CBSE 10th Result 2026 OUT: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज 15 अप्रैल को कक्षा 10वीं का परिणाम जारी कर दिया है। कक्षा 10वीं सेशन 1 परीक्षा 2026 का कुल पास प्रतिशत 93.70 प्रतिशत रहा। आधिकारिक रिजल्ट के आंकड़ों के अनुसार, लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों को पीछे छोड़ दिया है, उनका पास प्रतिशत 94.99 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 92.6 प्रतिशत दर्ज किया गया। छात्र जिसने कक्षा 10वीं की परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, रिजल्ट DigiLocker, UMANG ऐप और SMS के जरिए भी स्कोर प्राप्त कर सकते हैं।
इस साल से CBSE बोर्ड छात्रों को अपने अंक सुधारने का भी मौका देगा। इसके लिए दूसरी परीक्षा (Phase 2) 15 मई से 1 जून तक आयोजित की जाएगी, जिसमें छात्र अधिकतम तीन विषयों में अपने स्कोर बेहतर कर सकेंगे। इस वर्ष 17 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित मुख्य परीक्षा में 25 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे।
CBSE 10th Result 2026 Download Link
CBSE ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक आज 15 अप्रैल 2026 को एक्टिव कर दिया है। छात्र अब अपना स्कोरकार्ड CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, रिजल्ट DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी उपलब्ध है। सीबीएसई 10वीं रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। हमने छात्रों की आसानी के लिए सीबीएसई 10वीं रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक नीचे प्रदान किया है।
DigiLocker CBSE Board 10th Result Link
Umang CBSE Board 10th Result Link
CBSE Class 10th Result 2026 Link [Official Website]
CBSE 10th Result 2026 Official Website
छात्र नीचे दी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 चेक कर सकते हैं।
-
cbse.gov.in
-
cbseresults.nic.in
-
results.digilocker.gov.in
-
umang.gov.in
CBSE Class 10th Result 2026 Via DigiLocker: कैसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड?
CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 जैसे ही जारी होंगे, छात्र अपनी मार्कशीट DigiLocker से भी डाउनलोड कर सकते हैं। हमने छात्रों की आसानी के लिए DigiLocker से रिजल्ट देखने के लिए ये आसान स्टेप्स नीचे साझा किए हैं:
-
सबसे पहले आपcbse.digitallocker.gov.in पर जाएं
-
फिर “Digital Documents” सेक्शन खोलें
-
अब CBSE 10वीं मार्कशीट लिंक पर क्लिक करें
-
अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करें
-
आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी
CBSE Class 10th Result 2026 Via Umang: कैसे चेक करें रिजल्ट?
छात्र अपना CBSE 10वीं का रिजल्ट UMANG ऐप के जरिए आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए हमने यहां लेख में नीचे दिए गए आसान स्टेप्स साझा किए हैं:
-
अपने मोबाइल में UMANG ऐप डाउनलोड और ओपन करें
-
लॉगिन करें या नया अकाउंट बनाएं
-
सर्च बार में “CBSE” टाइप करें
-
अब “CBSE Class 10 Result 2026” ऑप्शन पर क्लिक करें
-
अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स भरें
-
सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा
-
चाहें तो इसे डाउनलोड या सेव भी कर सकते हैं

Comments
All Comments (0)
Join the conversation