किस बिल्डिंग पर बैठा है तोता, 10 सेकेंड में ढूंढकर दें जवाब

Last Updated: Apr 14, 2026, 16:08 IST

Optical Illusion दिमाग और नजरों के बीच तालमेल बिठाने की अच्छी प्रैक्टिस मानी जाती है। इस कड़ी में हम आपके लिए इस बार अलग प्रकार की तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें एक बिल्डिंग पर तोता बैठा हुआ है। आपको बताना है कि किस बिल्डिंग पर तोता बैठा हुआ है। 

ऑप्टिकल इल्यूजन
ऑप्टिकल इल्यूजन

Optical Illusion दिमाग और नजरों के बीच तालमेल बिठाने के लिए एक अच्छा अभ्यास माना जाता है। इस बार हम आपके लिए एक अलग तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें बहुत सारी बिल्डिंग दी गई हैं। इन बिल्डिंग्स में से किसी एक बिल्डिंग पर एक तोता बैठा हुआ है।

आपको बताना है कि किस बिल्डिंग पर तोता बैठा हुआ है। कई लोग इसे बताने में फेल हो गए हैं। ऐसे में क्या आप यह चैलेंज सिर्फ 10 सेकेंड में पूरा कर सकते हैं, यदि हां, तो यह चैलेंज आपके लिए है।

तस्वीर में क्या-क्या है शामिल 

इस तस्वीर को यदि आप गौर से देखेंगे, तो पाएंगे कि तस्वीर में तीन बिल्डिंग दी गई हैं। इन तीन बिल्डिंग की नंबरिंग भी की गई है। इन बहुमंजिला इमारतों का रंग ऐसा है कि कोई भी व्यक्ति इन्हें देखकर भ्रमित हो सकता है। किसी एक बिल्डिंग पर तोता भी बैठा हुआ है, लेकिन तोता ऐसी जगह बैठा हुआ है, जिसे एक नजर में ढूंढना थोड़ा मुश्किल है। ऐसे में यह चैलेंज थोड़ा मुश्किल हो जाता है। 

दोस्तों और परिवार में शेयर कर सकते हैं पिक्चर

इस पिक्चर को आप अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ साझा कर सकते हैं। इससे आप चेक कर सकते हैं कि आपके करीबी लोगों की नजरें कितनी तेज हैं? जितना कम समय में वे इसका जवाब देंगे, यह उतना ही उनकी तेज नजरों का प्रमाण होगा।

क्या आपने अब तोता ढूंढ लिया है?

अब 10 सेकेंड का समय हो गया है। ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि आपने अब तोता ढूंढ लिया होगा। यदि आप अब भी तोता नहीं ढूंढ सके हैं, तो आप थोड़ा समय और ले सकते हैं। हालांकि, यह समय 1 मिनट तक नहीं होना चाहिए।

optical-illusion-solution

Source: Pinterest

यहां बैठा है तोता

अब हम आपको तोते की सही लोकेशन बता देते हैं। आपको बता दें कि बिल्डिंग नंबर 3 पर तोता निचले फ्लोर पर बैठा हुआ है। आपकी सुविधा के लिए हमने तोते को लाल रंग के घेरे में रखा है। यह तोता हरे रंग का है, जिसका आकार बहुत छोटा है। यही वजह है कि लोग जल्दी से इसे ढूंढ नहीं पा रहे हैं। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: Apr 14, 2026, 16:08 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News