MP Board 10th 12th Result 2026 OUT: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट घोषित, mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in पर Link

Last Updated: Apr 15, 2026, 11:44 IST

MP Board 10th 12th Result 2026 OUT: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश आज 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 और एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। छात्र जिसने परीक्षा दी थी, वे अब अपना एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऑफिसियल वेबसाइट्स mpbse.nic.in, mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mponline.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। छात्रों की आसानी के लिए रिजल्ट तक पहुंचने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में दिया है। 

MP Board 10th 12th Result 2026 OUT at mpbse.nic.in, mpresults.nic.in और mpbse.mponline.gov.in
MP Board 10th 12th Result 2026 OUT at mpbse.nic.in, mpresults.nic.in और mpbse.mponline.gov.in

MP Board 10th Result 2026 Direct Link

MP Board 12th Result 2026 Direct Link

MP Board 10th 12th Result 2026 OUT: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) आज 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 और एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है।  एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट की घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा उनके निवास स्थान से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई। इसके बाद MPBSE बोर्ड रिजल्ट 2026 कक्षा 10वीं, 12वीं लिंक ऑफिसियल वेबसाइट-mpbse.nic.in, mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in पर एक्टिव कर दिया गया है। छात्र जिसने परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपने रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर का उपयोग करके अपने 10वीं का रिजल्ट MP बोर्ड 2026 और MP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 को चेक और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

MP Board 10th 12th Result 2026 लाइव अपडेट्स

MP Board 10th Result 2026: 

एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 16 सालों में सबसे बेहतर, छात्राओं का प्रदर्शन रहा शानदार

एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में नियमित छात्रों का पास प्रतिशत 76.01% रहा, जबकि स्वाध्यायी छात्रों का परिणाम 30.60% दर्ज किया गया। इसे पिछले 16 वर्षों में सबसे बेहतर परिणाम माना जा रहा है। इस बार भी छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है—छात्राओं का पास प्रतिशत 79.41% रहा, जबकि छात्रों का 72.39% रहा।

लाइव अपडेट्स:11:41 PM

एमपी बोर्ड 12वीं में खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा बनीं टॉपर

एमपी बोर्ड हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस में आयोजित कार्यक्रम में परिणाम जारी किया। इस बार भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने मेरिट में पहला स्थान प्राप्त किया है, दोनों ने 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं। जिलों में झाबुआ पहले और अनूपपुर दूसरे स्थान पर रहा। इस वर्ष किसी भी छात्र को पूरक घोषित नहीं किया गया है, जबकि करीब 1 लाख 99 हजार छात्र फेल हुए हैं।

लाइव अपडेट्स:11:38 PM

एमपी बोर्ड 10th रिजल्ट 2026: पास प्रतिशत, 10वीं ने प्रतिभा सिंह ने किया टॉप

एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 73.42% और 12वीं का रिजल्ट 76.01% रहा। 10वीं परीक्षा में पन्ना की प्रतिभा सिंह ने 500 में से 499 अंक हासिल कर टॉप किया। इस बार लड़कियों का प्रदर्शन भी बेहतर रहा। शासकीय स्कूलों का रिजल्ट 76.80% जबकि प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट 68.64% रहा, यानी सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन लगभग 8% अधिक अच्छा रहा।
इस वर्ष 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में प्रदेशभर से करीब 16 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए। इनमें लगभग 9 लाख 7 हजार छात्र 10वीं और करीब 7 लाख छात्र 12वीं की परीक्षा में बैठे।

लाइव अपडेट्स:11:35 PM

MP Board 10th 12th Result 2026 Download Link 

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 लिंक की घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मुख्यमंत्री निवास (समत्व भवन) से आज 15 अप्रैल, बुधवार को सुबह 11 बजे जारी कर दिया गया है । छात्र अपना रिजल्ट MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in, mpresults.nic.in और digilocker.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट जागरण जोश की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 रोल नंबर डालकर आसानी से देख सकते हैं। छात्र MPBSE MOBILE App और MP Mobile App के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस साल मध्य प्रदेश में 10वीं में 910531 छात्र और 12वीं बोर्ड परीक्षा 697645 में छात्र शामिल हुए हैं। 

MP Board Class 12 Results 2026 Official Website

MPBSE 12वीं रिजल्ट और MP Board 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होते ही डायरेक्ट लिंक एक्टिव हो गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर से अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं। वेबसाइट स्लो होने पर Jagran Josh पर भी रिजल्ट देखा जा सकता है।

  • mpbse.mponline.gov.in

  • mpresults.nic.in

  • digilocker.gov.in

  • mpbse.nic.in

  • jagranjosh.com/results

MP Board 10th 12th Result 2026 Date & Time: एमपी बोर्ड रिजल्ट हाइलाइट्स

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) द्वारा कक्षा 10वीं, 12वीं का एमपी बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट मोबाइल ऐप और डिजिलॉकर से डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट से संबंधित हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी

परीक्षा बोर्ड का नाम

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE)

कक्षा का नाम

10वीं (HSC) और 12वीं (HSSC)

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 की तिथि

15 अप्रैल 2026

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 का समय

सुबह 11:00 बजे

जागरण जोश रिजल्ट पोर्टल

jagranjosh.com/results

आवश्यक रिजल्ट लॉगिन  विवरण

रोल नंबर, आवेदन संख्या

रिजल्ट देखने का तरीका 

ऑनलाइन

पासिंग मार्क्स

प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 फीसदी अंक

आधिकारिक वेबसाइट

mpresults.nic.in, mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in

How to Check MP Board Result 2026? ऐसे चेक करें एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट

छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2026 देख और मार्कशीट का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • स्टेप 1: सबसे पहले आप एमपी बोर्ड की वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएं।

  • स्टेप 2: होम पेज पर एमपी बोर्ड 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

  • स्टेप 3: नया पेज खुलने पर रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालकर सबमिट करें।

  • स्टेप 4: स्क्रीन पर रिजल्ट दिख जाएगा, इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें। 

MP Board Result 2026 Via DigiLocker: कैसे डाउनलोड करें डिजिटल मार्कशीट

आप DigiLocker पर MP बोर्ड कक्षा 10 और 12 के नतीजों की डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

  • छात्र सबसे पहले digilocker.gov.in पर जाएं।

  • होम पेज पर छात्र अपने क्रेडेंशियल से लॉगिन करें या नया अकाउंट बनाएं।

  • फिर Education/Result सेक्शन में MP Board 10th, 12th रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

  • फिर रोल नंबर, स्कूल नंबर और जरूरी जानकारी भरकर सबमिट करें।

  • अब आप अपना MP Board Result 2026 देख सकते हैं और Marksheet डाउनलोड कर सकते हैं।

Jagran Josh पर कैसे चेक करें एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2026?

MP Board 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 आप Jagran Josh वेबसाइट पर आसानी से नीचे दिए स्टेप्स से चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आप Jagran Josh की वेबसाइट पर जाएं

  • फिर होम पेज पर Result सेक्शन पर क्लिक करें

  • MP Board 10th Result 2026 और MP Board 12th Result के लिंक पर क्लिक करें

  • अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करें

  • सबमिट पर क्लिक करें

  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिख जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें

mpbse.mponline.gov.in result: एमपी बोर्ड 12वीं साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट हुआ घोषित

एमपी बोर्ड 12वीं (साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स) का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर घोषित कर दिया गया है। जिन छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपने रोल नंबर के माध्यम से ऑनलाइन अपना परिणाम देख सकते हैं। इस रिजल्ट में सभी स्ट्रीम के छात्रों के अंक और पास/फेल स्थिति जारी की गई है। छात्र वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य की पढ़ाई के लिए उसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: Apr 15, 2026, 11:05 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News