.in
-
jagranjosh.com/results
होमपेज पर “Exam Results” सेक्शन में जाकर छात्र 10वीं के लिए “High School Certificate Examination” और 12वीं के लिए “Higher Secondary Examination” लिंक पर क्लिक करके रिजल्ट देख सकते हैं। एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट और एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 का डायरेक्ट लिंक इस लेख में अपडेट किया जाएगा।
मोबाइल ऐप और DigiLocker से भी मिलेगा रिजल्ट
MP Board ने छात्रों की सुविधा के लिए रिजल्ट देखने के कई विकल्प दिए हैं। छात्र Google Play Store से MPBSE मोबाइल ऐप या MP Mobile App डाउनलोड करके भी अपना परिणाम देख सकते हैं। ऐप में “Know Your Result” विकल्प चुनकर रोल नंबर डालते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
इसके अलावा, DigiLocker के माध्यम से भी डिजिटल मार्कशीट प्राप्त की जा सकती है। छात्र सलाह दी जाती है कि रिजल्ट देखने के बाद उसकी कॉपी डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें, क्योंकि यह प्रोविजनल मार्कशीट होती है।
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 में पास होने के लिए जरूरी अंक क्या है?
MP Board परीक्षा 2026 में पास होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है। परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट को भविष्य के उपयोग के लिए संभालकर रखें, क्योंकि बाद में बोर्ड द्वारा मूल प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation