UPSSSC Fireman Recruitment 2026 Notification: यूपीएसएसएससी फायरमैन के पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें डिटेल्स

Last Updated: Apr 12, 2026, 16:59 IST

UPSSSC Fireman Recruitment 2026 Notification: यूपीएसएसएससी ने 170 फायरमैन के पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। केवल पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवारों के ही आवेदवन स्वीकार किए जाएंगे। 

UPSSSC Fireman Recruitment 2026 Notification
UPSSSC Fireman Recruitment 2026 Notification

UPSSSC Fireman Recruitment 2026 Notification: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर विज्ञापन संख्या 09-परीक्षा/2026 के तहत यूपीएसएसएससी फायरमैन (विधानभवन आग्निक/अग्नि रक्षक) के पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के सचिवालय प्रशासन विभाग में कुल 170 रिक्त पदों (120 गार्ड्स और 50 फायरमैन) की भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 जून 2026 से शुरू होंगे, जिसकी अंतिम तिथि 29 जून 2026 है। पीईटी-2025 की परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करने के पात्र है। इसके लिए सलेक्शन मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। 

UPSSSC Fireman Recruitment 2026 Notification की PDF डाउनलोड करने का लिंक

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले यूपीएसएसएससी फायरमैन के पदों की भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन 2026 को ध्यानपूर्वक पढ़ें। नोटिफिकेशन में रिक्त पदों की संख्या, पात्रता मानदंड, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन करने की तिथि सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी निहित है। नीचे नोटिफिकेशन की PDF डाउनलोड करने का लिंक उपलब्ध कराया गया है।  

यूपीएसएसएससी फायरमैन नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

UPSSSC Fireman Recruitment 2026 Notification - हाइलाइट्स 

पीईटी-2025 की परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करने के पात्र है। सलेक्शन मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)

विज्ञापन संख्या 

09-परीक्षा/2026 

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 

10 अप्रैल 2026 

पद का नाम 

फायरमैन/फायर गार्ड्स  

रिक्त पदों की संख्या 

170 (120 गार्ड और 70 फायरमैन) 

विभाग का नाम 

सचिवालय प्रशासन विभाग, उत्तर प्रदेश  

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

09 जून 2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 

29 जून 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.upsssc.gov.in

UPSSSC Fireman Recruitment 2026 Eligibility Criteria 

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की परीक्षा की मार्कशीट होनी चाहिए। इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष है। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। इन पदों के सलेक्शन में पहले पीईटी-2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद मुख्य लिखित परीक्षा होगी। तीसरे चरण में फिजिकल टेस्ट होगा। चौथे और आखिर चरण में लिखित परीक्षा के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। 

नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और वैंकेसी की डिटेल्स से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर टेबल में निहित आरसीएफएल केमिकल ट्रेनी ऑपरेटर भर्ती नोटिफिकेशन 2026 PDF को देखा जा सकता है। 

UPSSSC Fireman Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट www.upsssc.gov.in पर जाएं। 

  • UPSSSC Fireman Recruitment 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। अब सबमिट पर क्लिक करें। 

  • आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लें। इसकी एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। 

ये भी पढ़ें: RCFL Operator Trainee Recruitment 2026: आरसीएफएल केमिकल ऑपरेटर ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, ये रहा आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Apr 12, 2026, 16:59 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News