MP Board 10th Topper List 2026: 10वीं में प्रतिभा ने किया टॉप, यहां देखें टॉपर्स लिस्ट और पास प्रतिशत

Last Updated: Apr 15, 2026, 12:41 IST

MP Board 10th Topper List 2026: एमपी बोर्ड ने आज सुबह 11.00 बजे अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कक्षा 10वीं के परिणाम जारी कर दिए है। कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र एमपी बोर्ड की वेबसाइट mpbse.mponline.gov.inके जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। नीचे 10वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों की लिस्ट दी गई है। 

MP Board 10th Topper List 2026
MP Board 10th Topper List 2026

MP Board 10th Topper List 2026:  माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कक्षा 10वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। रिजल्ट देखने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रोल नंबर की आवश्यकता होगी। एमपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 11 फरवरी 2026 से 02 मार्च 2026 के बीच आयोजित  की गई थी। पिछले साल एमपी बोर्ड का रिजल्ट 06 मई 2026 को जारी किया गया था। अगर हम इस बार के 10वीं के टॉपर्स की बात करें, तो 499 अंक के साथ प्रतिभा सिंह सोलंकी ने पूरे राज्य में टॉप कर नाम रोशन करने का काम किया। नीचे एमपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में टॉप करने वालों की लिस्ट दी गई है।    

10th result mp board 2026: एमपी बोर्ड 10वीं के टॉपर्स  

क्रमांक

छात्र का नाम

अंक

1

प्रतिभा सिंह सोलंकी

499

2

अभय गुप्ता

498

3

अक्षरा घोड़ेश्वर

498

4

हिमांशी धाकड़

497

5

शिवम बोपचे

497

6

योगेंद्र सिंह परमार

497

7

निकिता फरकासे

497

8

अवनीश कुमार नाई

497

9

अर्जुन सिंह राजपूत

497

10

अनन्या वर्मा

497

मध्य प्रदेश का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट इस बार 16 सालों में सबसे बेहतर रहा। हर बार की तरह इस बार भी रिजल्ट में छात्राओं का प्रदर्शन काफी शानदार रहा।  

MP Board 10th Topper List 2026 पिछले साल किसने किया था टॉप?

पिछले साल एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा में सिंगरौली की रहने वाली प्रज्ञा जायसवाल ने टॉप किया था। प्रज्ञा ने 500 में से 500 अंक प्राप्त किए थे। आप नीचे 10वीं में टॉप करने वाले टॉपर्स की लिस्ट देख सकते हैं।

रैंक

छात्र/छात्रा का नाम

जिला

अंक 

प्रतिशत

1

प्रज्ञा जायसवाल

सिंगरौली

500

100%

2

आयुष द्विवेदी

रीवा

499

99.8%

3

शैजाह फातिमा

जबलपुर

498

99.6%

4

मानसी साहू

सीधी

497

99.4%

4

सुहानी प्रजापति

उज्जैन

497

99.4%

4

शिवांश पांडे

सतना

497

99.4%

4

अंजलि शर्मा

रीवा

497

99.4%

5

सुम्बुल खान

सागर

497

99.4%

5

तरन्नुम रंगरेज

दमोह

497

99.4%

5

अनिमेष वर्मा

रीवा

497

99.4%

MP Board 10वीं का रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें? 

एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएं। 

  • MP Board 10th Result 2026 पर क्लिक करें। 

  • अपना रोल नंबर और कैप्चा दर्ज करें।

  • रिजल्ट में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। 

  • रिजल्ट डाउनलोड कर लें और अंकों के हिसाब से अपनी स्ट्रीम का चयन करें। 

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Apr 15, 2026, 11:25 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News