10th Result 2026 MP Board Roll Number: फटाफट रोल नंबर से चेक करें एमपी 10वीं का रिजल्ट

Last Updated: Apr 15, 2026, 11:57 IST

मध्य प्रदेश 10वीं बोर्ड के छात्रों का इंताजर खत्म हो गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा 15 अप्रैल, 2026 को सुबह 11 बजे 10वीं कक्षा का परिणाम जारी हो गया है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in और  mpbse.nic.in व Jagranjosh पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रिजल्ट की घोषणा की है। 

एमपी बोर्ड 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2026
एमपी बोर्ड 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2026

MP Board 10th Result 2026 Direct Link

MP Board 12th Result 2026 Direct Link

10th Result 2026 MP Board Roll Number: मध्य प्रदेश 10वीं बोर्ड के लाखों छात्रों के इंतजार अब खत्म हो गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल(MPBSE), भोपाल द्वारा 15 अप्रैल, 2026 को सुबह 11 बजे mpbse.mponline.gov.in  पर जारी हो गया है।

रिजल्ट जारी होने के साथ ही छात्र mpresults.nic.in और Jagranjosh पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बोर्ड रिजल्ट के साथ-साथ कुल पास प्रतिशत, जिलेवार पास प्रतिशत, टॉपर्स लिस्ट और अन्य आंकड़े भी जारी करता है। ऐसे में छात्र अपने एडमिट कार्ड के साथ तैयार रहें और अपना रिजल्ट चेक करें। एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 से जुड़ी हर अपडेट्स के लिए यहां देखें।

Updated, 11:5 AM 15 April, 2026

MP Board 10th Result 2026: एमपी बोर्ड 10वीं से जुड़े महत्त्वपूर्ण आंकड़ें 

हाईस्कूल परीक्षा परिणाम 2026 - सांख्यिकीय डेटा

विवरण छात्र (Boys) छात्राएं (Girls) कुल (Total)
पंजीकृत (Registered) 70,814 46,920 1,17,734
अनुपस्थित (Absent) 5,378 3,028 8,406
सम्मिलित हुए (Appeared) 65,436 43,892 1,09,328
रोके गए परिणाम (Withheld) 0 1 1
निरस्त (Cancelled) 53 19 72
घोषित परिणाम (Declared) 65,383 43,872 1,09,255
प्रथम श्रेणी (I Division) 1,758 1,554 3,312
द्वितीय श्रेणी (II Division) 9,858 7,098 16,956
तृतीय श्रेणी (III Division) 5,411 3,150 8,561
पास श्रेणी (Pass Division) 0 0 0
कुल उत्तीर्ण (Total Pass) 17,027 11,802 28,829
उत्तीर्ण प्रतिशत (Pass %) 26.04% 26.90% 26.38%

Updated, 11:45 AM 15 April, 2026

MP Board 10th Result 2026: कितने बच्चों ने दी थी एमपी 10वीं बोर्ड परीक्षा

एमपी बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा में इस वर्ष कुल 897061 छात्र शामिल हुए थे। इसमें से नियमित छात्र 787733 और स्वाध्यायी छात्रों की संख्या 109328 थी।

Updated, 11:43 AM 15 April, 2026

MP Board 10th Result 2026: एमपी बोर्ड 10वीं में कुल पास प्रतिशत

एमपी बोर्ड में इस बार 76.01 फीसदी छात्र पास हुए हैं।

रेगुलर स्टूडेंट्स कितने पास हुए 76.01%
रेगुलर छात्रों का पास प्रतिशत 72.39%
रेगुलर छात्राओं का पास प्रतिशत 79.41%
कुल पास प्राइवेट स्टूडेंट्स 30.60%
प्राइवेट छात्रों का पास परसेंट 31.27%
प्राइवेट छात्राओं का पास परसेंट 30%

Updated, 11:28 AM 15 April, 2026

MP Board 10th Result 2026: सरकारी स्कूलों को बेहतर रहा रिजल्ट

एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में इस बार सरकारी स्कूलों का रिजल्ट अच्छा रहा है।

इस बार सरकारी स्कूलों का रिजल्ट- 76.80%

इस बार निजी स्कूलों का रिजल्ट - 68.64%

Updated, 11:22 AM 15 April, 2026

MP Board 10th Result 2026: प्रतिभा सिंह सोलंकी ने किया टॉप

एमपी बोर्ड 10वीं में प्रतिभा सिंह सोलंकी ने टॉप किया है। पूरी टॉपर लिस्ट यहां देखेंः

MP बोर्ड 10वीं के टॉपर्स

प्राप्त अंक

प्रतिभा सिंह सोलंकी

499

अभय गुप्ता

498

अक्षरा घोड़ेस्वर

498

हिमांशी धाकड़

497

शिवम बोपचे

497

योगेंद्र सिंह परमार

497

निकिता फरकासे

497

अवनीश कुमार नाई

497

अर्जुन सिंह राजपूत

497

अनन्या वर्मा

497

 

Updated, 11:14 AM 15 April, 2026

MP Board 10th Result 2026: रोल नंबर के बिना नहीं दिखेगा रिजल्ट

एमपी बोर्ड में 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर डालना अनिवार्य है। छात्र बिना इसके अपना रिजल्ट चेक नहीं कर सकते हैं।

Updated, 11:06 AM 15 April, 2026

MP Board 10th Result 2026: यहां फटाफट देखें रिजल्ट 

एमपी बोर्ड ने 10वीं  का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे में छात्र mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpresult.nic.in के साथ jagranjosh.com पर भी अपना रिजल्ट फटाफट चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर तैयार रखना है।

Updated, 10:54 AM 15 April, 2026

MP Board 10th Result 2026: घर बैठे ऐसे देखें रिजल्ट

छात्र एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घर बैठे देखे सकते हैं। इसके लिए छात्रों को mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpresult.nic.in के साथ jagranjosh.com पर विजिट करना है।

Updated, 10:47 AM 15 April, 2026

MP Board 10th Result 2026: अब सिर्फ 10 मिनट दूर है रिजल्ट

एमपी बोर्ड 10वीं ंका रिजल्ट जारी होने में सिर्फ 10 मिनट का समय रह गया है। मुख्यमंत्री निवास पर रिजल्ट को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। रिजल्ट जारी करने के लिए प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की जा रही है, जिसमें मुख्यमंत्री पहुंचने वाले हैं।

Updated, 10:30 AM 15 April, 2026

MP Board 10th Result 2026: सिर्फ आधे घंटे में जारी होने वाला है रिजल्ट

एमपी बोर्ड 10वीं के छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने निवास से रिजल्ट जारी करेंगे। उनके निवास पर पत्रकार पहुंचना शुरू हो गए हैं। 

Updated, 10:28 AM 15 April, 2026

MP Board 10th Result 2026: किन वेबसाइट्स पर जारी होगा रिजल्ट

एमपी बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी करेगा। इसके अलावा, छात्र जागरण जोश की वेबसाइट पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

mpbse.nic.in

mpresults.nic.in

mpbse.mponline.gov.in

jagranjosh.com/results 


Updated, 10: 24 AM 15 April, 2026

MP Board 10th Result 2026: बीते वर्ष किसने किया था टॉप

एमपी बोर्ड 10वीं में बीते वर्ष सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने 500 में से 500 अंक प्राप्त क पूरे राज्य में टॉप किया था।

Updated, 10: 21 AM 15 April, 2026

MP Board 10th Result 2026: बीते वर्ष 42 फीसदी छात्र फेल हो गए थे।

एमपी बोर्ड 10वीं में बीते वर्ष यानि कि 2025 में रिजल्ट खराब रहा था। आंकड़ों पर गौर करें, तो करीब 42 फीसदी छात्र फेल हो गए थे। 

Updated, 10:16 AM 15 April, 2026

MP Board 10th Result 2026: पूरे राज्य में बने थे 100 नकल प्रकरण

एमपी बोर्ड 10वीं में इस बार नकल रोकन के लिए कई प्रकार की व्यवस्थाएं की थीं। इसके तहत पूरे प्रदेश में 100 नकल प्रकरण बनाए गए थे। साथ ही फ्लाइंग स्क्वॉड, सीसीटीवी कैमरे और प्रश्नपत्र वितरण की पूरी वीडियोग्राफी कराई गई थी। हालांकि, इन व्यवस्थाओं के बाद भी मुरैना में 41 नकल के प्रकरण के मामले सामने आए थे। वहीं, भोपाल में इस प्रकार के 20 मामले दर्ज हुए थे। 

Updated, 10:10 AM 15 April, 2026

MP Board 10th Result 2026: मार्कशीट में क्या-क्या रहेगा शामिल 

एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद प्रत्येक छात्र अपनी मार्कशीट को ठीक से जांच लें। मार्कशीट में छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, स्कूल का नाम, कुल पास प्रतिशत, ग्रेड और पास या फेल लिखा होता है।

Updated, 10:05 AM 15 April, 2026

MP Board 10th Result 2026: टॉपर्स को मिलेगा यह ईनाम

एमपी बोर्ड 10वीं के टॉपर्स को इस बार भी ईनाम दिया जाएगा। ऐसे छात्रों को लैपटॉप, स्कूटी और साइकिल भी दी जाती है। इसके लिए सरकार ने पहले ही बजट में इसकी तैयारी कर ली थी।

Updated, 10:00 AM 15 April, 2026

MP Board 10th Result 2026:  मई या फरवरी, कौन-से नंबर होंगे मान्य

एमपी बोर्ड द्वारा इस दो बार परीक्षाओं का आयोजन कराया जाएगा। इस कड़ी में मई और फरवरी में परीक्षाएं आयोजित होंगी। यदि किसी छात्र के मई की परीक्षा में कम अंक हैं, तो वह फरवरी में परीक्षा में दे सकता है। ऐसे में जिस परीक्षा में छात्र के अधिक अंक होंगे, उन अंकों को माना जाएगा। ऐसे में छात्र अंकों को लेकर बिल्कुल भी तनाव न लें।  

Updated, 9:52 AM 15 April, 2026

MP Board 10th Result 2026: बीते वर्ष कितने छात्र हुए थे पास 

एमपी बोर्ड 10वीं में साल 2025 में छात्रों का कुल पास प्रतिशत 76.22 फीसदी रहा था। ऐसे में इस बार यह देखना होगा साल 2026 में बोर्ड का क्या रिजल्ट रहता है।

Updated, 9:46 AM 15 April, 2026

MP Board 10th Result 2026: कौन जारी करेगा 10वीं बोर्ड रिजल्ट

एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जारी करेंगे। वह अपने निवास स्थान से रिजल्ट की घोषणा करेंगे।

Updated, 9:40 AM 15 April, 2026

MP Board 10th Result 2026: रिजल्ट चेक करने के लिए क्या-क्या जरूरी

एमपी बोर्ड 10वीं बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए अपने क्रेडेंशियल्स को तैयार रखना है। इसके तहत छात्रों को अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर तैयार रखना है।

Updated, 9:36 AM 15 April, 2026

MP Board 10th Result 2026: रिजल्ट के बाद मिलेगा दूसरा मौका

एमपी बोर्ड में इस बार में जो फेल होगा, बोर्ड द्वारा उसे दोबारा से मौका दिया जाएगा। ऐसे छात्रों के लिए बोर्ड अलग से एग्जाम कंडक्ट करेगा। यह बोर्ड की सप्लीमेंट्री परीक्षा की जगह लेगा।

Updated, 9:29 AM 15 April, 2026

MP Board 10th Result 2026: एमपी बोर्ड 10वीं में कुल कितने छात्र हैं

एमपी बोर्ड 10वीं में इस बार कुल 910531 छात्रों ने परीक्षाएं दी थीं। ऐसे में इस बार बोर्ड परीक्षा में छात्र बड़ी संख्या में शामिल हुए थे।

एमपी बोर्ड से जुड़े महत्त्वपूर्ण हाइलाइट्स

बोर्ड 

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) 

परीक्षा का नाम 

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 

शैक्षणिक सत्र 

2025-26

रिजल्ट जारी होने की तिथि और समय

15 अप्रैल, 2026, सुबह 11 बजे

कैसे देख सकते हैं रिजल्ट

ऑनलाइन, ऑफलाइन, SMS

कहां देखें रिजल्ट

Jagran Josh
mpbse.mponline.gov.in

MP Board 10th Result 2026: कहां और कैसे चेक करें रिजल्ट 

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल(MPBSE) 10वीं के छात्र नीचे दिए स्टेप को फॉलो कर रिजल्ट चेक कर सकते हैंः

-छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर पहुंचें।

-अब छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करना है।

-छात्रों को स्क्रीन पर अपना 10वीं का स्कोरकार्ड दिखेगा।

-छात्र अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

-स्कोरकार्ड को भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें, क्योंकि यह 11वीं में दाखिला मिलने में उपयोगी होगा। 

MP Board 10th Result 2026: 9 लाख से अधिक बच्चों का खत्म होगा इंतजार 

एमपी बोर्ड 10वीं इस बार करीब 9.07 लाख बच्चों का इंतजार खत्म होगा। वहीं, पूरे MPBSE बोर्ड की बात करें, तो इस बार 10वीं और 12वीं को मिलाकर करीब 16 लाख बच्चों ने परीक्षाएं दी थीं। 

MPBSE 10th Result 2026: कब से कब तक हुई थी परीक्षाएं

एमपी बोर्ड 10वींं की परीक्षाएं इस बार 13 फरवरी से शुरू हुई थी, जो कि 6 मार्च तक चली थीं। बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू हो गई थी, जो कि इस बार बहुत तेजी से किया गया था। यही वजह है कि बोर्ड द्वारा इस बार बीते वर्ष के मुकाबले जल्दी रिजल्ट जारी किया जा रहा है।

MP Board 10th Supplementary 2026: बोर्ड ने जारी की है ‘रूक जाना नहीं योजना’

एमपी बोर्ड द्वारा छात्रों के लिए ‘रूक जाना नहीं योजना’ शुरू की गई है। इस योजना के तहत छात्र फेल होने पर अपने वर्ष बिना बेकार करे और अगली परीक्षा दे सकते हैं।


Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: Apr 15, 2026, 09:23 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News