DigiLocker CBSE Board 10th Result Link
Umang CBSE Board 10th Result Link
CBSE 10 Result 2026 Digilocker: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 आज 15 अप्रैल, शाम 4 बजे जारी कर दिया गया है। कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट अपने रिजल्ट की जानकारी के लिए CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जा सकते हैं। बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष 25,08,319 स्टूडेंट एग्जाम में शामिल होने वाले थे। इनमें से 14,08,546 लड़के और 10,99,773 लड़कियां थीं। कक्षा 10 की परीक्षाएं 83 विषयों के लिए 8,075 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गईं।
इस साल सीबीएसई क्लास 10 का पास प्रतिशत 93.70 प्रतिशत रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.99% और लड़कों का पास प्रतिशत 92.69% रहा। सीबीएसई Printed Marksheet दूसरे बोर्ड एग्जाम हो जाने के बाद जारी करेगा। फिलहाल स्टूडेंट अपने डिजिटल डॉक्यूमेंट्स को डिजिलॉकर से आधार नंबर से प्राप्त कर सकते हैं
साल 2020 से बोर्ड ने टॉपर्स की लिस्ट जारी करना बंद कर दिया है। इस वर्ष कक्षा 10 की परीक्षा के लिए कुल 25,08,319 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि कक्षा 12 की परीक्षा के लिए 18,59,551 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया। कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच इस साल 'ऑन स्क्रीन मार्किंग' से की जा रही है।
अनुमान के अनुसार, लगभग 25 लाख रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे थे। छात्र DigiLocker और UMANG एप्लिकेशन पर भी अपना परिणाम देख सकते हैं।
CBSE कक्षा 10 का रिजल्ट results.cbse.nic.in, cbse.nic.in, cbseresults.nic.in, digilocker.gov.in और results.gov.in पर भी देखा जा सकता है।इन वेबसाइटों के अलावा, कक्षा 10 के परिणाम डिजिलॉकर और उमंग जैसे मोबाइल ऐप पर भी देखे जा सकते हैं। परिणाम एसएमएस के माध्यम से भी उपलब्ध होंगे।बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम घोषित करने के लिए कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित नहीं करेगा। उत्तीर्ण प्रतिशत, लिंगवार विवरण, राज्यवार प्रदर्शन और अन्य जानकारी बोर्ड द्वारा वेबसाइट पर साझा की जाएगी।
इस वर्ष, बोर्ड ने कक्षा 10 की परीक्षा 17 फरवरी से 11 मार्च, 2026 तक आयोजित की। परीक्षा सभी दिनों में एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की गई। परिणामों, सीधे लिंक, परीक्षा परिणाम देखने के तरीके और अन्य लेटेस्ट अपडेट के लिए ब्लॉग स्क्रॉल करते रहें।
📢 CBSE Class X Results 2026 are NOW LIVE on DigiLocker!
— DigiLocker (@digilocker_ind) April 15, 2026
Skip the rush and check your results instantly with ease.
🔗 https://t.co/nmrcVm9cvy
Best of luck to all students—your hard work will shine!#CBSE #Class10 #Results2026 #DigiLocker #DigitalIndia #ExamResults pic.twitter.com/6G0ECVjbqC
डिजिलॉकर पर सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम देखने से पहले डिजिलॉकर खाता बना लें।
-
आधिकारिक वेबसाइट cbseservices.digilocker.gov.in पर जाएं।
-
“Get Started” लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें; एक नई विंडो खुल जाएगी।
-
अपने स्कूल द्वारा प्रदान किए गए आवश्यक विवरण और एक्सेस कोड टाइप करें।
-
ओटीपी प्रक्रिया के माध्यम से मोबाइल नंबर सत्यापित करें।
-
ओटीपी दर्ज करें और सबमिट बटन दबाएं।
-
आपका DigiLocker Account बन जाएगा।
उमंग ऐप पर सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?
स्टेप 1: आपको UMANG ऐप डाउनलोड करना होगा।
स्टेप 2: एक खाता बनाएं और अपने पंजीकृत नंबर से लॉगिन करें।
स्टेप 3: सीबीएसई कक्षा 10 का परिणाम 2026 देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4: अपना रोल नंबर जैसी जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
स्टेप 5: स्क्रीन पर प्रदर्शित अपना परिणाम जांचें।
CBSE 10 Result 2026: स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
सीबीएसई 10वीं का परिणाम 2026: परिणाम जारी होने के बाद, छात्र कई आधिकारिक प्लेटफार्मों - cbseresults.nic.in, cbse.gov.in, DigiLocker, UMANG ऐप के माध्यम से अपने स्कोरकार्ड तक पहुंच सकेंगे।
ऑनलाइन परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। लॉगिन करने के तुरंत बाद डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएगी।