MP Board Improvement Exam 2026: 7 मई से शुरू होंगे 'दूसरे एग्जाम', जानें रजिस्ट्रेश-एलिजिबिलिटी की पूरी Details

Last Updated: Apr 15, 2026, 14:17 IST

बोर्ड द्वारा इंप्रूवमेंट एग्जाम के लिए निर्देश और शेड्यूल जारी किया है। छात्रों उन सब्जेक्टो को चुनें जिसमें वह मार्क्स को सुधारना चाहते हो या फैल हुए सब्जेक्ट में पास होना चाहते हैं। साथ ही, सभी छात्र यहां से जाने की इंप्रूवमेंट एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे कर सकते हैं।

MP Board Improvement Exam 2026
MP Board Improvement Exam 2026

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने 10वीं (हाई स्कूल) और 12वीं (उच्च माध्यमिक) का रिजल्ट आज घोषित कर दिया है। साथ ही, बोर्ड से दो सब्जेक्ट में अपने मार्क्स को बेहतर बनाने के लिए और फेल हुए छात्र के लिए ‘दूसरे एग्जाम 2026’ आयोजित करने के लिए दिशानिर्देशों की घोषणा की है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in के माध्यम से ऑफिशियल नोटिस देख सकते हैं। 

बोर्ड ने यह कदम छात्रों के लिए उठाया है, जो नेशनल टेस्टिंग एंजेंसी का हिस्सा है। इसमें पारंपरिक पूरक एग्जाम को अब 'दूसरे एग्जाम यानी इंप्रूवमेंट एग्जाम' की प्रणाली से बदल दिया गया है। इस एग्जाम के माध्यम से छात्र अपने किसी भी दो सब्जेक्ट को पास या अपने मार्क्स को बेहतर बना सकते हैं।  

MP Board 2nd Exam 2026: इंपोर्टेंट डेट्स 

बोर्ड द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, इंप्रूवमेंट एग्जाम 7 मई 2026 से शुरू होंगे। साथ ही, छात्रों को रजिस्ट्रेशन करने के लिए रिजल्ट घोषित होने के मात्र 7 दिनों तक इस प्रोसेस को पूरा करना होगा। 

इवेंट  महत्वपूर्ण तिथि
रिजल्ट की घोषणा 15 अप्रैल 2026
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू 16 अप्रैल 2026
रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट  22 अप्रैल 2026 (संभावित)
10वीं एग्जाम शुरू 07 मई – 19 मई 2026
12वीं एग्जाम शुरू  07 मई – 25 मई 2026
एग्जाम का टाइम  सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

MP Board 2026 Eligibility Criteria, Improvement Exam: यह इंप्रूवमेंट एग्जाम कौन-कौन दे सकता है ? 

इस 'दूसरे एग्जाम यानी इंप्रूवमेंट एग्जाम' में बैठने के लिए बोर्ड ने एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को अच्छे से स्पष्ट नियम तय किए हैं:

  1. सप्लीमेंट्री छात्र: वे छात्र जो मुख्य एग्जाम में एक या दो सब्जेक्ट में फेल हुए हैं।
  2. अंक सुधार: वे छात्र जो सभी सब्जेक्ट में पास हैं, लेकिन किसी विशेष सब्जेक्ट में अपने मार्क्स को बढ़ाना चाहते हैं।
  3. अनुपस्थित छात्र: वे छात्र, जो किसी कारण से मुख्य एग्जाम में शामिल नहीं हो पाए थे। 

इंप्रूवमेंट एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें? 

छात्रों को इस एग्जाम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा। छात्र नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके अपने रजिस्ट्रेशन को कर सकते हैं। 

  • ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर लॉग इन करें।
  • होमपेज पर 'Counter Based Forms' के लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां 'सप्लीमेंट्री/इंप्रूवमेंट फॉर्म Exam 2026' का ऑप्शन चुनें।
  • अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर फिल करें।
  • उन सब्जेक्ट को चुनें जिनका आप एग्जाम देना चाहते हैं।
  • निर्धारित एग्जाम फिस का ऑनलाइन भुगतान करें और रसीद प्रिंट कर लें।

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 15, 2026, 14:17 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News