Ayushman Card Yojana: आपका आयुष्मान कार्ड बनेगा या नहीं? घर बैठे 1 क्लिक में ऐसे करें चेक

Last Updated: Jun 18, 2026, 13:48 IST

Ayushman Card Kaise Banega: आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ पाने के लिए आयुष्मान कार्ड जरूरी है। यदि आप भी पता करना चाहते हैं कि आपका कार्ड बनेगा या नहीं, तो अब घर बैठे ऑनलाइन सिर्फ 1 क्लिक में अपनी पात्रता और स्टेटस चेक कर सकते हैं। 

आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता कैसे चेक करें? जानें सबसे आसान ऑनलाइन तरीका
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता कैसे चेक करें? जानें सबसे आसान ऑनलाइन तरीका

Ayushman Card Yojana Hindi: भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना बड़े स्तर पर देश के सभी राज्यों में सुचारू रूप से चल रही है, यदि आप भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेना चाहते हैं और यह जानना चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं, तो अब इसके लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है।

आप घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप से कुछ मिनटों में ही पता कर सकते हैं कि आपका नाम योजना की लाभार्थी सूची में शामिल है या नहीं। यदि आपका नाम लिस्ट में है, तो आप हर साल 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ उठा सकते हैं।

घर बैठे ऐसे चेक करें अपना नाम

ayushman card banega ki nahin: यदि आप जानना चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं, तो यह आसान प्रक्रिया अपनाएं:

  • सबसे पहले PMJAY पोर्टल पर जाएं।

  • ‘Am I Eligible’ ऑप्शन पर क्लिक करें।

  • अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP से वेरीफाई करें।

  • राज्य और अन्य जरूरी डिटेल्स भरें।

  • आधार नंबर, राशन कार्ड नंबर या नाम के जरिए सर्च करें।

  • स्क्रीन पर तुरंत आपकी पात्रता और कार्ड की स्थिति दिखाई दे जाएगी।

कार्ड स्टेटस में क्या दिखेगा?

ayushman-card-banega-ki-nahin

ऑनलाइन जांच के बाद आपको इनमें से कोई एक स्टेटस दिखाई देगा:

Active/Approved: आपका कार्ड बन चुका है और आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Pending: आवेदन प्रक्रिया जारी है।

Not Generated: आप पात्र हो सकते हैं, लेकिन कार्ड अभी जारी नहीं हुआ है।

Not Eligible: आपका नाम लाभार्थी सूची में नहीं मिला।

कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड?

यह योजना मुख्य रूप से आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों के लिए है। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के पात्र परिवार इसका लाभ उठा सकते हैं। इनमें शामिल हैं:

भूमिहीन मजदूर परिवार

कच्चे मकान में रहने वाले परिवार

अनुसूचित जाति और जनजाति परिवार

घरेलू कामगार, रेहड़ी-पटरी विक्रेता और निर्माण श्रमिक

अन्य पात्र श्रमिक वर्ग

इसके अलावा 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को भी विशेष लाभ दिया जा रहा है।

किन डाक्यूमेंट्स की पड़ सकती है जरूरत?

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आमतौर पर इन दस्तावेजों की जरूरत होती है:

  • आधार कार्ड

  • राशन कार्ड

  • निवास प्रमाण पत्र

  • मोबाइल नंबर

  • पासपोर्ट साइज फोटो

  • आय प्रमाण पत्र (जहां आवश्यक हो)

  • परिवार पहचान संबंधी डॉक्यूमेंट 

राज्य के अनुसार दस्तावेजों की लिस्ट में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

पात्र हैं, लेकिन कार्ड नहीं बना?

यदि जांच के दौरान आपका स्टेटस "Not Generated" दिखाई देता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या फिर नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) अथवा सूचीबद्ध अस्पताल में जाकर अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं।

कार्ड पर मिलती है कौन से सुविधाएँ?

इस योजना के तहत कई गंभीर बीमारियों और सर्जरी का मुफ्त इलाज उपलब्ध है। इसमें हृदय रोग, कैंसर, ICU उपचार, घुटना प्रत्यारोपण समेत अनेक स्वास्थ्य सेवाएं शामिल हैं। अस्पताल में भर्ती होने के दौरान दवाइयों और जरूरी जांचों का खर्च भी योजना के तहत कवर किया जाता है। साथ ही अधिक जानकारी के लिए योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें। 

अस्पताल में कैसे करें उपयोग?

इलाज के लिए किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल में जाएं और आयुष्मान मित्र डेस्क पर अपना कार्ड दिखाएं। सत्यापन पूरा होने के बाद आपको कैशलेस इलाज की सुविधा मिल जाएगी और जेब से पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे।

क्या है आयुष्मान कार्ड?

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजना है। इसके तहत पात्र परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जाता है। योजना का लाभ सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में लिया जा सकता है। सबसे खास बात यह है कि यह कार्ड पूरे देश में मान्य है। यानी आप किसी भी राज्य में सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज करा सकते हैं।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jun 18, 2026, 13:48 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News