UPSSSC Havaldar Instructor Notification 2026: यूपी हवलदार प्रशिक्षक भर्ती के 209 पदों पर नोटिफिकेशन जारी

Last Updated: Apr 17, 2026, 18:52 IST

UPSSSC Havaldar Instructor Notification 2026: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका। यूपीएसएसएससी की ओर से हवलदार प्रशिक्षक भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया सहित अन्य डिटेल आगे लेख में देखें। 

UPSSSC Havaldar Instructor Notification 2026 Out
UPSSSC Havaldar Instructor Notification 2026 Out

UPSSSC Havaldar Instructor Notification 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूपी हवलदार भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। अधिसूचना 17 अप्रैल को यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की गई है। इस भर्ती अभियान के तहत हवलदार प्रशिक्षक (Havaldar Instructor) के कुल 209 रिक्त पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 19 जून से शुरू की जाएगी। इसके लिए केवल पीईटी (Preliminary Eligibility Test -PET 2025) के अंक प्राप्त कर चुके योग्य उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। 

UPSSSC Havaldar Instructor Notification 2026: नोटिफिकेशन पीडीएफ

लखनऊ स्थित मुख्य कार्यालय ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड मुख्यालय के अंतर्गत हवलदार प्रशिक्षक भर्ती नोटिफिकेशन 17 अप्रैल को जारी किया गया है। अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती के माध्यम से हवलदार प्रशिक्षक के 209 रिक्त पद (स्थायी और अस्थायी) को भरा जाएगा। हमने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन पीडीएफ इस लेख में उपलब्ध करा दिया है। जिसमें आवेदक की योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, ऑनलाइन आवेदन सहित डिटेल दी गई है। 

यूपीएसएसएससी हवलदार प्रशिक्षक नोटिफिकेशन 2026 पीडीएफ 

UPSSSC Havaldar Instructor Notification 2026: हाइलाइट्स

उत्तर प्रदेश गृह शिक्षा विभाग, लखनऊ के अंतर्गत लेवल-3 के 209 हवलदार प्रशिक्षक भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि सहित डिटेल नीचे टेबल में देख सकते हैं:

भर्ती प्राधिकरण का नाम

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)

पोस्ट नाम

हवलदार प्रशिक्षक

विज्ञापन संख्या 

11 परीक्षा/2026

कुल पदों की संख्या

209

आवेदन का तरीका

ऑनलाइन

अधिसूचना जारी होने की तिथि

17 अप्रैल, 2026

आवेदन शुरू होने की तिथि

19 जून, 2026

अंतिम तिथि

9 जुलाई, 2026

सुधार की अंतिम तिथि

16 जुलाई, 2026

चयन प्रक्रिया

मुख्य परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 

ऑफिशियल  वेबसाइट

upsssc.gov.in

UPSSSC Havaldar Instructor Notification 2026: रिक्त पद

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, जनरल कैटेगरी के लिए 88 पद,  अनुसूचित जाति 39 पद शामिल हैं। अन्य वर्गों के लिए नीचे दिया गया टेबल देखें। 

वर्ग

रिक्त पदों की संख्या

जनरल कैटेगरी

88

अनुसूचित जाति

39

अनुसूचित जनजाति

05

अन्य पिछड़ा वर्ग

57

ईडब्ल्यूएस

20

कुल

209

UPSSSC Havaldar Instructor Notification 2026: पात्रता मानदंड

  • हवलदार प्रशिक्षक भर्ती 2026 के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं या समकक्ष पास होना चाहिए। 

  • आयोद द्वारा उन उम्मीदवारों को प्राथमिकताएं दी जाएगी जिनके पास प्रांतीय सेना में कम से कम 2 वर्ष तक सेवा की हो। जिनके पास NCC का ‘बी’ प्रमाण पत्र है। होमा गार्ड के रूप में कम से कम तीन साल तक सेवा की हो। 

  • उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। 



Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: Apr 17, 2026, 18:52 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News