Live

MP Board Result 2026 Live: क्या इस दिन आएगा एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

Vijay Pratap Singh
Apr 13, 2026, 11:19 IST

MP Board Result 2026: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE), भोपाल मुख्यालय द्वारा एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 जल्द ही जारी होने वाला है। एक बार जारी होने के बाद, छात्र 10वीं और 12वीं के रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर देख और मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। MPBSE एमपी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट 2026 कब, कहां और कैसे चेक करें, इसके बारे में सभी लाइव और लेटेस्ट  अपडेट्स यहां से प्राप्त करें।

 एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026

HIGHLIGHTS

  • Madhya Pradesh Board of Secondary Education द्वारा MP Board 10th, 12th Result 2026 15 अप्रैल 2026 तक जारी होने की संभावना है।
  • इस साल 10वीं और 12वीं परीक्षा में 16 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए, जिनका इंतजार जल्द खत्म हो सकता है।
  • MP Board रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर रोल नंबर से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) 16 लाख से ज़्यादा छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। MPBSE जल्द ही एमपी बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 के 2026 के नतीजे घोषित करेगा। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, छात्र जागरण जोश की वेबसाइट के माध्यम से भी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। छात्रों को रिजल्ट देखने के  लिए रोल नंबर, कक्षा और कैप्चा का दर्ज करना होगा। एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना जरूरी है। इसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग पास होना अनिवार्य है।

MP Board 10th 12th Result 2026 Kab Aayega?

Madhya Pradesh Board of Secondary Education द्वारा एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 जल्द जारी किए जाने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 15 अप्रैल 2026 तक जारी किए जाने की उम्मीद है। रिजल्ट से बोर्ड डेट और टाइम की घोषणा करेगा। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए MP Board Result 10th 12th घोषित किए जाएंगे और तुरंत ही आधिकारिक वेबसाइट्स पर रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें, ताकि जैसे ही रिजल्ट लिंक एक्टिव हो, वे बिना किसी देरी के तुरंत अपना स्कोर चेक कर सकें।

MP Board Result 2026 Official Websites Link

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद,छात्र इन आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर ऑनलाइन स्कोरकार्ड देख सकते हैं:

  • mpresults.nic.in

  • mpbse.mponline.gov.in

  • mponline.gov.in

MP Board Result 2026 Kaise Check Kare?

छात्र नीचे दिए स्टेप्स की मदद से अपना एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 और मार्कशीट की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं।

  • होम पेज पर “MP Board Class 10 या Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

  • फिर लॉगिन पर रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

  • आपका MPBSE क्लास 10th और 12th रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • अपने अंको को चेक करें और मार्कशीट डाउनलोड कर प्रिंट लें।

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Apr 13, 2026, 11:19 IST

    MP Board Result 2026 Live: डिजिटल बनाम ओरिजिनल मार्कशीट

    • डिजिटल मार्कशीट तुरंत वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है।

    • ओरिजिनल मार्कशीट बाद में स्कूल से मिलती है।

    • डिजिटल कॉपी अस्थायी उपयोग के लिए मान्य होती है।

    • ओरिजिनल मार्कशीट स्थायी और जरूरी दस्तावेज होती है।

    • एडमिशन के लिए डिजिटल चलती है, फाइनल वेरिफिकेशन में ओरिजिनल जरूरी होती है।

  • Apr 13, 2026, 10:58 IST

    mpresults nic in 2026: इन आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगा MP Board 10th 12th रिजल्ट का Direct Link

    मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) कक्षा 10th और 12th परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र-छात्राएं अपने परिणाम का डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट्स mpresults.nic.in, mpbse.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर प्राप्त कर सकेंगे। इन वेबसाइट्स पर जाकर छात्र अपने रोल नंबर और आवेदन क्रमांक की मदद से आसानी से MP Board 10th 12th Result 2026 चेक और डाउनलोड कर पाएंगे। 

  • Apr 13, 2026, 10:13 IST

    MP Board Result 10th 12th Live: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं पासिंग मार्क्स 2026 क्या है?

    2026 में MP बोर्ड क्लास 10 के छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक चाहिए। हर विषय में 75 अंकों की थ्योरी परीक्षा और 25 अंकों की प्रैक्टिकल परीक्षा होती है, और छात्रों को दोनों में अलग-अलग पास होना ज़रूरी है। इसका मतलब है कि उन्हें हर विषय में थ्योरी में कम से कम 25 अंक और प्रैक्टिकल में 8 अंक चाहिए।

  • Apr 13, 2026, 09:30 IST

    MPBSE MP Board 10th 12th Result 2026: फाइनल रिजल्ट में इंटरनल और प्रैक्टिकल अंक

    MPBSE MP Board 10th 12th Result 2026: जिन विषयों में प्रैक्टिकल शामिल होते हैं, उनमें इंटरनल असेसमेंट और प्रैक्टिकल के अंक फाइनल रिजल्ट पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालते हैं। छात्रों का कुल प्रदर्शन थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों अंकों को जोड़कर तय किया जाता है, इसलिए पूरे शैक्षणिक सत्र के दौरान निरंतर अच्छा प्रदर्शन बनाए रखना बेहद जरूरी होता है।

  • Apr 13, 2026, 09:26 IST

    MP Board Result 2026 Live: पिछले 5 सालों का रिजल्ट?

    • 2025: छात्राएं -77.55% और छात्र -71.37%

    • 2024: छात्राएं -68.42% और छात्र -60.54%

    • 2023: छात्राएं -58.75% और छात्र -52%

    • 2022: छात्राएं -75.64% और छात्र -69%

    • 2021: दोनों 100%

  • Apr 13, 2026, 09:17 IST

    MP Board Result 2026 10th 12th Live: कब होगी सप्लीमेंट्री और कंपार्टमेंट परीक्षा?

    Madhya Pradesh Board of Secondary Education द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी होने के बाद सप्लीमेंट्री (कंपार्टमेंट) परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी जाएगी। आमतौर पर ये परीक्षाएं जून या जुलाई महीने में आयोजित की जाती हैं, ताकि फेल या एक-दो विषयों में कम अंक पाने वाले छात्र उसी वर्ष दोबारा परीक्षा देकर अपना रिजल्ट सुधार सकें। 

  • Apr 13, 2026, 09:00 IST

    एमपी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट 2026 Live: प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी होंगे नतीजे

    मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) क्लास 10th और 12th के रिजल्ट 2026 प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी करेगा। इस दौरान मुख्य मंत्री और बोर्ड अधिकारियों द्वारा रिजल्ट की घोषणा के साथ-साथ कुल पास प्रतिशत, टॉपर्स लिस्ट और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े भी साझा किए जाएंगे। 

  • Apr 13, 2026, 08:56 IST

    रोल नंबर से रिजल्ट कैसे चेक करें mp board 10th 12th?

    • सबसे पहले छात्र Madhya Pradesh Board of Secondary Education की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

    • होमपेज पर “MP Board 10th Result 2026” या “MP Board 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें

    • फिर लॉगिन पेज पर अब अपना Roll Number और Application Number दर्ज करें

    • इसके बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें

    • अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा

    • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें

  • Apr 13, 2026, 08:54 IST

    Class 10th mp board result date 2026: कब जारी होगा एमपी बोर्ड क्लास 10 रिजल्ट

    मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 अभी आधिकारिक रूप से घोषित नहीं हुआ है, लेकिन लेटेस्ट अपडेट के अनुसार MP Board 10th Result 2026, 15 अप्रैल 2026 को जारी होने की उम्मीद है। लेकिन अभी तक बोर्ड की ओर से कोई जानकारी नही आई है। 

  • Apr 13, 2026, 08:20 IST

    एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 10th 12th: पिछले वर्ष कैसा रहा रिजल्ट?

    पिछले वर्ष MP बोर्ड रिजल्ट 2025 के आंकड़ों के अनुसार 10वीं और 12वीं दोनों की मेरिट लिस्ट में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। 10वीं में 212 में से 144 स्थान और 12वीं में 159 में से 89 स्थान लड़कियों ने हासिल किए।

  • Apr 13, 2026, 08:14 IST

    MP Board Result 2026 Live: पिछले साल टॉप-5 में बेटियों का दबदबा

    पिछले वर्ष मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं कक्षा के परिणामों में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-5 सूची में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई थी। इस सूची में कुल 8 लड़कियों ने जगह बनाई, जबकि 3 छात्रों ने भी टॉप-5 में स्थान हासिल किया। कुल मिलाकर, नतीजों में बेटियों का प्रदर्शन अच्छा रहा।

  • Apr 13, 2026, 08:02 IST

    MP Board Result 2026 Toppers list: टॉपर्स की घोषणा कब होगी?

    MP Board 10वीं और 12वीं 2026 की टॉपर्स लिस्ट की घोषणा रिजल्ट जारी होने के साथ ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी, क्योंकि बोर्ड आमतौर पर टॉपर्स के नाम अलग से बाद में नहीं बल्कि रिजल्ट के दिन ही घोषित करता है। 

  • Apr 13, 2026, 07:59 IST

    MP Board Result 2026 10th 12th: ऑरिजनल मार्कशीट कहां से मिलेगी?

    MP Board (10th, 12th) की original marksheet आमतौर पर रिजल्ट जारी होने के कुछ हफ्तों बाद आपके स्कूल के माध्यम से दी जाती है, इसलिए हाल ही में परीक्षा देने वाले छात्रों को अपनी marksheet अपने ही स्कूल से प्राप्त करनी होती है।

  • Apr 13, 2026, 07:14 IST

    MP Board 10th 12th Result Kat Tak Aayega?

    MP Board (मध्य प्रदेश बोर्ड) 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 को लेकर अभी तक official exact date announce नहीं हुई है, लेकिन latest updates के हिसाब से 15 April 2026 तक जारी होने की उम्मीद है। एक बार जारी होने के बाद छात्रा इसे आधिकारिक पोर्टल से देख सकतेंगे।

  • Apr 13, 2026, 06:48 IST

    MP Board Result 2026 Live: स्कोरकार्ड/ मार्कशीट पर दी गई जानकारी

    रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद, छात्रों को नीचे दी गई जानकारी को वेरिफ़ाई जरूर करना चाहिए। किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर, छात्रों को अपने संबंधित स्कूलों या बोर्ड अधिकारियों से शिकायत करना चाहिए।

    • छात्र का नाम
    • रोल नंबर
    • विषय-वार अंक
    • कुल अंक
    • डिविज़न/ग्रेड
    • क्वालिफ़ाइंग स्टेटस
  • Apr 13, 2026, 06:47 IST

    MP Board 10th 12th Result 2026 Live: SMS से ऐसे चेक करें रिजल्ट

    जिन छात्रों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, वे एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट छात्र SMS के माध्यम से भी आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:

    • सबसे पहले मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं।
    • फिर 10वीं के लिए MPBSE10 और 12वीं के लिए MPBSE12 टाइप करें।
    • इसके बाद अपना रोल नंबर लिखें।
    • अब इस मैसेज को 56263 पर भेज दें।
    • कुछ ही मिनटों में आपका रिजल्ट SMS के रूप में मोबाइल पर प्राप्त हो जाएगा।
  • Apr 13, 2026, 06:44 IST

    MP Board 10th 12th Result 2026 Live: डिजिलॉकर से ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

    एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट 2026 जल्द जारी हो सकता है। छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके DigiLocker से अपना MP Board रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:

    • सबसे पहले छात्र Digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं।

    • होमपेज पर मोबाइल नंबर या आधार नंबर से लॉगिन करें।

    • इसके बाद “MP Board 10th 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

    • अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

    • आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।

    • अंत में, इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

Trending

Latest Education News