MP Board 10th Result 2026 Direct Link
MP Board 12th Result 2026 Direct Link
MP Board 10th 12th Result 2026 Link: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल(MPBSE) के 10वीं और 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। क्योंकि, बोर्ड द्वारा 15 अप्रैल, 2026 को सुबह 11 बजे बोर्ड रिजल्ट का जारी हो गया है। छात्र की बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in और jagranjosh.com पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस बार 10वीं बोर्ड में कुल 9.07 लाख बच्चों ने परीक्षाएं दी थीं। वहीं, 12वीं में 697645 छात्रों ने परीक्षाएं दी थीं।
ऐसे में इस बार एक बड़ी संख्या में छात्र परीक्षाओं में शामिल हुए थे। बोर्ड द्वारा रिजल्ट के साथ-साथ कुल पास प्रतिशत, जिलेवार पास प्रतिशत, टॉपर्स लिस्ट और अन्य महत्त्वपूर्ण आंकड़े जारी किए जाते हैं। एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं बोर्ड का रिजल्ट की घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा की जाएगी। वह अपने निवास स्थान समत्व भवन से रिजल्ट की घोषणा सुबह 11 बजे करेंगे। छात्र रिजल्ट से जुड़ी हर जानकारी के लिए यह लेख फॉलो कर सकते हैं।
Updated, 12:07 PM 15 April, 2026
MP Board 10th 12th Result 2026: 12वीं में साइंस स्ट्रीम का कुल डाटा
हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम 2026 - विषयवार सांख्यिकीय डेटा
| विवरण | मानविकी (Humanities) | विज्ञान (Science) | वाणिज्य (Commerce) | कृषि (Agriculture) | ललित कला (Fine Arts) | गृह विज्ञान (Home Science) | कुल योग (Grand Total) |
| पंजीकृत (Registered) | 2,14,002 | 2,57,494 | 98,665 | 42,727 | 40 | 2,570 | 6,15,498 |
| सम्मिलित (Appeared) | 2,13,237 | 2,56,909 | 98,416 | 42,476 | 40 | 2,556 | 6,13,634 |
| रोके गए (Withheld) | 23 | 28 | 22 | 0 | 0 | 0 | 73 |
| निरस्त (Cancelled) | 78 | 82 | 15 | 67 | 0 | 1 | 243 |
| घोषित (Declared) | 2,13,136 | 2,56,799 | 98,379 | 42,409 | 40 | 2,555 | 6,13,318 |
| प्रथम श्रेणी (I Div.) | 1,08,185 | 1,72,486 | 55,957 | 28,549 | 37 | 1,865 | 3,67,079 |
| द्वितीय श्रेणी (II Div.) | 50,623 | 23,889 | 20,179 | 4,108 | 0 | 274 | 99,073 |
| तृतीय श्रेणी (III Div.) | 163 | 6 | 84 | 1 | 0 | 0 | 254 |
| कुल उत्तीर्ण (Total Pass) | 1,58,971 | 1,96,381 | 76,220 | 32,658 | 37 | 2,139 | 4,66,406 |
| उत्तीर्ण % (Pass %) | 74.59% | 76.47% | 77.48% | 77.0 |
Updated, 11:49 AM 15 April, 2026
MP Board 10th 12th Result 2026: नरसिंहपुर जिला टॉप तीसरे स्थान पर
एमपी बोर्ड के 12वीं रिजल्ट में नरसिंहपुर जिला तीसरे स्थान पर रहा। यहां रेगुलर छात्रों का पास प्रतिशत 92.62% और निजी छात्रों का 59.93% रहा है।
Updated, 11:40 AM 15 April, 2026
MP Board 10th 12th Result 2026: 16 सालों में सबसे अच्छा रहा 12वीं का रिजल्ट
एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट बीते 16 सालों में सबसे अच्छा रहा है। इस बार रेगुलर छात्रों का पास प्रतिशत 76.01% रहा, जबकि स्वाध्यायी छात्रों का रिजल्ट 30.60% रहा है। 12वीं में छात्राओं का पास प्रतिशत 79.41% है, वहीं छात्रों का पास प्रतिशथ 72.39% दर्ज किया गया है।
Updated, 11:36 AM 15 April, 2026
MP Board 10th 12th Result 2026: 12वीं में करीब 2 लाख छात्र फेल
एमपी बोर्ड 12वीं में इस बार 1 लाख 99 हजार छात्र फेल हो गए हैं।
Updated, 11:34 AM 15 April, 2026
MP Board 10th 12th Result 2026: कैसा रहा 12वीं का रिजल्ट
एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 76.01 फीसदी रहा है। इस बार 12वीं में कुल 79.41 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं।
Updated, 11:30 AM 15 April, 2026
MP Board 10th 12th Result 2026: 12वी में दुर्गा प्रसाद ने किया टॉप
एमपी बोर्ड 12वीं में दुर्गा प्रसाद ने 494 अंकों के साथ टॉप किया है। पूरी टॉपर लिस्ट इस प्रकार हैः
| दुर्गा प्रसाद राय | 494 |
| रामभुवन विश्वकर्मा | 494 |
| विनोद प्रजापति | 493 |
| ललाराम कुशवाह | 493 |
| राजेश्वर सिंह राजावत | 493 |
| संदीप कुमावत | 492 |
| महेंद्र शर्मा | 491 |
| विजय गुर्जर | 491 |
| नीरज पुरवार | 491 |
| रामकुमार | 490 |
Updated, 11:22 AM 15 April, 2026
MP Board 10th 12th Result 2026: 10वी में प्रतिभा ने किया टॉप
एमपी बोर्ड ने 10वीं बोर्ड की टॉपर्स लिस्ट जारी कर दी है, जो कि इस प्रकार हैः
| MP बोर्ड 10वीं के टॉपर्स | प्राप्त अंक |
| प्रतिभा सिंह सोलंकी | 499 |
| अभय गुप्ता | 498 |
| अक्षरा घोड़ेस्वर | 498 |
| हिमांशी धाकड़ | 497 |
| शिवम बोपचे | 497 |
| योगेंद्र सिंह परमार | 497 |
| निकिता फरकासे | 497 |
| अवनीश कुमार नाई | 497 |
| अर्जुन सिंह राजपूत | 497 |
| अनन्या वर्मा | 497 |
Updated, 11:15 AM 15 April, 2026
MP Board 10th 12th Result 2026: प्रेस कांफ्रेंस में हुई देरी
रिजल्ट जारी होन के दौरान प्रेस काफ्रेंस में देरी हो गई है। इस वजह से अभी तक बोर्ड ने आंकड़ें जारी नहीं किए हैं। यह तकनीकी परेशानी की वजह से देरी हो रही है।
Updated, 11:11 AM 15 April, 2026
MP Board 10th 12th Result 2026: रिजल्ट के बाद क्या करें छात्र
एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अब अपनी रूचि को देखेंं और 11वीं में आर्ट्स, कॉमर्स व साइंस स्ट्रीम में से किसी एक चुनने पर विचार करें और अभिभावक व शिक्षकों से सलाह लें। वहीं, 12वीं के बाद छात्र अब कॉलेज में दाखिले के लिए अपनी रणनीति बनाएं और विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी को धार दें।
Updated, 10:47 AM 15 April, 2026
MP Board 10th 12th Result 2026: बीते वर्ष कैसा रहा था 12वीं बोर्ड का रिजल्ट
बीते वर्ष 12वीं ंका पास प्रतिशत 76.22 फीसदी रहा था। बीते वर्ष 8 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था।
कुल पंजीकृत: 810019
कुल अनुपस्थित: 5087
कुल उपस्थित: 804932
कितने छात्रों की रद्द हुई परीक्षा: 125
कितने छात्रों का रोका गया: 39
कितने का हुआ परिणाम घोषित: 804768
कुल पास: 613414
क्या रहा प्रतिशत: 76.22 प्रतिशत
कितने असफल: 191354
MP Board 10th 12th Result 2026: कैसे चेक करें 10वीं और 12वीं का रिजल्ट
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट छात्र नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर चेक कर सकते हैंः
-सबसे पहले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचें।
-छात्र यहां 10वीं या 12वीं बोर्ड रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
-अब अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड भरें।
-स्क्रीन पर आपका बोर्ड रिजल्ट प्रदर्शितो होगा।
-अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
MP Board 10th 12th Result 2026: 10वीं और 12वीं में कुल कितने छात्र
इस बार एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं को मिलाकर करीब 16 लाख छात्रों ने परीक्षाएं दी हैं। ऐसे में इस बार एक बड़ी संख्या में छात्रों का रिजल्ट जारी किया जाएगा।
MP Board 10th 12th Result 2026: इन वेबसाइट्स पर देखें एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट छात्र नीचे दी गई वेबसाइट्स पर देख सकते हैंः
mpbse.nic.in
mpresults.nic.in
mpbse.mponline.gov.in
MP Board 10th 12th Result 2026: कौन जारी करेगा रिजल्ट
एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं बोर्ड का रिजल्ट की घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा की जाएगी। वह अपने निवास स्थान समत्व भवन से रिजल्ट की घोषणा सुबह 11 बजे करेंगे।
MP Board 10th 12th Result 2026: साल 2025 में क्या रहा था 12वीं बोर्ड का रिजल्ट
एमपी बोर्ड 12वीं में बीते वर्ष का रिजल्ट बीते चार वर्षों में सबसे अच्छा रहा था, जो कि इस प्रकार हैः
2025: 74.48%
2024: 64.48%
2023: 55.28%
2022: 72.72%
MP Board 10th 12th Result 2026: मोबाइल से कैसे देखें एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट
छात्र अपने मोबाइल से भी एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए छात्रों को गूगल प्ले स्टोर से MPBSE ऐप इंस्टॉल करना होगा। इसमें अपना रिजल्ट जानें विकल्प को टैप करें और अपना रोल नंबर दर्ज करें। इसके बाद आप आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं।