HSSC Forest Guard Admit Card 2026: इस दिन जारी होगा हरियाणा वन रक्षक एडमिट कार्ड, PMT 20 अप्रैल को

Last Updated: Apr 15, 2026, 13:36 IST

HSSC Forest Guard Admit Card 2026: हरियाणा वन रक्षक एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर 17 अप्रैल को जारी होगा। उम्मीदवार जिसने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपने लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके हॉल टिकट प्राप्त कर सकेंगे। फॉरेस्ट गार्ड फिजिकल मेज़रमेंट टेस्ट का आयोजन 20 अप्रैल को किया जाएगा। 

HSSC Forest Guard Admit Card 2026
HSSC Forest Guard Admit Card 2026

HSSC Forest Guard Admit Card 2026: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 779 वन रक्षक पदों पर भर्ती के लिए फिजिकल मेज़रमेंट टेस्ट (PMT) की तारीखों की घोषणा कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस पद के लिए आवेदन किया है, वे अपना PMT एडमिट कार्ड 17 अप्रैल 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण (रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि) दर्ज करनी होगी।

हरियाणा वन रक्षक एडमिट कार्ड 202-आधिकारिक नोटिस 

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा फॉरेस्ट गार्ड PMT 2026 का आयोजन 20 अप्रैल 2026 से सुबह 6:30 बजे से शुरू किया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना एचएसएससी फॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड 2026 आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड में परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य जरूरी निर्देश शामिल होंगे। परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य होगा, बिना इनके प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Screenshot 2026-04-15 133513

हरियाणा HSSC Forest Guard PMT एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से HSSC Forest Guard PMT Hall Ticket 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। हमने उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड तक पहुंचने के लिए आसान स्टेप्स नीचे साझा किए हैं। 

  • सबसे पहले आप HSSC की आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in पर जाएं।

  • फिर होम पेज पर Admit Card/Recruitment अनुभाग पर जाएं।

  • अब Forest Guard PMT Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना Registration Number और Date of Birth दर्ज करें।

  • Submit पर क्लिक करें।

  • अपना HSSC Forest Guard PMT Hall Ticket 2026 डाउनलोड करें।

  • परीक्षा में उपयोग के लिए इसका एक प्रिंटआउट निकाल लें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: Apr 15, 2026, 13:36 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News