RCFL Operator Trainee Recruitment 2026: राष्ट्रीय केमिकल एवं फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (RCFL) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर केमिकल ट्रेनी के 188 रिक्त पदों के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 अप्रैल 2026 से शुरु हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन में निहित महत्वपूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है। केेवल पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवारों के ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आरसीएफएल में चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति महाराष्ट्र स्थित थल (जिला रायगढ़) और ट्रॉम्बे (चेम्बूर, मुंबई) की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स के लिए की जाएगी।
RCFL Operator Trainee Recruitment 2026 - हाइलाइट्स
आरसीएफएल ने विज्ञापन संख्या-17022026 के तहत अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 11 अप्रैल 2026 को केमिकल ऑपरेटर ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी किया। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित अन्य दस्तावेजों को तैयार करके रखना चाहिए। आप नीचे टेबल से भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | राष्ट्रीय केमिकल एवं फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (RCFL) |
| विज्ञापन संख्या | 17022026 |
| नोटिफिकेशन | |
| पद का नाम | केमिकल ऑपरेटर ट्रेनी |
| रिक्त पदों की संख्या | 188 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 11 अप्रैल 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 27 अप्रैल 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | rcfltd.com |
RCFL Operator Trainee के लिए आवेदन करने का ऑनलाइन आवेदन लिंक
आरसीएफएल में निहित पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rcfltd.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में लिए जाएंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करना होगा। नीचे आवेदन करने का लिंक उपलब्ध कराया गया है।
| आरसीएफएल केमिकल ट्रेनी ऑपरेटर ऑनलाइन आवेदन लिंक 2026 |
RCFL Operator Trainee 2026 Eligibility Criteria
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से बीएससी की डिग्री के साथ संबंधित विषय में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के उम्मीदवारों को 700 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में देने होंगे। एससी/एसटी/महिला/एक्स-सर्विसमैन को आवेदन फीस से छूट दी गई है।
नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और वैंकेसी की डिटेल्स से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर टेबल में निहित आरसीएफएल केमिकल ट्रेनी ऑपरेटर भर्ती नोटिफिकेशन 2026 PDF को देखा जा सकता है।
RCFL Operator Trainee के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आरसीएफएल की ऑफिशियल वेबसाइट rcfltd.com पर जाएं।
-
RCFL Operator Trainee Recruitment 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें। अब सबमिट पर क्लिक करें।
-
आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लें। इसकी एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation