Live

MP Board 12th Result 2026 OUT: एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी, इन आसान स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड

Farhan Khan
Apr 15, 2026, 16:24 IST

MP Board 12th Result 2026, MP 12th Result 2026 LIVE: एमपी बोर्ड आज यानी 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11.00 बजे अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी करेगा। कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र एमपी बोर्ड की वेबसाइट mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in या mpresults.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।


MP Board 12th Result 2026 LIVE: आज 11 बजे घोषित होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, इन आसान स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड
MP Board 12th Result 2026 LIVE: आज 11 बजे घोषित होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, इन आसान स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड

HIGHLIGHTS

  • एमपी बोर्ड आज 11 बजे अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट करेगा जारी
  • 10वीं और 12वीं का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स (रोल नंबर) की आवश्यकता होगी
  • 10वीं और 12वीं के रिजल्ट में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें

MP Board 10th Result 2026 Direct Link

MP Board 12th Result 2026 Direct Link

MP Board 12th Result 2026, MP 12th Result 2026 LIVE: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) आज यानी 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11.00 बजे अपनी ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in या mpresults.nic.in पर कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी कर दियाी है, जिसकी परीक्षाएं 07 फरवरी 2026 से 07 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी। कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र एमबी बोर्ड की वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने स्कूल से संपर्क किया जा सकता है। 

MP Board 12th Result 2026 डाउनलोड करने का लिंक 

माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) आज यानी 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11.00 बजे अपनी ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.inपर कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं।  

MP Board Class 12th Result 2026 डिजीलॉकर के जरिए चेक करें रिजल्ट

एमपी बोर्ड आज यानी 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11.00 बजे अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं।  आप ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा  डिजीलॉकर के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 

MP Board 12th Result 2026 ऑफिशियल वेबसाइट 

माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) आज यानी 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11.00 बजे अपनी ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.inपर कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं, जिसकी परीक्षाएं 07 फरवरी 2026 से 07 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी। आप रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट pbse.mponline.gov.inपर जाकर अपना रोल नंबर और कैप्चा भरकर रिजल्ट देख सकते हैं। 

एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026

एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026

MP Board 12th Result 2026 LIVE - हाइलाइट्स 

एमपी बोर्ड आज यानी 15 अप्रैल 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के रिजल्ट 2026 जारी कर दिए हैं। छात्र नीचे टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विवरण 

जानकारी 

बोर्ड का नाम 

माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE)

परीक्षा का नाम 

कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा

परीक्षा की तिथि 

07 फरवरी 2026 से 07 मार्च 2026 के बीच आयोजित

रिजल्ट जारी होने की तिथि

15 अप्रैल 2026 (सुबह 11.00 बजे) 

ऑफिशियल वेबसाइट 

mpbse.mponline.gov.in

MP Board 12th Result 2026 कैसे चेक करें? 

एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएं।

  • MP Board 10th 12th Result 2026 पर क्लिक करें। 

  • अपना रोल नंबर दर्ज करें। 

  • रिजल्ट में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। 

  • रिजल्ट डाउनलोड कर लें। इसकी एक कॉपी भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। 

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Apr 15, 2026, 16:24 IST

    MP Board Result 2026 LIVE: अनूपपुर जिला टॉप पर है

    एमपी बोर्ड 10वीं के इस साल के परिणामों में अनूपपुर जिला नियमित छात्रों के पास प्रतिशत के मामले में पूरे प्रदेश में टॉप पर है।


  • Apr 15, 2026, 15:42 IST

    MP Board Result Live: हेल्पलाइन नंबर की सुविधा उपलब्ध

    एमपी बोर्ड ने छात्रों के लिए हेल्पलाइन की सुविधा भी शुरू की है, जहां वे पढ़ाई से जुड़े सवालों के साथ-साथ मानसिक तनाव (स्ट्रेस) के लिए भी मदद ले सकते हैं। आप टोल-फ्री नंबर 18002330175 पर कॉल कर सकते हैं। 


  • Apr 15, 2026, 14:33 IST

    MP Board Result 2026 LIVE: रिजल्ट घोषित

  • Apr 15, 2026, 14:04 IST

    MP Board Result 2026 LIVE: रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद क्या करें?

    एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा में पास होने वाले छात्र अपनी ओरिजनल मार्कशीट स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं। अपने अंकों के हिसाब से स्ट्रीम का चयन कर सकते हैं। 


  • Apr 15, 2026, 13:19 IST

    MP Board Result 2026 LIVE: बायोलॉजी में तन्वी कुमावत ने किया टॉप

    एमपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में बायोलॉजी में इंदौर की तन्वी कुमावत ने टॉप किया। उन्होंने 500 में से 492 अंक प्राप्त किए। 

  • Apr 15, 2026, 13:06 IST

    MP Board Result 2026 LIVE: पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?

    एमपी बोर्ड के नियमों के अनुसार, छात्रों के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है। न्यूनतम अंक प्राप्त न करने की स्थिति में छात्र को फेल ही माना जाएगा।

  • Apr 15, 2026, 12:07 IST

    MP Board Result 2026 LIVE: 12वीं की परीक्षा में खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने किया टॉप

    एमपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने मेरिट में पहला स्थान हासिल किया है। दोनों ने 500 में से 499 अंक हासिल कर परिवार और देश का नाम रोशन किया।  

  • Apr 15, 2026, 12:04 IST

    MP Board Result 2026 LIVE: प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 10वींं में किया टॉप

    एमपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में पन्ना जिले की रहने वाली प्रतिभा सिंह सोलंकी ने टॉप किया है। आज पिता के बेटी के टॉप करने पर काफी गर्व महसूस हो रहा है। 

  • Apr 15, 2026, 12:00 IST

    MP Board Result 2026 LIVE: 16 सालों मे पहली बार सबसे अच्छा रिजल्ट रहा

    एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 16 साल में पहली बार सबसे अच्छा रिजल्ट रहा। छात्राओं ने इस बार भी काफी शानदार प्रदर्शन किया।  


  • Apr 15, 2026, 11:50 IST

    MP Board Result 2026 LIVE: एमपी बोर्ड 12वीं के रिल्ट में नरसिंह पुर जिला तीसरे नंबर पर आया

    एमपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा के रिजल्ट में नरसिंहपुर जिला तीसरे स्थान पर रहा। यहां छात्रों के पास होने का प्रतिशत 92.62 प्रतिशत रहा। 


  • Apr 15, 2026, 11:41 IST

    10th result mp board 2026: सरकारी स्कूल का रिजल्ट कैसा रहा?

    एमपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा का सरकारी स्कूल का रिजल्ट 8 प्रतिशत अच्छा रहा।  


  • Apr 15, 2026, 11:36 IST

    12th result mp board 2026: किसने टॉप किया?

    एमपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में  79.41 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं। एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में प्रतिभा सिंह सौलंकी ने टॉप किया, 500 में 499 अंक लाकर टॉप किया है। 10वीं में शासकीय स्कूलों का रिजल्ट 76.80 फीसदी और प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट 68.64 फीसदी रहा।


  • Apr 15, 2026, 11:35 IST

    12th result mp board 2026: कितने प्रतिशत रिजल्ट रहा?

    एमपी बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 73.42 प्रतिशत रहा। जबकि एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 76.01 प्रतिशत रहा। 

  • Apr 15, 2026, 11:05 IST

    12th result mp board 2026: रिजल्ट हुआ जारी

  • Apr 15, 2026, 10:57 IST

    12th result mp board 2026: सरकार टॉपर्स को क्या देती है?

    मध्य प्रदेश सरकार बोर्ड की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को छात्रों कोे नकद राशि, स्कूटी और लैपटॉप देती है। नगद राशि की बात करें तो यह 25000 रुपये से 51000 रुपये तक हो सकती है। इस बार यह देखने वाली बात होगी कि सरकार क्या देती है।


  • Apr 15, 2026, 10:50 IST

    12th result mp board 2026: कड़ी निगरानी में हुई परीक्षा

    एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा इस बार कड़ी निगरानी में हुई। फ्लाइंग स्क्वॉड, सीसीटीवी निगरानी और प्रश्नपत्र वितरण की वीडियोग्राफी जैसी व्यवस्थाएं लागू की गईं।


  • Apr 15, 2026, 10:47 IST

    12th result mp board 2026: रिजल्ट चेकिंग के लिए जरूरी हैं ये डिटेल्स

    एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर का होना अनिवार्य है। इसके बिना रिजल्ट चेक नहीं किया जा सकता। 

  • Apr 15, 2026, 10:44 IST

    12th result mp board 2026: रीचेकिंग का विकल्प मौजूद

    एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के रिजल्ट से जो छात्र संतुष्ट नहीं है। उनके पास रीचेकिंग और मार्क्स वेरिफिकेशन का विकल्प मौजूद है। इसकी जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी।  

  • Apr 15, 2026, 10:41 IST

    MP Board 12th Result LIVE: पिछले साल का रिजल्ट कैसा रहा?

    पिछले साल 12वीं का कुल पास प्रतिशत 74.48% रहा था, जिसमें प्रियल द्विवेदी ने 500 में से 492 अंक हासिल कर टॉप किया था। वहीं, 10वीं में 76.22% छात्र पास हुए थे। 


  • Apr 15, 2026, 10:41 IST

    MP Board 12th Result LIVE: बीते पांच सालों में कब-कब जारी हुआ रिजल्ट?

    2025 - 6 मई 2025 

    2024 - 24 अप्रैल 2024 

    2023 - 25 मई 2023 2

    2022 - 29 अप्रैल 2022 

    2021- 14 जुलाई 2021-29 जुलाई 2021

    2020 - 4 जुलाई 2020-27 जुलाई 2020


  • Apr 15, 2026, 10:17 IST

    MP Board 12th Result LIVE: पिछले सालों के पासिंग रिजल्ट का प्रतिशत

    2025 : 74.48 फीसदी

    2024: 64.48 प्रतिशत

    2023: 55.28 प्रतिशत

    2022: 72.72 प्रतिशत


  • Apr 15, 2026, 10:14 IST

    MP Board 12th Result LIVE: 5वीं और 8वीं का रिजल्ट पहले ही जारी हो चुका है

    एमपी बोर्ड की कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट पहले ही जारी हो चुका है। अब केवल और केवल कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आना बाकी है। रिजल्ट आने में अब ज्यादा समय बाकी नहीं है।

  • Apr 15, 2026, 10:06 IST

    MP Board 12th Result LIVE: इन तरीकों से देखें रिजल्ट

    एमपी बोर्ड की परीक्षाओं को रिजल्ट आप पांच तरीकों से देख सकते हैं। पहले तरीका आप आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in के जरिए रिजल्ट देखें। दूसरा तरीका mpresults वेबसाइट पर जाएं। तीसरा तरीका mponline पोर्टल पर जाए। चौथा तरीका DigiLocker ऐप के जरिए रिजल्ट देखना। पांचवां तरीका SMS के जरिए रिजल्ट देखना। 


  • Apr 15, 2026, 10:02 IST

    MP Board 12th Result LIVE: सप्लीमेंट्री परीक्षाएं देने का मौका मिलेगा

    एमपी बोर्ड की परीक्षाओं में जो छात्र किसी कारणवश एक या दो विषय में फेल हो जाते हैं, उनके लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का विकल्प खुला है। सप्लीमेंट्री परीक्षा 7 मई 2026 से शुरू हो सकती है। 


  • Apr 15, 2026, 10:00 IST

    MP Board 12th Result LIVE: सबसे जल्दी रिजल्ट कहां देखें?

    एमपी बोर्ड 10वींं और 12वीं का रिजल्ट सबसे पहले देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजीलॉकर या MPBSE मोबाइल ऐप  विजिट कर सकते हैं।  


  • Apr 15, 2026, 09:56 IST

    MP Board 12th Result LIVE: ऐसे चेक करें रिजल्ट

    एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएं। MP Board 10th 12th Result 2026 पर क्लिक करें। रोल नंबर दर्ज करें। रिजल्ट डाउनलोड कर लें। 


  • Apr 15, 2026, 09:53 IST

    MP Board 12th Result LIVE: कुछ देर में जारी होगा रिजल्ट

    एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट कुछ देर में जारी हो सकता है। ऐसे में छात्रों कोे किसी भी तरह की तकनीकी ग्लिच से बचने के लिए अपना रोल नंबर पहले से तैयार करके रखना चाहिए।

  • Apr 15, 2026, 09:46 IST

    MP Board 12th Result LIVE: फिर से दे सकते हैं परीक्षा

    एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में अगर कोई छात्र फेल हो जाता है, तो बोर्ड की तरफ से उन छात्रों को फिर से परीक्षा देने का मौका मिलेगा, जिससे वे अपने अंकों में सुधार कर सकते हैं और अपना साल बचा सकते हैं। 


  • Apr 15, 2026, 09:42 IST

    MP Board 12th Result LIVE: पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?

    एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए हर विषय में 33 अंक लाना अनिवार्य है। 


  • Apr 15, 2026, 09:39 IST

    MP Board 12th Result LIVE: मार्कशीट में क्या-क्या जानकारी होती है?

    एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की मार्कशीट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, परीक्षा का स्थान और शहर, फोटो और पास/फेल होने का स्टेट्स आदि सहित अन्य जानकारी निहित होती है।  


  • Apr 15, 2026, 09:35 IST

    MP Board 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट में निहित जानकारी चेक करें

    रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने स्कूल से संपर्क किया जा सकता है। 


  • Apr 15, 2026, 09:34 IST

    MP Board Result 2026 LIVE: टॉपर लिस्ट के साथ जारी होगा रिजल्ट

    एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की कक्षा का रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर लिस्ट की भी घोषणा करेगा। रिजल्ट से जुड़ी पल पल की अपडेट के लिए जागरण जोश के साथ जुड़े रहें।

  • Apr 15, 2026, 09:28 IST

    MP Board Result 2026 LIVE: बिना इंटरनेट ऐसे देखें रिजल्ट

    बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद अक्सर वेबसाइट स्लो या हैंग हो जाती है या इंटरनेट न होने की स्थिति में आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप SMS के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 10वीं के लिए MPBSE10 (स्पेस) अपना ROLL NUMBER दर्ज करें। कक्षा 12वीं के लिए MPBSE12 (स्पेस) अपना ROLL NUMBER दर्ज करें।

  • Apr 15, 2026, 09:11 IST

    MP Board Result 2026 LIVE: कॉलेज का चयन करें

    एमपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने अंकों के हिसाब से अपने कॉलेज का चयन कर सकते हैं।

  • Apr 15, 2026, 09:11 IST

    MP Board Result 2026 LIVE: रोल नंबर खोने की स्थिति में क्या करें?

    एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का रोल नंबर खो जाता है और वे रिजल्ट नहीं देख पा रहे हैं, तो इस स्थिति में उन्हें अपने स्कूल से संपर्क करना चाहिए। 

  • Apr 15, 2026, 09:09 IST

    MP बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट: राज्यभर में 9 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

    कक्षा 10वीं की परीक्षा में लगभग 9.07 लाख छात्रों ने भाग लिया। बोर्ड ने सभी अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए राज्यभर में हजारों परीक्षा केंद्र बनाए थे। रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया जाएगा, जहां छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स के माध्यम से अपनी मार्कशीट देख सकेंगे।

  • Apr 15, 2026, 08:57 IST

    MP Board Result 2026 LIVE: स्कूल के नोटिस बोर्ड पर भी होता है रिजल्ट

    एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा स्कूल के नोटिस बोर्ड पर भी रिजल्ट लगा होता है। आप वहां जाकर भी रिजल्ट देख सकते हैं।


  • Apr 15, 2026, 08:54 IST

    MP Board Result 2026 LIVE: वेबसाइट के अलावा और कहां चेक कर सकते हैं रिजल्ट?

    एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र ऑफशियल वेबसाइट के अलावा डिजीलॉकर से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

  • Apr 15, 2026, 08:51 IST

    MP Board Result 2026 LIVE: पिछले साल पासिंग प्रतिशत कैसा रहा?

    पिछले साल एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं के पासिंग प्रतिशत की बात करें, तो एमपी बोर्ड ने 06 मई 2026 को रिजल्ट जारी किया था। 12वीं में पास होने का प्रतिशत 74.48 प्रतिशत और 10वीं में पास होने का प्रतिशत 76.22 प्रतिशत था।  


  • Apr 15, 2026, 08:50 IST

    MP Board Result 2026 LIVE: अंकों के हिसाब से स्ट्रीम का चयन करें

    एमपी बोर्ड की 10वीं का रिजल्ट छात्र अपने अंकों के हिसाब से साइंस, कॉमर्स और आर्टस स्ट्रीम का चयन कर सकते हैं। हर  स्ट्रीम अपने आप में बेस्ट होती है। कोई भी स्ट्रीम कम या ज्यादा नहीं होती।

  • Apr 15, 2026, 08:49 IST

    MP Board Result 2026 LIVE: ओरिजनल मार्कशीट कहां से मिलेगी?

    एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा की प्रोविजनल मार्कशीट आपको ऑनलाइन मिल जाएगी। ओरेिजनल मार्कशीट के लिए आपको अपने स्कूल से संपर्क करना होगा। 

  • Apr 15, 2026, 08:47 IST

    MP Board Result 2026 LIVE: अंकों के हिसाब से स्ट्रीम का चयन करें

    एमपी बोर्ड की 10वीं का रिजल्ट छात्र अपने अंकों के हिसाब से साइंस, कॉमर्स और आर्टस स्ट्रीम का चयन कर सकते हैं। हर  स्ट्रीम अपने आप में बेस्ट होती है। कोई भी स्ट्रीम कम या ज्यादा नहीं होती। 

  • Apr 15, 2026, 08:46 IST

    MP Board Result 2026 LIVE: ओरिजनल मार्कशीट कहां से मिलेगी?

    एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा की प्रोविजनल मार्कशीट आपको ऑनलाइन मिल जाएगी। ओरेिजनल मार्कशीट के लिए आपको अपने स्कूल से संपर्क करना होगा। 

  • Apr 15, 2026, 08:43 IST

    mpbse nic in result 12th: प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी होगा MP बोर्ड रिजल्ट

    MP Board 12th Result 2026 LIVE: एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा। छात्र अपना रिजल्ट जागरण जोश पर भी देख सकेंगे। इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में 16 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है। छात्रों को सलाह है कि रिजल्ट चेक करते समय अपना एडमिट कार्ड साथ रखें।

  • Apr 15, 2026, 08:40 IST

    mpbse.mponline.gov.in व digilocker.gov.in पर देखें एमपी 10th, 12th बोर्ड रिजल्ट 2026

    मध्य प्रदेश में एमपी बोर्ड 0वीं और 12वीं परीक्षाओं के नतीजों का इंतजार अब थोड़ी देर में खत्म होने वाला है। स्कूल शिक्षा विभाग के मुताबिक, 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे CM डॉ. मोहन यादव अपने निवास से रिजल्ट जारी करेंगे। इस साल करीब 16 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। छात्र घर बैठे अपना मोबाइल फोन से ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in और digilocker.gov.in/web/dashboard/issuers के जरिए आसानी से देख सकते हैं।

  • Apr 15, 2026, 08:38 IST

    MP Board Result 2026 LIVE: सीएम मोहन यादव करेंगे रिजल्ट की घोषणा

    एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने आवास पर करेंगे। छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर पहले से तैयार करके रखना चाहिए। 

  • Apr 15, 2026, 08:33 IST

    MP Board 12th Result 2026 Live: डिजिलॉकर पर मिलेगी मार्कशीट

    • सबसे पहले digilocker.gov.in पर जाएं।

    • अपने लॉगिन डिटेल से साइन इन करें या नया अकाउंट बनाएं।

    • “Education” या “Result” सेक्शन में जाकर MP Board 10th, 12th रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

    • अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और जरूरी जानकारी भरें।

    • “Submit” पर क्लिक करते ही आपका MP Board Result 2026 स्क्रीन पर दिख जाएगा।

  • Apr 15, 2026, 08:32 IST

    MP Board 12th Result 2026 Live: mpbse.mponline.gov.in पर ढाई घंटे में होगा लिंक एक्टिव

    MP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 जल्द जारी होने वाला है और mpbse.mponline.gov.in पर रिजल्ट लिंक अगले ढाई घंटे में एक्टिव हो जाएगा। छात्र अपने रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर की मदद से आसानी से परिणाम देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ सकता है, इसलिए DigiLocker और मोबाइल ऐप का विकल्प भी उपयोगी रहेगा।

  • Apr 15, 2026, 08:31 IST

    MP Board Result 2026 LIVE: किस वेबसाइट पर जारी होगा रिजल्ट?

    एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in ही विजिट करनी चाहिए। अपना रोल नंबर भी सही फीड करना चाहिए। रोल नंबर सही न होने की स्थिति में रिजल्ट देखने में परेशानी आ सकती है।


  • Apr 15, 2026, 08:26 IST

    MP Board Result 2026 LIVE: परीक्षा कब आयोजित की गई थी?

    एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 07 फरवरी 2026 से 07 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी, जिसके रिजल्ट का अब छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

  • Apr 15, 2026, 08:13 IST

    MP Board Result 2026 LIVE: एडमिट कार्ड तैयार रखें

    एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र अगर अपना रोल नंबर भूल गए हैं, तो ऐसे में उन्हें रिजल्ट घोषित होने के बाद एडमिट कार्ड पहले से तैयार करके रखना चाहिए।

  • Apr 15, 2026, 08:13 IST

    MP Board Result 2026 LIVE: फर्जी वेबसाइट से सावधान

    एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए आपको फर्जी वेबसाइट पर भरोसा नहीं करना चाहिए। ये आपको गुमराह कर सकती है।

  • Apr 15, 2026, 08:13 IST

    MP Board Result 2026 LIVE: थोड़ी देर इंतजार करें

    जब भी बोर्ड का रिजल्ट का जारी किया जाता है, तो अक्सर वेबसाइट स्लो या हैंग हो जाती है। ऐसे में एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट देखते समय अगर वेबसाइट स्लो हो जाती है, तो परेशान न हो। थोड़ा इंतजार करें। 

  • Apr 15, 2026, 08:12 IST

    MP Board Result 2026 LIVE: कम नंबर आने पर क्या करें?

    एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की कक्षा के रिजल्ट में अगर किसी छात्र के कम नंबर आते हैं, तो ऐसे में छात्र को घबराना नहीं चाहिए। रिचेकिंग और इंप्रूवमेंट एग्जाम जैसे विकल्प खुले हैं।

  • Apr 15, 2026, 08:02 IST

    MP Board Result 2026 Live: DigiLocker पर स्कोरकार्ड

    MPBSE के रिजल्ट देखने के लिए DigiLocker एक भरोसेमंद विकल्प है, खासकर जब आधिकारिक वेबसाइट्स पर ज्यादा ट्रैफिक होता है। छात्रों को पहले से अपना DigiLocker अकाउंट आधार नंबर से लिंक करके एक्टिव रखना चाहिए, ताकि रिजल्ट आसानी से देखा जा सके।

  • Apr 15, 2026, 08:00 IST

    MP Board Result 2026 Live: मोबाइल ऐप से ऐसे करें चेक

    छात्र MPBSE मोबाइल ऐप और एमपी मोबाइल ऐप के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। ये दोनों ऐप Google Play Store पर उपलब्ध हैं। ऐप डाउनलोड करने के बाद ‘Know Your Result’ विकल्प चुनें और अपना रोल नंबर व एप्लीकेशन नंबर दर्ज करके स्कोरकार्ड देखें।

  • Apr 15, 2026, 07:54 IST

    MP Board Result 2026 LIVE: रिजल्ट के साथ मिलेगी यह जानकारी

    एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के साथ पास प्रतिशत, टॉपर्स की लिस्ट और जिलेवार प्रदर्शन भी जारी किया जाएगा। 


Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More

Trending

Latest Education News