MP Board 10th 12th Result 2026: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर और वेबसाइट्स से कैसे करें चेक?

Last Updated: Apr 15, 2026, 10:29 IST

एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट आज 15 अप्रैल 2026 को 11 बजे जारी किया जा रहा है। छात्र अपनी ऑरिजनल मार्कशीट को डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट्स के साथ डिजिलॉकर के बताए गए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

MP Board 10th 12th check Result 2026 online via DigiLocker and Official website
MP Board 10th 12th check Result 2026 online via DigiLocker and Official website

mpbse.nic.in MP Board Result 2025: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं के एग्जाम में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बोर्ड ने कॉपियों के मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया है। बस आज 15 अप्रैल 2026, कुछ ही घंटों में दोनों कक्षाओं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर उपलब्ध होगा। 

अक्सर रिजल्ट के दिन भारी ट्रैफिक होने के कारण बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट धीमी हो जाती है। ऐसे में छात्रों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसके अतिरिक्त, छात्र ऑप्शनल वेबसाइटों और सेवाओं, जैसे कि DigiLocker और MP बोर्ड ऐप के माध्यम से भी अपना रिजल्ट ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। 

MPBSE रिजल्ट ऑनलाइन डाउनलोड करने में किसी भी समस्या की स्थिति में छात्र SMS के माध्यम से भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। छात्र अपना MPBSE रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और अन्य डिटेल्स को फिल करके हमारी Jagran Josh की वेबसाइट jagranjosh.com/results का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

एमपीबीएसई ने छात्रों की सुविधा के लिए 10वीं और 12वीं के सभी स्ट्रीम के रिजल्ट एक ही दिन और एक ही समय पर जारी करने की फैसला लिया है। एमपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा डॉ. मोहन यादव द्वारा मुख्यमंत्री निवास से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा, जिसमें एमपी बोर्ड के टॉपर्स की लिस्ट, पास प्रतिशत, लिंगवार प्रदर्शन, जिलावार प्रदर्शन और अन्य एग्जाम के मार्क्स जारी किए जाएंगे।  

छात्र MP बोर्ड रिजल्ट 2025 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण अपडेट यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

 Updated at 10:30 AM
MPBSE Result 2026: केवल 30Min शेष!!

MPBSE 2026 के रिजल्ट की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है! 10वीं-12वीं रिजल्ट की ऑफिशियल घोषणा में अब बस आधे घंटे से भी कम समय बचा है। रिजल्ट की औपचारिक घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जाएगी। माननीय मुख्यमंत्री अपने आवास समत्व भवन में रिजल्ट्स की घोषणा करेंगे।

 Updated at 10:20 AM

MP Board 10th Result 2025: 10वीं की मुख्य हाइलाइट्स 

एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट भी 6 मई 2025 को घोषित किया गया था। इस साल 10वीं के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया और पास प्रतिशत में पिछले वर्षों के मुकाबले सुधार देखा गया।

इवेंट आंकड़े (साल 2025)
कुल पास प्रतिशत (Overall %) 76.22%
लड़कियों का पास प्रतिशत 79.27%
लड़कों का पास प्रतिशत 73.21%
सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला जिला नरसिंहपुर (92.73%)

 Updated at 10:03 AM

MP Board 12th Result 2025: 12वीं की मुख्य हाइलाइट्स 

साल 2025 में एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 6 मई 2025 को घोषित किया गया था। इस साल के रिजल्ट में लड़कियों ने लड़को की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया।

इवेंट 

आंकड़े (साल 2025)

कुल पास प्रतिशत (Overall %)

74.48%

लड़कियों का पास प्रतिशत

79.27%

लड़कों का पास प्रतिशत

73.21%

सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला जिला

नरसिंहपुर (91.91%)

Updated at 9:37 AM

MPBSE Result 2026: त्वरित आंकड़े!!

MPBSE बोर्ड एग्जाम 2026 में उपस्थित होने वाले छात्रों की कुल संख्या इस प्रकार है:-

1. 10वीं: 910531

2. 12वीं: 697645

Updated at 9:15 AM

मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा छात्रों के लिए संदेश (दिनांक X पर प्रकाशित):

मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा आयोजित हाई स्कूल (10वीं), हायर सेकेंडरी (12वीं) एग्जाम का रिजल्ट कुछ देर में घोषित किए जाएंगे। सभी छात्रों को अच्छे रिजल्ट परिणामों और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं!

MP Board Result 2026: MP बोर्ड 10वीं-12वीं के हाइलाइट्स 

इवेंट 

महत्वपूर्ण जानकारी

बोर्ड का नाम

माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE)

एग्जाम की कक्षा

10वीं और 12वीं

रिजल्ट का मोड

ऑनलाइन (वेबसाइट और ऐप)

जरूरी क्रेडेंशियल

रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर

पासिंग मार्क्स

प्रत्येक विषय में कम से कम 33%

MP Board Result 2026 लिंक: रिजल्ट प्राप्त करने के लिए मध्य प्रदेश बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइटों की लिस्ट 

छात्र प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। छात्र इन निम्नलिखित वेबसाइटों से अपना रिजल्ट ऑनलाइन देखने के लिए संबंधित फील्ड का रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर आदि जैसे अपने लॉगिन डिटेल्स फिल करें। 

mpbse.nic.in

mpresults.nic.in

mponline.gov.in

mpbse.mpononline.gov.in

छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट, डिजिलॉकर और मोबाइल ऐप के जरिए रिजल्ट देखने के सभी सटीक तरीके स्टेप-बाय-स्टेप बताएं जाएंगे।

1. ऑफिशियल वेबसाइट से रिजल्ट कैसे देखें?

सबसे पारंपरिक और पसंदिदा तरीका ऑफिशियल वेबसाइट का उपयोग करना है। यहां से रिजल्ट 2026 को डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर क्लिक करें।

  2. होमपेज पर अपनी कक्षा के अनुसार 'MPBSE - HSC (Class 10th) Result 2026' या 'MPBSE - HSSC (Class 12th) Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर की डिटेल्स भरें। 

  4. 'Submit' बटन दबाते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर होगा। इसे भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

2. डिजिलॉकर (DigiLocker) से मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?

डिजिलॉकर एक सुरक्षित सरकारी प्लेटफॉर्म है, जहां आपकी मार्कशीट डिजिटल रूप में हमेशा सुरक्षित रहती है। जानें वहां से कैसे रिजल्ट को देखें। 

  • digilocker.gov.in पर जाएं या ऐप डाउनलोड करें। 

  • अपने आधार नंबर या मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।

  • सर्च डॉक्यूमेंट पर जाकर 'Education' सेक्शन को देखें। फिर, वहां 'MPBSE' सर्च करें।

  • अपनी कक्षा चुनें और रोल नंबर व एग्जाम के साल (2026) को फिल करें। 

  • आपकी मार्कशीट 'Issued Documents' में सेव हो जाएगी, जिसे आप कभी भी डाउनलोड कर सकते हैं।

3. MPBSE मोबाइल ऐप के जरिए

यदि ट्रैफिक के कारण वेबसाइट काफी स्लो हो जाती है, तो आप गूगल प्ले स्टोर से 'MPBSE Mobile App' या 'MP Mobile App' डाउनलोड करके भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बस अपना रोल नंबर डालें और 'Know Your Result' पर क्लिक करें।

4. जागरण जोश के जरिए कैसे डाउनलोड करें? 

जागरण जोश पर अपना MPBSE 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 प्राप्त करें। ऑफिशियल  वेबसाइटों mpbse.nic.in, mponline.gov.in और mpresults.nic.in के अलावा, छात्र जागरण जोश की हमारी वेबसाइट पर भी अपने MPBSE 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को देख सकते हैं। छात्रों के लिए MP बोर्ड रिजल्ट 2026 देखने का डायरेक्ट लिंक jagranjosh.com/results पर उपलब्ध होगा। छात्रों को अपनी MP बोर्ड लॉगिन जानकारी तैयार रखनी होगी, ताकि वे हमारी वेबसाइट से अपना MPBSE रिजल्ट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकें। रिजल्ट घोषित होने पर वेबसाइटों पर ट्रैफिक के कारण क्रैश या स्लो हो जाती हैं। ऐसी स्थिति में, छात्र रिजल्ट देखने के लिए जागरण जोश यानी हमारी वेबसाइट का सहारा ले सकते हैं।

छात्रों को यह सुनिश्चित करना होगा कि MPBSE 10वीं - 12वीं रिजल्ट 2026 के ऑनलाइन दस्तावेज में दी गई पर्सनल जानकारी सही है। यदि आपको कुछ भी जानकारी में गलती मिलती है, तो आप स्कूल से संपर्क करें। 

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 15, 2026, 08:41 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News