RSSB Agriculture Supervisor Admit Card 2026: राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर एडमिट कार्ड Link, परीक्षा 18 अप्रैल को

Last Updated: Apr 13, 2026, 11:26 IST

RSSB Agriculture Supervisor Admit Card 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा RSSB कृषि पर्यवेक्षक एडमिट कार्ड 2026 आज 13 अप्रैल को sso.rajasthan.gov.in और recruitment.rajasthan.gov.in जारी किया जाएगा। राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती के लिए परीक्षा 18 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे अपना आरएसएसबी राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक एडमिट कार्ड लॉगिन डिटेल्स (SSO ID) दर्ज करके डाउनलोड कर सकेंगे। राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर एडमिट कार्ड 2026 लिंक नीचे लेख से प्राप्त करें।

RSSB Agriculture Supervisor Admit Card 2026 Link
RSSB Agriculture Supervisor Admit Card 2026 Link

RSSB Agriculture Supervisor Admit Card 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर ने कृषि पर्यवेक्षक (Krishi Paryavekshak) सीधी भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड आज 13 अप्रैल को sso.rajasthan.gov.in और recruitment.rajasthan.gov.in पर जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अपनी SSO ID और पासवर्ड का उपयोग करके आरएसएसबी राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इन पदों के लिए परीक्षा 18 अप्रैल 2026 राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1100 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

Screenshot 2026-04-13 084007

Rajasthan Agriculture Supervisor Admit Card 2026 Download Link 

राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने का आधिकारिक लिंक आज 13 अप्रैल 2026 को sso.rajasthan.gov.in और recruitment.rajasthan.gov.in  एक्टिव किया जाएगा। उम्मीदवार SSO ID और Password दर्ज करके राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर एडमिट कार्ड 206 डाउनलोड कर प्रिंट ले सकते हैं। 

RSSB Agriculture Supervisor Admit Card 2026 Link (SSO ID Portal)

यहां क्लिक करें

Rajasthan Agriculture Supervisor Admit Card 2026 Link

यहां क्लिक करें

Rajasthan Krishi Paryavekshak Exam 2026: परीक्षा समय और शिफ्ट

जैसा कि आधिकारिक नोटिस में बताया गया है, परीक्षा का आयोजन 18 अप्रैल 2026 को केवल एक ही शिफ्ट में किया जाएगा, जिसका समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1 घंटे पहले अपने निर्धारित केंद्र पर पहुंच जाएं, साथ आपके पास एडमिट कार्ड और फोटो आईडी कार्ड होना आवश्यक है।

RSSB Agriculture Supervisor Admit Card 2026- हाइलाइट्स

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 2026, 18 अप्रैल 2026 को ऑफलाइन (OMR) मोड में आयोजित होगी, और एडमिट कार्ड में जरूरी जानकारी जैसे नाम, रोल नंबर, सेंटर और समय दिया होगा। उम्मीदवार परीक्षा से संबंधित अन्य सभी हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देखें।

परीक्षा का नाम राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा 2026
परीक्षा बोर्ड का नाम राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
पद का नाम कृषि पर्यवेक्षक (Agriculture Supervisor)
कुल रिक्त पदों की संख्या 1100 पद
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 13 अप्रैल 2026
परीक्षा तिथि 18 अप्रैल 2026
परीक्षा मोड ऑफलाइन (OMR आधारित)
आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in और recruitment.rajasthan.gov.in

RSSB राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें? 

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले Rajasthan Staff Selection Board Recruitment or SSO पोर्टल पर जाएं।

  • होमपेज पर “Admit Card” सेक्शन पर क्लिक करें।

  • फिर “Agriculture Supervisor Admit Card 2026” लिंक ढूंढकर उस पर क्लिक करें।

  • अब अपना Registration Number / Application ID और Date of Birth डालें।

  • फिर “Submit” बटन पर क्लिक करें।

  • आपका admit card स्क्रीन पर आ जाएगा।

  • उसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

RSMSSB Agriculture Supervisor Admit Card पर उल्लिखित विवरण  

Ag supervisor admit card 2026 डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें दी गई जानकारी को जरूर चेक करें। एडमिट कार्ड पर निम्नलिखित जानकारी उल्लिखित होती है। 

  • परीक्षार्थी का नाम

  • रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर

  • फोटो और हस्ताक्षर

  • परीक्षा की तारीख और समय

  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता

  • परीक्षा शिफ्ट की जानकारी

  • जरूरी निर्देश (Exam Guidelines)

  • रिपोर्टिंग टाइम

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: Apr 13, 2026, 08:39 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News