UPSC Recruitment 2026: यूपीएससी असिस्टेंट कीपर और सीनियर स्टोर ऑफिसर ग्रेड-II सहित अन्य पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन

Last Updated: Apr 12, 2026, 11:59 IST

UPSC Recruitment 2026: यूपीएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर असिस्टेंट कीपर, सीनियर स्टोर ऑफिसर ग्रेड-II और लाइव स्टॉक ऑफिसर सहित अन्य पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। 

UPSC Recruitment 2026
UPSC Recruitment 2026

UPSC Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संस्कृति मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और मत्स्य पशुपालन एंव डेयरी मंत्रालय के अलग-अलग विभागों में असिस्टेंट कीपर, सीनियर स्टोर ऑफिसर ग्रेड-II और लाइव स्टॉक ऑफिसर सहित अन्य पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के तहत कुल 16 रिक्त पदों को भरा जाना है। इन पदों के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर 01 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।  

UPSC Recruitment 2026 नोटिफिकेशन की PDF डाउनलोड करने का ऑनलाइन लिंक 

यूपीएससी में असिस्टेंट कीपर, सीनियर स्टोर ऑफिसर ग्रेड-II और लाइव स्टॉक ऑफिसर सहित अन्य पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। नीचे नोटिफिकेशन की PDF डाउनलोड करने का लिंक उपलब्ध कराया गया है। 

यूपीएससी भर्ती नोटिफिकेशन 2026 PDF 

क्लिक करें 

UPSC Recruitment 2026 - हाइलाइट्स 

यूपीएससी में निहित पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नीचे टेबल में भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 

पद का नाम 

असिस्टेंट कीपर और सीनियर स्टोर ऑफिसर ग्रेड-II सहित अन्य पदों

रिक्त पदों की संख्या 

16 

मंत्रालय का नाम 

संस्कृति मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और मत्स्य पशुपालन एंव डेयरी मंत्रालय 

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

11 अप्रैल 2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि

01 मई 2026

ऑफिशियल वेबसाइट 

upsconline.nic.in 

UPSC Recruitment 2026 Eligibility Criteria 

यूपीएससी में असिस्टेंट कीपर, सीनियर स्टोर ऑफिसर ग्रेड-II और लाइव स्टॉक ऑफिसर सहित अन्य पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने सेे पहले पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है। पात्रता मानदंड को पूरा न करने वाले उम्मीदवारों के आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से बैचलर की डिग्री और मास्टर्स की डिग्री के अलावा अनुभव होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। 

नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और वैंकेसी की डिटेल्स से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर टेबल में निहित यूपीएससी भर्ती नोटिफिकेशन 2026 PDF को देखा जा सकता है। 

UPSC Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं। 

  • UPSC Recruitment 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। अब सबमिट पर क्लिक करें। 

  • आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लें। इसकी एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Apr 12, 2026, 11:59 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News