स्मृति मंधाना ने T20I में रचा इतिहास, बनाया ऐसा रिकॉर्ड जिसके आसपास नहीं कोई पुरुष क्रिकेटर

Last Updated: Jun 18, 2026, 17:54 IST

भारत की स्टार महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने इतिहास रचते हुए टी20 इंटरनेशनल में 600 से अधिक चौकों का नया रिकॉर्ड स्थापित किया है, उन्होंने आईसीसी महिला विश्व कप 2026 में नीदरलैंड के खिलाफ यह मुकाम हासिल किया.

टी20 इंटरनेशनल में कैसा है स्मृति का रिकॉर्ड?
टी20 इंटरनेशनल में कैसा है स्मृति का रिकॉर्ड?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जिसे अब तक दुनिया का कोई भी पुरुष या महिला क्रिकेटर नहीं बना सका था। महिला टी20 विश्व कप में नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान स्मृति टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 चौके लगाने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गईं। वहीं न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेटर सूज़ी बेट्स 521 चौकों के साथ दूसरे स्थान पर है. 

इस उपलब्धि के साथ उन्होंने पाकिस्तान के बाबर आजम, भारत के रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को भी पीछे छोड़ दिया है।

इतिहास रचने वाली पहली क्रिकेटर

नीदरलैंड्स के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए स्मृति ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का 600वां चौका लगाया। अब उनके नाम इस फॉर्मेट में 604 चौके दर्ज हैं और वह इस मुकाम तक पहुंचने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गई हैं।

जहां पुरुष क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड बाबर आजम के नाम है, वहीं उनके खाते में भी 477 चौके ही हैं। यानी स्मृति उनसे 100 से ज्यादा चौके आगे निकल चुकी हैं।

टी20 इंटरनेशनल में कैसा है स्मृति का रिकॉर्ड?

स्मृति मंधाना ने 168 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 162 पारियों में 4,475 रन बनाए हैं। अन्य रिकॉर्ड आप यहां देख सकते है- 

शतक: 1 

अर्धशतक: 35 

चौके: 604 

छक्के: 88  

बाबर, रोहित और विराट से काफी आगे

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले पुरुष बल्लेबाजों की सूची पर नजर डालें तो स्मृति का रिकॉर्ड और भी खास नजर आता है।

बाबर आजम – 477 चौके

पॉल स्टर्लिंग – 449 चौके

रोहित शर्मा – 383 चौके

जोस बटलर – 373 चौके

विराट कोहली – 369 चौके

इन सभी दिग्गजों से काफी आगे निकलकर स्मृति ने अपने नाम एक अनोखा विश्व रिकॉर्ड दर्ज करा लिया है।

सिर्फ चौकों में नहीं, रनों में भी नंबर-1

स्मृति मंधाना के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड पहले से दर्ज हैं, स्मृति टी20I में 4,000 रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं। वहीं महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 4,000 रन पूरे करने वाली बल्लेबाज भी हैं। साथ ही भारत के लिए पुरुष और महिला दोनों वर्गों को मिलाकर टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं।

विश्व कप में शानदार फॉर्म जारी

महिला टी20 विश्व कप में स्मृति मंधाना लगातार शानदार बल्लेबाजी कर रही हैं। नीदरलैंड्स के खिलाफ उनकी अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

जिस तरह से स्मृति रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही हैं, उसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि वह सिर्फ भारतीय महिला क्रिकेट की नहीं, बल्कि टी20 क्रिकेट इतिहास की सबसे महान बल्लेबाजों में अपनी जगह मजबूत करती जा रही हैं।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jun 18, 2026, 17:54 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News