NCHM JEE 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 16 अप्रैल, 2026 को राष्ट्रीय होटल प्रबंधन संयुक्त प्रवेश परीक्षा (NCHM JEE 2026) के एग्जाम से जुड़ी सिटी इंटीमेशन स्लिप ऑफिशियल तौर पर जारी कर दी है। रजिस्टर्ड छात्र ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/nchm-jee पर जाकर अपनी स्लिप को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा, जिसके बाद उन्हें ऑनलाइन कैप्चा कोड फिल करना होगा।
साथ ही, NTA जल्द ही NCHM JEE 2026 का एडमिट कार्ड जारी करेगा। एजेंसी 25 अप्रैल, 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक कंप्यूटर आधारित एग्जाम भी आयोजित करेगी। छात्रों को सिटी इंटीमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड में कोई अंतर नहीं समझना चाहिए। सिटी स्लिप में एग्जाम शहर की डिटेल्स शामिल होती है, जबकि एडमिट कार्ड में एग्जाम सेंटर की पूरी डिटेल, डेट और टाइम, दिशानिर्देश, नाम, रोल नंबर और अन्य डिटेल्स शामिल होंगे।
NCHM JEE 2026 सिटी इंटीमेशन स्लिप आउट - यहां क्लिक करें
NCHM JEE 2026: एग्जाम की पूरी डिटेल्स
छात्र NCHM JEE 2026 एग्जाम से जुड़ी सभी डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | डिटेल्स |
| एग्जाम का नाम | NCHM JEE 2026 |
| आयोजक संस्था | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) |
| सिटी स्लिप जारी होने की डेट | 17 अप्रैल, 2026 |
| एडमिट कार्ड की एक्सपेक्टेड डेट | अप्रैल के अंतिम सप्ताह में |
| एग्जाम की डेट | मई 2026 (प्रथम सप्ताह) |
| ऑफिशियल वेबसाइट | exams.nta.nic.in/nchm-jee |
सिटी इंटिमेशन स्लिप कैसे डाउनलोड करें?
अपनी एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप चेक करने के लिए छात्र इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- NTA की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/nchm-jee पर जाएं।
- होमपेज पर "NCHM JEE 2026 City Intimation Slip" के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि फिल करें।
- स्क्रीन पर दिए गए सिक्योरिटी पिन को भरें और 'Submit' पर क्लिक करें।
- आपकी सिटी स्लिप स्क्रीन पर आ जाएगी, इसे डाउनलोड कर लें।
एडमिट कार्ड कब आएगा? (NCHM JEE 2026 Admit Card Update)
छात्रों के लिए यह जानना जरूरी है, कि सिटी इंटीमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड एक जैसा नहीं होता। यह केवल आपको एग्जाम के शहर की जानकारी देने के लिए है।
- एडमिट कार्ड: NTA आमतौर पर एग्जाम से 3 से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करता है।
- जानकारी: एडमिट कार्ड में आपके एग्जाम सेंटर का पूरा पता, रोल नंबर, रिपोर्टिंग टाइम और महत्वपूर्ण निर्देश शामिल होते है।
यहां भी पढ़े: CBSE Class 10 Second Board Exam 2026: दोबारा एग्जाम देने का सुनहरा मौका; जानें डेट, फीस की पूरी डिटेल्स