UPHESC Assistant Professor Admit Card 2026 OUT: उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (UPHESC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती (विज्ञापन संख्या 51 पुनः परीक्षा) से जुड़ा महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। आयोग ने 15 अप्रैल 2026 को आधिकारिक रूप से एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने 18 और 19 अप्रैल 2026 को होने वाली परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब अपना प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उस पर दी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक चेक कर लें।
UPHESC Assistant Professor Admit Card 2026 Link
उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (UPHESC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक को एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट और एक वैध पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य है। हमने उम्मीदवारों की आसानी के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में भी दिया है।
| UPHESC Assistant Professor Admit Card 2026 Link (Active) |
UPHESC Assistant Professor Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से UPHESC सहायक प्रोफेसर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले UPHESC की ऑफिशियल वेबसाइट-uphesc.org पर जाएं।
-
होमपेज पर , “Notice Board” पर जाएं, जो आपको पेज के बाईं ओर मिलेगा, और वहां “View All” ऑप्शन पर क्लिक करें।
-
फिर, “Download Admit Card for Assistant Professor Selection Examination 2026” पर क्लिक करें।
-
अब एक लॉगिन विंडों ओपन होगी, जिसमें रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें, और फिर “Submit” बटन पर क्लिक करें।
-
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
अब हॉल टिकट PDF डाउनलोड करें और परीक्षा में प्रवेश के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।