CBSE Class 10 Second Board Exam 2026: दोबारा एग्जाम देने का सुनहरा मौका; जानें डेट, फीस की पूरी डिटेल्स

Last Updated: Apr 17, 2026, 16:58 IST

CBSE 10वीं के द्वितीय बोर्ड एग्जाम 2026 का आयोजन 15 मई से 1 जून 2026 के बीच करा जा रहा है। इम्प्रूवमेंट एग्जाम 2026 से जुड़ी डेट्स और फीस डिटेल्स जानने के लिए सभी छात्र यहां देखें।

CBSE 10th Second Board Improvement Exam 2026 Registration and Dates
CBSE 10th Second Board Improvement Exam 2026 Registration and Dates

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने साल 2026 से एक ऐतिहासिक बदलाव करते हुए 10वीं के छात्रों के लिए साल में दो बार बोर्ड एग्जाम आयोजित करने का फैसला लिया है। फेज 1 एग्जाम के रिजल्ट 15 अप्रैल, 2026 को घोषित कर दिया गया था। परंतु, जो छात्र अपने सब्जेक्ट के मार्क्स को बेहतर करना चाहते है, उन के लिए CBSE ने फेज 2 यानी इम्प्रूवमेंट एग्जाम की नोटिफिकेशन जारी कर दी है। 

CBSE कक्षा 10वीं के द्वितीय बोर्ड एग्जाम 2026 का आयोजन 15 मई से 1 जून, 2026 के बीच आयोजित करेगा। साथ ही, बोर्ड ने सभी छात्रों के लिए CBSE 10वीं के द्वितीय बोर्ड एग्जाम 2026 की डेट्स और शेड्यूल भी जारी कर दिया है। 

CBSE 10th Second Board Exam 2026: महत्वपूर्ण डेट्स 

सीबीएसई ने दूसरे चरण के एग्जाम और रजिस्ट्रेशन (LOC) के लिए निम्नलिखित टाइम टेबल तय कर दी है। छात्र इससे जुड़ी सभी और पूरी डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल पर नजर जरूर डालें। 

इवेंट  इंपोर्टेंट डेट्स 
LOC शुरू होने की डेट  16 अप्रैल, 2026
बिना लेट फिस के लास्ट डेट 20 अप्रैल, 2026
लेट फिस के साथ रजिस्ट्रेशन  21 - 22 अप्रैल, 2026
फेज 2 एग्जाम शुरू होने की डेट  15 मई, 2026
फेज 2 एग्जाम खत्म होने की डेट 01 जून, 2026
रिजल्ट की घोषणा (एक्सपेक्टेड) जून 2026 के अंत तक

यह एग्जाम कौन दे सकता है?

फेज 2 एग्जाम हर किसी के लिए नहीं है। इसके लिए सीबीएसई ने कुछ खास नियम भी जारी किए हैं:

  1. मार्क्स में सुधार: वे छात्र जो मुख्य एग्जाम (फरवरी-मार्च) में पास हो चुके हैं, लेकिन अपने मार्क्स को बेहतर बनाना चाहते है, तो वह अधिकतम 3 सब्जेक्ट्स में सुधार करने के लिए एग्जाम दे सकते हैं।
  2. कम्पार्टमेंट कैटेगरी: वे छात्र जिन्हें मुख्य एग्जाम के बाद कम्पार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है।
  3. छूटे हुए छात्र: वे छात्र जिनका नाम पहले एग्जां के लिए नहीं भेजा गया था, वे अब नए सिरे से LOC भरकर शामिल हो सकते हैं।
  4. सब्जेक्ट परिवर्तन: छात्रों को गणित (Standard) से गणित (Basic) में बदलने की अनुमति दी गई है।

Improvement Exam Fee Structure: एग्जाम फीस की डिटेल्स  

रजिस्ट्रेशन के लिए छात्रों को निर्धारित फीस अपने स्कूल के माध्यम से जमा करना होगा। साथ ही, फीस से जुड़ी सभी जानकारी के लिए आप नीचे टेबल को देखें। 

कैटेगरी 

सामान्य शुल्क (हर सब्जेक्ट)

लेट फीस 

भारतीय छात्र

₹320

₹2,000 (अतिरिक्त)

विदेशी छात्र

₹1,000

₹2,000 (अतिरिक्त)

CBSE Phase 2 एग्जाम का पूरा शेड्यूल 

मुख्य सब्जेक्ट के एग्जाम की डेट्स कुछ इस प्रकार हैं:

  • 15 मई, 2026: गणित
  • 19 मई, 2026: विज्ञान 
  • 22 मई, 2026: सामाजिक विज्ञान 
  • 26 मई और 30 मई, 2026: भाषा विषय (हिंदी, अंग्रेजी, आदि)

10वीं के छात्र रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

छात्रों को फेज 2 के एग्जाम के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होगी, उन्हें अपने स्कूल से संपर्क करके ही LOC (List of Candidates) CBSE के पोर्टल पर अपलोड कराना होगा। 

छात्रों के लिए कुछ जरूरी बातें

  • सिलेब्स: छात्रों के लिए यह एग्जाम मुख्य बोर्ड एग्जाम के पूरे सिलेबस पर ही आधारित होंगे। साथ ही, इसमें कोई कटौती नहीं की गई है।
  • इंटरनल असेसमेंट: इंटरनल असेसमेंट या प्रैक्टिकल के मार्क्स में सुधार का ऑप्शन नहीं जारी किया गया है, परंतु पुराने मार्क्स ही मान्य होंगे।
  • सर्वश्रेष्ठ स्कोर: छात्र इम्प्रूवमेंट एग्जामदेने के बाद, जिस भी एग्जाम में मार्क्स अधिक होंगे, उसे ही फाइनल मार्कशीट में शामिल किया जाएगा।
Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 17, 2026, 16:58 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News