UPSC CDS Question Paper 2026 PDF: यूपीएससी सीडीएस परीक्षा के प्रश्न पत्र डाउनलोड लिंक और पूरा परीक्षा पैटर्न जानें

Last Updated: Apr 12, 2026, 21:07 IST

UPSC CDS Question Paper 2026 PDF: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 12 अप्रैल 2026 को देशभर में कंबाइंड डिफेंस परीक्षा (CDS) का आयोजन सफलतापूर्वक  कराया था। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे लेख में दिए गए लिंक पर क्लिक करके सभी विषय के यूपीएससी सीडीएस के प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

UPSC CDS Question Paper 2026 PDF
UPSC CDS Question Paper 2026 PDF

UPSC CDS Question Paper 2026 PDF: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 12 अप्रैल 2026 को देशभर में कंबाइंड डिफेंस परीक्षा (CDS) का आयोजन सफलतापूर्वक  कराया था। सीडीएस की परीक्षा देश की सबसे प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इस परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवारों का चयन भारतीय सशस्त्र बलों में अधिकारियों के पद के लिए किया जाता है। इनकी भर्ती इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA), इंडियन नेवल एकेडमी (INA), एयर फोर्स एकेडमी (AFA) और ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) आदि विभागों में की जाती है। 

कंबाइंड डिफेंस परीक्षा (CDS) की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए हमारा यह लेख फायदेमंद हो सकता है। इस लेख में आपको इंग्लिश, सामान्य ज्ञान और मैथ के प्रश्न पत्र मिलेंगे। प्रश्न पत्र पीडीएफ के रूप में उपलब्ध है। 

Check, How to Become an Officer in Indian Armed Forces Without NDA & CDS

UPSC CDS Question Paper 2026 PDF डाउनलोड करने का लिंक 

यूपीएससी की सीडीएस की परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को देशभर में अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की गई थी। एग्जाम समाप्त होने के बाद उम्मीदवार प्रश्न पत्र चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार टेबल से सेट A, B, C और D के प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा। 

UPSC CDS परीक्षा पैटर्न 2026 

यूपीएससी सीडीएस के परीक्षा पैटर्न में इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA), इंडियन नेवल एकेडमी (INA), एयर फोर्स एकेडमी (AFA) में 3 पेपर (इंग्लिश, सामान्य ज्ञान और गणित) और ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) में 2 पेपर (इंग्लिश और सामान्य ज्ञान) शामिल होते हैं। आप नीचे टेबल से परीक्षा के पैटर्न को आसानी से समझ सकते हैं। 

इंडियन मिलिट्री एकेडमी, इंडियन नेवल एकेडमी और एयर फोर्स एकेडमी के उम्मीदवारों के लिए टेबल   

विषय 

अंक 

इंग्लिश 

100

सामान्य ज्ञान 

100 

मैथमेटिक्स

100

कुल अंक 

300 


ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी के उम्मीदवारों के लिए टेबल  

विषय 

अंक 

इंग्लिश 

100

सामान्य ज्ञान 

100 

UPSC CDS Question Paper 2026 PDF डाउनलोड कैसे करें? 

यूपीएससी सीडीएस के प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। 

  • एग्जामिनेशन टैब पर क्लिक करें।  

  • UPSC CDS Question Paper 2026 को सलेक्ट करें। 

  • आपके सामने प्रश्न पत्र की PDF खुल जाएगी। 

  • यूपीएससी सीडीएस के प्रश्न पत्र डाउनलोड कर लें। इसके हिसाब से अपनी तैयारी करें। 

ये भी पढ़ें: UPSSSC Fireman Recruitment 2026 Notification: यूपीएसएसएससी फायरमैन के पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें डिटेल्स

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Apr 12, 2026, 19:26 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News